CDS ने कहा- जारी रहेगी अग्निपथ योजना, 4 साल के कार्यकाल में नहीं होगा बदलाव

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने स्पष्ट किया है कि अग्निपथ योजना जारी रहेगी। इसके तहत अग्निवीरों का मौजूदा चार साल का सेवा कार्यकाल जारी रहेगा। इस योजना में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

CDS ने कहा- जारी रहेगी अग्निपथ योजना, 4 साल के कार्यकाल में नहीं होगा बदलाव

नई दिल्ली : चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने स्पष्ट किया है कि अग्निपथ योजना जारी रहेगी। इसके तहत अग्निवीरों का मौजूदा चार साल का सेवा कार्यकाल जारी रहेगा। इस योजना में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके साथ ही चार साल की सेवा पूरी करने वाले उन अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर मिलेगा, जिनका पहले चरण में नियमित सैनिक के रूप में चयन नहीं हो पाता है।  

दूसरी सेवा अवधि पूरी करने के बाद अग्निवीरों के सामने सेवा जारी रखने या अपनी इच्छा से बाहर निकलने का विकल्प होगा - CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमणि

सीडीएस ने बताया कि दूसरी सेवा अवधि पूरी करने के बाद नियमित सैनिक के रूप में शामिल किए जाने वाले अग्निवीरों की वरिष्ठता पहले चयनित किए गए 25 प्रतिशत अग्निवीरों के बाद होगी। यह व्यवस्था योग्यता आधारित चयन प्रक्रिया के अनुरूप है। पहले चरण में नियमित सैनिक बने अग्निवीरों को वरिष्ठता में प्राथमिकता मिलेगी, जबकि बाद में चयनित होने वालों को उनके ठीक पीछे स्थान दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि दूसरी सेवा अवधि पूरी करने के बाद अग्निवीरों के सामने सेवा जारी रखने या अपनी इच्छा से बाहर निकलने का विकल्प होगा। इस तरह उन्हें अपने भविष्य के बारे में फैसला करने का अवसर मिलेगा।

CDS ने कहा- यह व्यवस्था अग्निवीरों को अतिरिक्त अनुभव हासिल करने और सेना को अधिक अनुभवी जवान उपलब्ध कराने के लिहाज से फायदेमंद होगी

सीडीएस के मुताबिक, यह व्यवस्था अग्निवीरों को अतिरिक्त अनुभव हासिल करने और सेना को अधिक अनुभवी जवान उपलब्ध कराने के लिहाज से फायदेमंद होगी। सीडीएस ने बताया कि दूसरी सेवा अवधि का उद्देश्य ऐसे अग्निवीरों को सेना में अधिक समय तक काम करने और अपना अनुभव, योग्यता और कौशल बढ़ाने का अवसर देना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पहले चार साल में नियमित सैनिक के रूप में चयन नहीं होने का मतलब यह नहीं है कि संबंधित अग्निवीर किसी तरह से कम योग्य हैं। चयन योग्यता और निर्धारित मानदंडों के आधार पर होती है। दूसरी सेवा अवधि उन्हें अपनी क्षमता साबित करने का एक और अवसर देगी।

इस व्यवस्था से अग्निवीरों को सेना में लंबे समय तक सेवा करने का मौका मिलेगा - CDS

उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से अग्निवीरों को सेना में लंबे समय तक सेवा करने का मौका मिलेगा। साथ ही, इस दौरान उनके नियमित सैनिक के रूप में शामिल होने का रास्ता भी खुला रहेगा। इससे अग्निवीरों और सेना दोनों को लाभ होगा। अग्निवीरों के वेतन और आर्थिक लाभों का उल्लेख करते हुए सीडीएस ने कहा कि पहले साल अग्निवीर को 30 हजार रुपए मासिक वेतन मिलता है। विस्तारित सेवा के दूसरे साल में यह बढ़कर 43,500 रुपए और तीसरे साल 47,500 रुपए हो जाएगा।

CDS ने कहा- पहले साल अग्निवीर को 30 हजार मासिक वेतन मिलता है। दूसरे साल यह बढ़कर 43,500 और तीसरे साल 47,500 हो जाएगा

अग्निवीरों के वेतन और आर्थिक लाभों का उल्लेख करते हुए सीडीएस ने कहा कि पहले साल अग्निवीर को 30 हजार रुपए मासिक वेतन मिलता है। दूसरे साल यह बढ़कर 43,500 रुपए और तीसरे साल 47,500 रुपए हो जाएगा। उन्होंने इसे वेतन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी बताया। सीडीएस ने कहा कि अग्निवीरों के योगदान का 70 प्रतिशत हिस्सा सरकार की ओर से जारी रखने की व्यवस्था भी है। दो साल की अतिरिक्त सेवा पूरी होने पर अग्निवीर को मिलने वाला कुल आर्थिक पैकेज लगभग 10.92 लाख रुपए होगा।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

 पुलिसकर्मियों पर रिश्वत लेकर दो युवकों को छोड़ने का आरोप, 8 पुलिसकर्मी निलंबित
पुलिसकर्मियों पर रिश्वत लेकर दो युवकों को छोड़ने का आरोप, 8 पुलिसकर्मी निलंबित
Nov 04, 2026, 5:34:00 PM
कारतूस तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, छठी गिरफ्तारी
कारतूस तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, छठी गिरफ्तारी
Nov 04, 2026, 5:22:00 PM
तेलंगाना से तेजस्वी का सम्राट पर निशाना, कहा- 2 नंबरी सरकार और 10 नंबरी मुख्यमंत्री
तेलंगाना से तेजस्वी का सम्राट पर निशाना, कहा- 2 नंबरी सरकार और 10 नंबरी मुख्यमंत्री
Nov 04, 2026, 5:00:00 PM
इसी माह लॉन्च होगी बायो एथेनॉल से चलने वाली टोयोटा इनोवा, बोली नितिन गडकरी
इसी माह लॉन्च होगी बायो एथेनॉल से चलने वाली टोयोटा इनोवा, बोली नितिन गडकरी
Nov 04, 2026, 4:53:00 PM
तिसरा में अवैध कोयला खदान पर चला बुलडोजर
तिसरा में अवैध कोयला खदान पर चला बुलडोजर
Nov 04, 2026, 4:46:00 PM
अप्रैल में बजनी थी शहनाई, लेकिन दिल्ली में उठी संजय की अर्थी!
अप्रैल में बजनी थी शहनाई, लेकिन दिल्ली में उठी संजय की अर्थी!
Nov 04, 2026, 4:34:00 PM
CDS ने कहा- जारी रहेगी अग्निपथ योजना, 4 साल के कार्यकाल में नहीं होगा बदलाव
CDS ने कहा- जारी रहेगी अग्निपथ योजना, 4 साल के कार्यकाल में नहीं होगा बदलाव
Nov 04, 2026, 4:26:00 PM
दवाओं और मेडिकल डिवाइस के आयात का रास्ता होगा आसान, केंद्र सरकार का बड़ा कदम
दवाओं और मेडिकल डिवाइस के आयात का रास्ता होगा आसान, केंद्र सरकार का बड़ा कदम
Nov 04, 2026, 4:20:00 PM
RRC-सेंट्रल रेलवे भर्ती 2026 : अप्रेंटिस के 2,861 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, 15 से 24 वर्ष के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
RRC-सेंट्रल रेलवे भर्ती 2026 : अप्रेंटिस के 2,861 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, 15 से 24 वर्ष के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Nov 04, 2026, 4:19:00 PM
बिहार बोर्ड में बदलेगा 10वीं-12वीं की परीक्षा का पैटर्न
बिहार बोर्ड में बदलेगा 10वीं-12वीं की परीक्षा का पैटर्न
Nov 04, 2026, 4:09:00 PM