मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा की अनूठी पहल, 'शुद्ध मिठाई, स्वस्थ दिवाली' अभियान शुरू
जमशेदपुर में मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा ने दीपावली को स्वस्थ और सुरक्षित बनाने के लिए 'शुद्ध मिठाई, स्वस्थ दिवाली' अभियान की शुरुआत की है।

जमशेदपुर : जमशेदपुर में मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा ने दीपावली को स्वस्थ और सुरक्षित बनाने के लिए 'शुद्ध मिठाई, स्वस्थ दिवाली' अभियान की शुरुआत की है। इस पहल के तहत लोगों को गुणवत्ता और किफायती कीमतों पर पारंपरिक मिठाइयों का स्वाद मिलेगा। संस्था पिछले 50 वर्षों से समाज सेवा की अनूठी परंपरा निभा रही है।
यह कोई व्यावसायिक गतिविधि नहीं, बल्कि 'नो प्रॉफिट, नो लॉस' के सिद्धांत पर चलने वाला सामाजिक अभियान है - संस्था
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य दीपावली पर बाजार में बिकने वाली मिठाइयों में मिलावट की आशंका को देखते हुए लोगों को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण मिठाइयां उपलब्ध कराना है। संस्था ने स्पष्ट किया है कि यह कोई व्यावसायिक गतिविधि नहीं, बल्कि 'नो प्रॉफिट, नो लॉस' के सिद्धांत पर चलने वाला सामाजिक अभियान है। मिठाइयों के निर्माण से लेकर पैकिंग और वितरण तक हर चरण में स्वच्छता और शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
जमशेदपुर से लाला जबीन की रिपोर्ट











