गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार पुलिस वाहन और ट्रेलर की जोरदार टक्कर, होमगार्ड जवान की मौत

​गोपालगंज में रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। नगर थाना क्षेत्र के खाना खजाना होटल के समीप बाइपास पर एक तेज रफ्तार पुलिस वाहन और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार पुलिस वाहन और ट्रेलर की जोरदार टक्कर, होमगार्ड जवान की मौत

गोपालगंज में रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। नगर थाना क्षेत्र के खाना खजाना होटल के समीप बाइपास पर एक तेज रफ्तार पुलिस वाहन और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में पुलिस वाहन के परखच्चे उड़ गए, वहीं ट्रेलर भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए होमगार्ड के जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान उचकागांव थाना क्षेत्र के सिसवनिया गांव निवासी रवींद्र मिश्रा के 35 वर्षीय पुत्र विकेश कुमार मिश्रा उर्फ गोवर्धन के रूप में की गई है।

2015 से दे रहे थे सेवाएं, घर के थे मुख्य कमाऊ सदस्य

मिली जानकारी के अनुसार, विकेश कुमार मिश्रा साल 2015 से होमगार्ड विभाग में चालक के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। विभाग के प्रति उनकी कर्तव्यनिष्ठा और कार्यशैली काफी सराहनीय रही थी.खास बात यह है कि विकेश के पिता भी होमगार्ड के जवान के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। विकेश तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। घर के बड़े बेटे और मुख्य कमाऊ सदस्य की इस तरह अचानक हुई दर्दनाक मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है कि यह भीषण हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से पीड़ित शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिया गया है।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट 

Trending News

सराय हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पोखर में मिला विवेक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
सराय हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पोखर में मिला विवेक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
Nov 14, 2026, 11:48:00 AM
रोहतास में गुरु शिष्य का पवित्र रिश्ता कलंकित, शिक्षक के प्रेम विवाह का Video Viral वायरल
रोहतास में गुरु शिष्य का पवित्र रिश्ता कलंकित, शिक्षक के प्रेम विवाह का Video Viral वायरल
Nov 14, 2026, 11:34:00 AM
पूर्व नक्सल प्रभावित गुरमहा में DM, SP व DDC ने ग्रामीणों के साथ ग्रहण किया कद्दू-भात का प्रसाद
पूर्व नक्सल प्रभावित गुरमहा में DM, SP व DDC ने ग्रामीणों के साथ ग्रहण किया कद्दू-भात का प्रसाद
Nov 13, 2026, 11:16:00 PM
नवगछिया में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, हेलमेट में छिपाकर ले जा रहे थे स्मैक, 2 तस्कर गिरफ्तार
नवगछिया में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, हेलमेट में छिपाकर ले जा रहे थे स्मैक, 2 तस्कर गिरफ्तार
Nov 13, 2026, 10:40:00 PM
मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
Nov 13, 2026, 9:53:00 PM
स्वराज पोस्ट अखबार के पत्रकार के बेटे की सड़क हादसे में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
स्वराज पोस्ट अखबार के पत्रकार के बेटे की सड़क हादसे में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Nov 13, 2026, 7:45:00 PM
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
Nov 13, 2026, 6:45:00 PM
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
Nov 13, 2026, 6:30:00 PM
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
Nov 13, 2026, 6:15:00 PM
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
Nov 13, 2026, 6:00:00 PM