CM सम्राट ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की मुलाकात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आझ पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुलाकात के बाद मीडिया से बीतचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने नीतीश कुमार को बधाई दी।

CM सम्राट ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की मुलाकात

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आझ पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुलाकात के बाद मीडिया से बीतचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने नीतीश कुमार को बधाई दी और कहा कि आपके द्वारा बिहार के विकास और सुशासन के लिए किए गए कार्यों और सपनों को पूरा करने की दिशा में राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहयोग से बिहार को विकसित राज्य बनाने की ओर संगठित अपराध से राज्य को मुक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया। हमलोग उनके सुशासन की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा- पूर्व सीएम के द्वारा वर्षों से उठाई जा रही गाद नीति की मांग को प्रधानमंत्री व केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री के नेतृत्व में केंद्र ने साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की है

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सीएम नीतीश कुमार के द्वारा वर्षों से उठाई जा रही गाद नीति की मांग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की है। भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के साथ इस संबंध में समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया गया है। इसके तहत विभिन्न नदियों से लगभग चार लाख क्यूबिक मीटर गाद निकालने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। गाद निकालने का कार्य मंत्रालय द्वार किया जाएगा व निकाले गए गाद का उपयोग भी किया जाएगा। इससे बिहार में बाढ़ की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही, खेतों की मिट्टी के कटाव को रोकने में मदद मिलेगी। यह बिहार के जल प्रबंधन और किसानों के हित में महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री ने कहा- भारत सरकार के विभिन्न मंत्रियों से मुलाकात कर बिहार के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई है

मुख्यमंत्री ने बताया कि भारत सरकार के विभिन्न मंत्रियों से मुलाकात कर बिहार के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई है। केंद्रीय रेल मंत्री से दीपावली एवं छठ के अवसर पर बिहार आनेवाले यात्रियों की सुविधा के लिए पिछले वर्ष की तुलना में अधिक विशेष ट्रेनें चलाने का आग्रह किया गया है। पिछले वर्ष 10 हजार से अधिक जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाई गई थीं। इस बार इससे भी अधिक ट्रेनें चलाने का अनुरोध किया गया है, ताकि पर्व-त्योहार के दौरान बिहार आने वाले लोगों को बेहतर रेल सुविधा मिल सके। केंद्रीय रेल मंत्री से अयोध्या और सीतामढ़ी के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है। भगवान प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या से मां सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी को सीधे जोड़ने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा- गया में भाव्या योजना के माध्यम से इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है

मुख्यमंत्री ने कहा कि गया में भाव्या योजना के माध्यम से इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है। इसी तर्ज पर बिहार में पांच अन्य स्थानों पर भी इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर विकसित करने का आग्रह किया गया है। मुजफ्फरपुर और दरभंगा का प्रस्ताव भारत सरकार को दिया जा चुका हैं। मुझे विश्वास है कि इन प्रस्तावों को शीघ्र स्वीकृति मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार में औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि बिहार में लगभग 13 हजार एकड़ भूमि उद्योगों के लिए उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। अबतक एक हजार से अधिक उद्योगों को जमीन उपलब्ध कराई जा चुकी है। आगे और अधिक निवेशकों एवं उद्यमियों को इस पहल से जोड़ा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार में डाटा सेंटर बनकर तैयार हो गया है

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में डाटा सेंटर बनकर तैयार हो गया है। वर्ष 2024 में इसके लिए जमीन उपलब्ध कराई गई थी। पटना में 'कंट्रोल एस' के नाम से स्थापित डाटा सेंटर का उद्घाटन हमनें स्वयं किया है। यह राज्य के तकनीकी एवं औद्योगिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर बिहार में विकसित किए जा रहे इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति शीघ्र प्रदान करने का आग्रह किया है। इसके साथ ही राज्य में इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए भी आवश्यक सहमति मांगी गई है, ताकि अन्य राज्यों की तरह बिहार में भी पीपीपी मोड पर इको टूरिज्म की आधुनिक सुविधाओं का विकास किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार में औद्योगिक विकास, बेहतर आधारभूत संरचना, बाढ़ नियंत्रण, पर्यटन और जनकल्याण के क्षेत्र में तेजी से काम किया जा रहा है

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में औद्योगिक विकास, बेहतर आधारभूत संरचना, बाढ़ नियंत्रण, पर्यटन और जनकल्याण के क्षेत्र में तेजी से काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहयोग से बिहार को विकसित राज्य बनाने का संकल्प पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन महत्वपूर्ण पहलों के लिए बिहार की जनता की ओर से प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन।

Trending News

सराय हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पोखर में मिला विवेक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
सराय हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पोखर में मिला विवेक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
Nov 14, 2026, 11:48:00 AM
नवगछिया में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, हेलमेट में छिपाकर ले जा रहे थे स्मैक, 2 तस्कर गिरफ्तार
नवगछिया में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, हेलमेट में छिपाकर ले जा रहे थे स्मैक, 2 तस्कर गिरफ्तार
Nov 14, 2026, 11:43:00 AM
रोहतास में गुरु शिष्य का पवित्र रिश्ता कलंकित, शिक्षक के प्रेम विवाह का Video Viral वायरल
रोहतास में गुरु शिष्य का पवित्र रिश्ता कलंकित, शिक्षक के प्रेम विवाह का Video Viral वायरल
Nov 14, 2026, 11:34:00 AM
मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
Nov 13, 2026, 9:53:00 PM
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
Nov 13, 2026, 6:45:00 PM
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
Nov 13, 2026, 6:30:00 PM
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
Nov 13, 2026, 6:15:00 PM
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
Nov 13, 2026, 6:00:00 PM
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
Nov 13, 2026, 5:50:00 PM
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
Nov 13, 2026, 5:45:00 PM