डेटा एंट्री ऑपरेटर को रेवेन्यू ऑफिसर बताकर किया सम्मानित, विपिन सर ने किया खान सर का पर्दाफाश, लड़कियों का यौन शोषण भी...

रौशन आनंद सर से विवाद के बीच खान सर को लेकर एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। रेवेन्यू ऑफिसर बताकर खान सर ने जिसे सम्मानित किया था। वह असल में एक डेटा एंट्री ऑपरेटर निकला है।

डेटा एंट्री ऑपरेटर को रेवेन्यू ऑफिसर बताकर किया सम्मानित, विपिन सर ने किया खान सर का पर्दाफाश, लड़कियों का यौन शोषण भी...

रौशन आनंद सर से विवाद के  बीच खान सर को लेकर एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। रेवेन्यू ऑफिसर बताकर खान सर ने जिसे सम्मानित किया था।  वह असल में एक डेटा एंट्री ऑपरेटर निकला है। ये सनसनीखेज खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि खान सर के मित्र विपिन सर ने ही किया है। विपिन सर ने वीडियो बनाकर एक सनसनीखेज खुलासा किया है। इस खुलासे के बाद एक बार फिर खान सर की मुश्किलें बढ़ने वाली है। 

दरअसल 67वीं बीपीएस का रिजल्ट आने के बाद खान सर ने सफल अभ्यर्थी को अपनी कोचिंग बुलाकर सम्मानित किया था। इस दौरान अंकित यादव नाम के शख्स को भी सम्मानित किया गया था। जहां अंकित यादव को RO यानी रेवेन्यू ऑफिसर बताया गया था। जो बाद में फर्जी निकला। इतना ही नहीं उसने बाद में अपने पोस्ट का हवाला लेकर लोगों को खूब चूना भी लगाया। खान सर के साथ सम्मान के वीडियो का इस्तेमाल ठगी और शोषण के लिए किया। उन्होंने लोगों से पैसे ऐंठ और शादी का झांसा देकर लड़कियों का यौन शोषण भी किया। विपिन सर ने कई प्रमाण के साथ इसका खुलासा कर दिया है।

विपिन सर के खुलासे के मुताबिक अंकित यादव सितंबर 2024 में खान सर की कोचिंग में आया था। इस दौरान विपिन सर के पड़ोस का छात्र पवन कुमार, खान सर का ऑनलाइन क्लास कर रहा था। उसने भी अंकित को देखा। कुछ महीने बाद पवन को फेसबुक पर मैसेज कर अंकित ने जान पहचान बढ़ाई। फिर पवन से 3 महीने के लिए कार भाड़े पर लिया। एक दिन अचानक फोन कर बताया कि सहरसा में बदमाश ने कट्टा सटाकर कार छिन ली है। जिसके बाद पवन वैशाली से सहरसा पहुंचा तो सच्चाई जानकर हैरान रह गया।

सहरसा  में पवन को इस बात का पता चला कि अंकित कोई अधिकारी नहीं है।बल्कि किसी ब्लॉक में डाटा एंट्री का काम करता है और खुद को आरओ बताता है। जमीन संबंध कागजात ठीक कराने और नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करता था। इतना ही नहीं खान सर सहित बड़े लोगों से पहचान होने का हवाला देता था। इसके बाद पवन किसी तरह अपनी कार लेकर घर आया। विपिन सर ने वीडियो में यह दावा किया है कि खान सर की कोचिंग पर अंकित को सम्मानित करने वाला वीडियो अब भी खान सर के यूट्यूब चैनल पर मौजूद है। इस खुलासे के बाद खान सर पर कई सवाल उठ रहे हैं। कोचिंग जगत में इसकी खूब चर्चा हो रही है। वहीं रौशन आनंद सर विवाद में भी खान सर पर कई गंभीर आरोप लगे हैं।   

Trending News

शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
Sep 05, 2026, 7:02:00 PM
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा,  ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा, ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
Sep 05, 2026, 6:39:00 PM
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
Sep 05, 2026, 6:21:00 PM
 सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
Sep 05, 2026, 6:07:00 PM
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
Sep 05, 2026, 5:46:00 PM
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
Sep 05, 2026, 5:31:00 PM
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
Sep 05, 2026, 5:17:00 PM
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Sep 05, 2026, 4:32:00 PM
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी,  बैंक ने दी ये सलाह...
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी, बैंक ने दी ये सलाह...
Sep 05, 2026, 4:13:00 PM
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
Sep 05, 2026, 3:50:00 PM