हॉरर अवतार में दिखेंगी भूमि पेडनेकर, फिल्म 'जानी दुश्मन: डर के आगे मौत है' से दहशत फैलाने की तैयारी

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर आगामी हॉरर फ्रेंचाइजी 'जानी दुश्मन : डर के आगे मौत' में नजर आएंगी। यूनाइटेड किंगडम की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म 'जानी दुश्मन' एक सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर होने वाली है।

 अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "दर्द तो बहुत देखा होगा, लेकिन अब खौफ महसूस करने के लिए तैयार हो जाएं। आपके लिए पेश है, फिल्म 'जानी दुश्मन : डर के आगे मौत'।"

फिल्म का निर्देशन अरशद सैयद कर रहे हैं, जबकि इसके क्रिएटिव प्रोड्यूसर रॉबी ग्रेवाल हैं। इसका निर्माण भूषण कुमार (टी-सीरीज) और प्रभलीन संधू की अलमाइटी मोशन पिक्चर मिलकर कर रहे हैं।

इस फ्रेंचाइजी और सहयोग के बारे में बात करते हुए प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने कहा, "अलमाइटी मोशन पिक्चर एक भरोसेमंद क्रिएटिव पार्टनर रहा है और उनकी टीम के साथ काम करना हमेशा अच्छा लगता है। सीरीज 'मेड इन इंडिया - अ टाइटन स्टोरी' के बाद, हम जानी दुश्मन के लिए उनके साथ फिर से काम करके खुश हैं।"

अलमाइटी मोशन पिक्चर की फाउंडर प्रभलीन संधू ने कहा, "भूषण जी और टी-सीरीज के साथ काम करना हमेशा सुखद रहा है। हमारा जुड़ाव हमेशा खास रहा है और हम एक बिल्कुल अलग सिनेमाई अनुभव के लिए एक बार फिर साथ आने को लेकर उत्साहित हैं। जानी दुश्मन खास तौर पर स्पेशल है क्योंकि यह मुझे रॉबी ग्रेवाल और अरशद सैयद से फिर मिलाती है, जिनके साथ हमने भारत की सबसे पसंदीदा पैरानॉर्मल थ्रिलर सीरीज में से एक बनाई थी।"

फिल्म में हाई-ऑक्टेन और रोमांचक एक्शन सीक्वेंस सुनिश्चित करने के लिए हॉलीवुड के मशहूर स्टंट डायरेक्टर पीटर पेड्रेरो भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बने हैं, जिन्होंने हैरी पॉटर, फास्ट एंड फ्यूरियस, द एक्सपेंडेबल्स, गेम ऑफ थ्रोन्स और द कॉन्ज्यूरिंग जैसी फिल्मों में काम किया है।

फिल्म की कहानी पूरी तरह से यूनाइटेड किंगडम की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। यह एक मां-बेटी की कहानी है, जो पारिवारिक रहस्यों और अलौकिक शक्तियों के इर्द-गिर्द बुनी गई है।

इस फिल्म को क्रिएटिव तौर पर रॉबी ग्रेवाल ने प्रोड्यूस किया है। इसके को-प्रोड्यूसर शिव चनाना और सुनीता विनोद व्यास हैं। यह फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

हाजीपुर जंक्शन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
हाजीपुर जंक्शन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
Nov 04, 2026, 3:55:00 PM
ट्राई ने जारी किए नए दूरसंचार इंटरकनेक्शन नियम, इस दिन से लागू, क्या पड़ेगा असर?
ट्राई ने जारी किए नए दूरसंचार इंटरकनेक्शन नियम, इस दिन से लागू, क्या पड़ेगा असर?
Nov 04, 2026, 3:49:00 PM
नितिन गडकरी ने कहा- 100 प्रतिशत बायोएथेनॉल से चलने वाली टोयोटा इनोवा 26 नवंबर को होगी लॉन्च
नितिन गडकरी ने कहा- 100 प्रतिशत बायोएथेनॉल से चलने वाली टोयोटा इनोवा 26 नवंबर को होगी लॉन्च
Nov 04, 2026, 3:48:00 PM
धनतेरस-दीपावली महापर्व पर राज्य के बाजारों में 4,000 करोड़ के कारोबार का अनुमान
धनतेरस-दीपावली महापर्व पर राज्य के बाजारों में 4,000 करोड़ के कारोबार का अनुमान
Nov 04, 2026, 3:43:00 PM
CM योगी का बड़ा हमला, कहा- राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज
CM योगी का बड़ा हमला, कहा- राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज
Nov 04, 2026, 3:41:00 PM
INDvsNZ : T20 के बाद ODI, भारतीय गेंदबाजों के आगे ढह गए 'कीवी', कोहली का धमाका
INDvsNZ : T20 के बाद ODI, भारतीय गेंदबाजों के आगे ढह गए 'कीवी', कोहली का धमाका
Nov 04, 2026, 3:31:00 PM
मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा की अनूठी पहल, 'शुद्ध मिठाई, स्वस्थ दिवाली' अभियान शुरू
मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा की अनूठी पहल, 'शुद्ध मिठाई, स्वस्थ दिवाली' अभियान शुरू
Nov 04, 2026, 3:27:00 PM
सहरसा में एनडीए की पदयात्रा, नित्यानंद राय ने राहुल गांधी और विपक्ष पर साधा निशाना
सहरसा में एनडीए की पदयात्रा, नित्यानंद राय ने राहुल गांधी और विपक्ष पर साधा निशाना
Nov 04, 2026, 3:26:00 PM
सड़क हादसे के बाद एक घंटा अहम, पीएम राहत योजना का यही है उद्देश्य: स्वास्थ्य सचिव
सड़क हादसे के बाद एक घंटा अहम, पीएम राहत योजना का यही है उद्देश्य: स्वास्थ्य सचिव
Nov 04, 2026, 3:25:00 PM
2 दिवसीय दौरे पर नेपाल पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिस्री, राजदूत ने किया स्वागत
2 दिवसीय दौरे पर नेपाल पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिस्री, राजदूत ने किया स्वागत
Nov 04, 2026, 3:22:00 PM