हाजीपुर जंक्शन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

हाजीपुर जंक्शन पर नशे के कारोबार के खिलाफ वैशाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। असम से ट्रेन के रास्ते भारी मात्रा में हेरोइन लेकर हाजीपुर पहुंच रहे एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

हाजीपुर जंक्शन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

वैशाली : हाजीपुर जंक्शन पर नशे के कारोबार के खिलाफ वैशाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। असम से ट्रेन के रास्ते भारी मात्रा में हेरोइन लेकर हाजीपुर पहुंच रहे एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 276.83 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी बाजार कीमत करीब 55 लाख रुपए बताई जा रही है। सवाल यह है कि आखिर असम से बिहार तक नशे का यह नेटवर्क कैसे काम कर रहा था?

बिहार में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए वैशाली पुलिस लगातार अभियान चला रही है

बिहार में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए वैशाली पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में हाजीपुर नगर थाना पुलिस को एसटीएफ हाजीपुर के माध्यम से गुप्त सूचना मिली कि असम से ट्रेन के रास्ते एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ लेकर हाजीपुर आने वाला है। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक वैशाली के निर्देश पर सदर-1 के पुलिस पदाधिकारी सुबोध कुमार के नेतृत्व में नगर थानाध्यक्ष ने नगर परिषद के कनीय अभियंता को दंडाधिकारी के रूप में साथ लेकर त्वरित कार्रवाई की। पुलिस टीम ने हाजीपुर जंक्शन के गेट नंबर-2 के पास घेराबंदी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 276.83 ग्राम हेरोइन, जिसे कोटा बताया गया है, बरामद की गई।

बरामद हेरोइन की बाजार कीमत लगभग 55 लाख रुपए है - पुलिस

पुलिस के अनुसार, बरामद हेरोइन की बाजार कीमत लगभग 55 लाख रुपए है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमरेश कुमार पिता स्वर्गीय बुधु राय निवासी नया गंज सोनर टोली थाना देसरी जिला वैशाली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से 3,170 रुपए नकद, दो मोबाइल फोन, दो आधार कार्ड और एक रेलवे टिकट भी बरामद किया है। इस मामले में नगर थाना कांड संख्या 1069/26 दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

वैशाली से संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट

Trending News

तिसरा में अवैध कोयला खदान पर चला बुलडोजर
तिसरा में अवैध कोयला खदान पर चला बुलडोजर
Nov 04, 2026, 4:46:00 PM
अप्रैल में बजनी थी शहनाई, लेकिन दिल्ली में उठी संजय की अर्थी!
अप्रैल में बजनी थी शहनाई, लेकिन दिल्ली में उठी संजय की अर्थी!
Nov 04, 2026, 4:34:00 PM
CDS ने कहा- जारी रहेगी अग्निपथ योजना, 4 साल के कार्यकाल में नहीं होगा बदलाव
CDS ने कहा- जारी रहेगी अग्निपथ योजना, 4 साल के कार्यकाल में नहीं होगा बदलाव
Nov 04, 2026, 4:26:00 PM
दवाओं और मेडिकल डिवाइस के आयात का रास्ता होगा आसान, केंद्र सरकार का बड़ा कदम
दवाओं और मेडिकल डिवाइस के आयात का रास्ता होगा आसान, केंद्र सरकार का बड़ा कदम
Nov 04, 2026, 4:20:00 PM
RRC-सेंट्रल रेलवे भर्ती 2026 : अप्रेंटिस के 2,861 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, 15 से 24 वर्ष के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
RRC-सेंट्रल रेलवे भर्ती 2026 : अप्रेंटिस के 2,861 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, 15 से 24 वर्ष के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Nov 04, 2026, 4:19:00 PM
बिहार बोर्ड में बदलेगा 10वीं-12वीं की परीक्षा का पैटर्न
बिहार बोर्ड में बदलेगा 10वीं-12वीं की परीक्षा का पैटर्न
Nov 04, 2026, 4:09:00 PM
गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से चाहिए छुटकारा, रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन
गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से चाहिए छुटकारा, रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन
Nov 04, 2026, 4:04:00 PM
हाजीपुर जंक्शन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
हाजीपुर जंक्शन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
Nov 04, 2026, 3:55:00 PM
ट्राई ने जारी किए नए दूरसंचार इंटरकनेक्शन नियम, इस दिन से लागू, क्या पड़ेगा असर?
ट्राई ने जारी किए नए दूरसंचार इंटरकनेक्शन नियम, इस दिन से लागू, क्या पड़ेगा असर?
Nov 04, 2026, 3:49:00 PM
नितिन गडकरी ने कहा- 100 प्रतिशत बायोएथेनॉल से चलने वाली टोयोटा इनोवा 26 नवंबर को होगी लॉन्च
नितिन गडकरी ने कहा- 100 प्रतिशत बायोएथेनॉल से चलने वाली टोयोटा इनोवा 26 नवंबर को होगी लॉन्च
Nov 04, 2026, 3:48:00 PM