CM सम्राट ने कहा- पूर्व मुख्यमंत्री के नाम पर होगा कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल का नामकरण

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल का नाम पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर 'नीतीश सेतु' रखा जाएगा। गंगा नदी पर निर्मित यह छह लेन पुल बिहार के आधारभूत संरचना विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

CM सम्राट ने कहा- पूर्व मुख्यमंत्री के नाम पर होगा कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल का नामकरण

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल का नाम पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर 'नीतीश सेतु' रखा जाएगा। धानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार आगमन के दौरान इस महत्वाकांक्षी पुल का उद्घाटन कर इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा नदी पर निर्मित यह छह लेन पुल बिहार के आधारभूत संरचना विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन अधिक सुगम और तेज होगा। पटना, वैशाली सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को इसका विशेष लाभ मिलेगा। 

'नीतीश सेतु' बिहार में आधुनिक कनेक्टिविटी और विकास का नया प्रतीक बनेगा

उन्होंने कहा कि 'नीतीश सेतु' बिहार में आधुनिक कनेक्टिविटी और विकास का नया प्रतीक बनेगा। यह पुल राज्य की आर्थिक गतिविधियों को गति देने के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास और रोजगार की नई संभावनाओं के द्वार भी खोलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग से बिहार में सड़क, पुल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग सहित सभी प्रमुख क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं का विस्तार हो रहा है। राज्य सरकार विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Trending News

मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
Nov 13, 2026, 9:53:00 PM
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
Nov 13, 2026, 6:45:00 PM
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
Nov 13, 2026, 6:30:00 PM
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
Nov 13, 2026, 6:15:00 PM
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
Nov 13, 2026, 6:00:00 PM
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
Nov 13, 2026, 5:50:00 PM
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
Nov 13, 2026, 5:45:00 PM
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
Nov 13, 2026, 5:30:00 PM
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
Nov 13, 2026, 5:15:00 PM
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
Nov 13, 2026, 5:00:00 PM