गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से चाहिए छुटकारा, रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम घंटों लैपटॉप और मोबाइल पर काम करते हैं, जिससे हमारे शारीरिक स्वास्थ्य पर काफी दुष्प्रभाव पड़ता है। ऐसे में योग ही एक ऐसा उपाय है जो शरीर को स्ट्रेच करने के साथ-साथ मन को भी शांत करता है।

गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से चाहिए छुटकारा, रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम घंटों लैपटॉप और मोबाइल पर काम करते हैं, जिससे हमारे शारीरिक स्वास्थ्य पर काफी दुष्प्रभाव पड़ता है। ऐसे में योग ही एक ऐसा उपाय है जो शरीर को स्ट्रेच करने के साथ-साथ मन को भी शांत करता है। कई योगासनों में एक बेहद असरदार और आसान आसन है- अर्ध उष्ट्रासन। 

उष्ट्र' का अर्थ होता है 'ऊंट' और अर्ध का अर्थ होता है 'आधा'। इस आसन को करते समय शरीर की आकृति आधे झुके हुए ऊंट के समान बनती है, इसलिए इसे अर्ध उष्ट्रासन कहा जाता है। देखने में सरल इस आसन को करने से बहुत लाभ मिलते हैं।

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने इस आसन को करने के फायदे बताए हैं। उनके अनुसार, यह आसन ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे शरीर के सभी अंगों को पर्याप्त खून और ऑक्सीजन मिलती है और शरीर तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करता है।

यह न सिर्फ रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है, बल्कि सीने को खोलकर सांस लेने की क्षमता को भी बेहतर बनाता है। इसके अलावा, अर्ध उष्ट्रासन कब्ज और कमर दर्द से राहत देने में भी मददगार है। जब हम इस आसन का नियमित अभ्यास करते हैं, तो पेट की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं और पाचन तंत्र मजबूत होता है। इससे कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती हैं और पेट हल्का महसूस होता है। इस योगासन से मानसिक तनाव भी कम होता है। जब शरीर ठीक रहता है तो हमारा मन भी खुश और शांत रहता है।

अर्ध उष्ट्रासन के नियमित अभ्यास से पीठ और गर्दन की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इस आसन को करने के दौरान रीढ़ की हड्डी पीछे की तरफ स्ट्रेच होती है। इससे रीढ़ के आसपास की छोटी-बड़ी सभी मांसपेशियों में खिंचाव आता है और उनमें ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। रोजाना अभ्यास से ये मांसपेशियां लचीली और मजबूत बनती हैं, जिससे कमर दर्द और जकड़न से राहत मिलती है और पोस्चर में सुधार होता है।

आयुष मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि अगर आपको कमर या घुटनों में कोई तकलीफ है तो बिना डॉक्टर से सलाह लिए इस आसन को न करें।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

तेलंगाना से तेजस्वी का सम्राट पर निशाना, कहा- 2 नंबरी सरकार और 10 नंबरी मुख्यमंत्री
तेलंगाना से तेजस्वी का सम्राट पर निशाना, कहा- 2 नंबरी सरकार और 10 नंबरी मुख्यमंत्री
Nov 04, 2026, 5:00:00 PM
इसी माह लॉन्च होगी बायो एथेनॉल से चलने वाली टोयोटा इनोवा, बोली नितिन गडकरी
इसी माह लॉन्च होगी बायो एथेनॉल से चलने वाली टोयोटा इनोवा, बोली नितिन गडकरी
Nov 04, 2026, 4:53:00 PM
तिसरा में अवैध कोयला खदान पर चला बुलडोजर
तिसरा में अवैध कोयला खदान पर चला बुलडोजर
Nov 04, 2026, 4:46:00 PM
अप्रैल में बजनी थी शहनाई, लेकिन दिल्ली में उठी संजय की अर्थी!
अप्रैल में बजनी थी शहनाई, लेकिन दिल्ली में उठी संजय की अर्थी!
Nov 04, 2026, 4:34:00 PM
CDS ने कहा- जारी रहेगी अग्निपथ योजना, 4 साल के कार्यकाल में नहीं होगा बदलाव
CDS ने कहा- जारी रहेगी अग्निपथ योजना, 4 साल के कार्यकाल में नहीं होगा बदलाव
Nov 04, 2026, 4:26:00 PM
दवाओं और मेडिकल डिवाइस के आयात का रास्ता होगा आसान, केंद्र सरकार का बड़ा कदम
दवाओं और मेडिकल डिवाइस के आयात का रास्ता होगा आसान, केंद्र सरकार का बड़ा कदम
Nov 04, 2026, 4:20:00 PM
RRC-सेंट्रल रेलवे भर्ती 2026 : अप्रेंटिस के 2,861 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, 15 से 24 वर्ष के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
RRC-सेंट्रल रेलवे भर्ती 2026 : अप्रेंटिस के 2,861 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, 15 से 24 वर्ष के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Nov 04, 2026, 4:19:00 PM
बिहार बोर्ड में बदलेगा 10वीं-12वीं की परीक्षा का पैटर्न
बिहार बोर्ड में बदलेगा 10वीं-12वीं की परीक्षा का पैटर्न
Nov 04, 2026, 4:09:00 PM
गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से चाहिए छुटकारा, रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन
गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से चाहिए छुटकारा, रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन
Nov 04, 2026, 4:04:00 PM
हाजीपुर जंक्शन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
हाजीपुर जंक्शन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
Nov 04, 2026, 3:55:00 PM