छठ घाट की तैयारी को लेकर प्रशासन ने लगाई पूरी ताकत, मेयर ने किया निरीक्षण

छठ घाटों की सफाई को लेकर बेतिया नगर निगम ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रमुख घाटों की पानी को स्वच्छ व कचरा मुक्त बनाने के लिए कई शिफ्ट में काम चल रहा है। वहीं नगर निगम की मिनी पोकलेन मशीन से कचरा हटाया जा रहा है।

छठ घाट की तैयारी को लेकर प्रशासन ने लगाई पूरी ताकत, मेयर ने किया निरीक्षण

बेतिया : छठ घाटों की सफाई को लेकर बेतिया नगर निगम ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रमुख घाटों की पानी को स्वच्छ व कचरा मुक्त बनाने के लिए कई शिफ्ट में काम चल रहा है। वहीं नगर निगम की मिनी पोकलेन मशीन से कचरा हटाया जा रहा है। साथ ही छठ छठ घाटों पर पसरी गंदगी को भी नगर निगम की तरफ से हटाया जा रहा है। 

प्रत्येक छठ घाट के पहुंच पथों को मोटरेबल बनाया जा रहा है - महापौर गरिमा देवी सिकारिया

इस संबंध में महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि प्रत्येक छठ घाट के पहुंच पथों को मोटरेबल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तम प्रकाश व्यवस्था के साथ बिजली पोलों की जांच के भी निर्देश दिए गए हैं। महापौर गरिमा सिकारिया ने बताया कि लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों को लेकर नगर निगम प्रशासन ने शहरी क्षेत्र के सभी छठ घाटों की साफ-सफाई का अभियान तेज कर दिया है। 

महापौर सिकारिया ने कहा- प्रत्येक छठ घाट की सफाई युद्धस्तर पर कराई जा रही है

महापौर सिकारिया ने बताया कि प्रत्येक छठ घाट की सफाई युद्धस्तर पर कराई जा रही है। महापर्व में अब कम समय शेष रहने के कारण सघन शहरी क्षेत्र के बड़े और प्रमुख छठ घाटों पर कई शिफ्ट में सफाई एवं अन्य जरूरी कार्य कराए जा रहे हैं। वहीं, छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों की विशेष सफाई के साथ उन्हें मोटरेबल बनाया जा रहा है, ताकि आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। 

दुर्गाबाग छठ घाट पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचीं महापौर ने घाट परिसर व आसपास की प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने का भी निर्देश दिया

इसी क्रम में दुर्गाबाग छठ घाट पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचीं महापौर गरिमा देवी सकारिया ने घाट परिसर एवं आसपास की प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि नगर निगम के बिजली कर्मियों द्वारा स्ट्रीट लाइटों के फॉल्ट दूर करने के साथ रोशनी व्यवस्था को बेहतर बनाया जा रहा है। महापौर ने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए बिजली के प्रत्येक पोल की अर्थिंग व्यवस्था की भी जांच कराने का निर्देश दिया है।  पथ को मोटरेबल बनाया जा रहा है।

बेतिया से परवेज आलम की रिपोर्ट

Trending News

मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
Nov 13, 2026, 9:53:00 PM
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
Nov 13, 2026, 6:45:00 PM
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
Nov 13, 2026, 6:30:00 PM
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
Nov 13, 2026, 6:15:00 PM
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
Nov 13, 2026, 6:00:00 PM
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
Nov 13, 2026, 5:50:00 PM
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
Nov 13, 2026, 5:45:00 PM
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
Nov 13, 2026, 5:30:00 PM
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
Nov 13, 2026, 5:15:00 PM
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
Nov 13, 2026, 5:00:00 PM