सीएम आवास तक पहुंचा खगड़िया एसपी का पारिवारिक विवाद, पत्नी पूजा सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा न्याय

बिहार पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी का पारिवारिक विवाद अब मुख्यमंत्री आवास तक पहुंच गया है। खगड़िया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) भानु प्रताप सिंह और उनकी पत्नी पूजा सिंह के बीच चल रहा विवाद लगातार नया मोड़ ले रहा है।

सीएम आवास तक पहुंचा खगड़िया एसपी का पारिवारिक विवाद, पत्नी पूजा सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा न्याय

पटना। बिहार पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी का पारिवारिक विवाद अब मुख्यमंत्री आवास तक पहुंच गया है। खगड़िया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) भानु प्रताप सिंह और उनकी पत्नी पूजा सिंह के बीच चल रहा विवाद लगातार नया मोड़ ले रहा है। न्याय की गुहार लेकर रविवार को पूजा सिंह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने लोकसेवक आवास पहुंचीं, लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो सकी। अधिकारियों ने उन्हें आवास के बाहर ही रोक दिया।

पूजा सिंह ने अपनी बेटी से मुलाकात कराने और पत्नी के रूप में अपने अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम लिखित आवेदन भी सौंपा। पूजा सिंह के मुताबिक, अधिकारियों ने उन्हें सोमवार को दोबारा आने के लिए कहा है।

यह मामला अब केवल पति-पत्नी के बीच का पारिवारिक विवाद नहीं रह गया है, बल्कि इसमें एक महिला के अधिकार, बेटी से मिलने के सवाल और पुलिस महकमे की जवाबदेही जैसे मुद्दे भी सामने आ रहे हैं।

गौरतलब है कि पूजा सिंह इससे पहले भी बिहार के डीजीपी और महिला आयोग के समक्ष अपनी शिकायत रख चुकी हैं। इसके बावजूद विवाद का समाधान नहीं होने का दावा करते हुए उन्होंने अब सीधे मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है।

इस मामले में सोमवार की देर रात पटना के गर्दनीबाग महिला थाने में पूजा सिंह ने अपने पति एवं खगड़िया एसपी भानु प्रताप सिंह के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है।

अब निगाहें पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार की कार्रवाई पर टिकी हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से जुड़ा यह मामला होने के कारण इसकी निष्पक्ष जांच और दोनों पक्षों की बात सामने आना महत्वपूर्ण है। फिलहाल पूजा सिंह की ओर से लगाए गए आरोपों पर एसपी भानु प्रताप सिंह का पक्ष भी सामने आना बाकी है।

अनूप नारायण सिंह के कलम से

Trending News

बाबा बागेश्वर के खिलाफ FIR कराने पहुंचे पप्पू यादव,अखिलेश-तेजस्वी भी गुस्से में, कानूनी कार्रवाई, बहिष्कार....
बाबा बागेश्वर के खिलाफ FIR कराने पहुंचे पप्पू यादव,अखिलेश-तेजस्वी भी गुस्से में, कानूनी कार्रवाई, बहिष्कार....
Nov 03, 2026, 12:54:00 PM
फिल्मी स्टाइल में रिपोर्टर की हत्या की कोशिश, बाल-बाल बचे, 2 कारों से किया पीछा, टक्कर मारकर पलटाई गाड़ी
फिल्मी स्टाइल में रिपोर्टर की हत्या की कोशिश, बाल-बाल बचे, 2 कारों से किया पीछा, टक्कर मारकर पलटाई गाड़ी
Nov 03, 2026, 12:52:00 PM
अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर रूट डायवर्जन, इन रास्तों पर नहीं चलेगी भारी वाहन
अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर रूट डायवर्जन, इन रास्तों पर नहीं चलेगी भारी वाहन
Nov 03, 2026, 12:25:00 PM
खराब ट्रांसफार्मर बदलने से ग्रामीणों में खुशी की लहर
खराब ट्रांसफार्मर बदलने से ग्रामीणों में खुशी की लहर
Nov 03, 2026, 12:19:00 PM
शिक्षा विभाग की DPO के ठिकानों पर बड़ा छापा, रूबी कुमारी के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी
शिक्षा विभाग की DPO के ठिकानों पर बड़ा छापा, रूबी कुमारी के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी
Nov 03, 2026, 11:50:00 AM
गंदा है पर धंधा है: आर्केस्ट्रा की डांसरों के सामने भुखमरी की स्थिति
गंदा है पर धंधा है: आर्केस्ट्रा की डांसरों के सामने भुखमरी की स्थिति
Nov 03, 2026, 11:39:00 AM
भोजपुरी सिनेमा की वह 'मस्तानी', जिसने अपने दम पर बनाई अलग पहचान
भोजपुरी सिनेमा की वह 'मस्तानी', जिसने अपने दम पर बनाई अलग पहचान
Nov 03, 2026, 11:34:00 AM
सीएम आवास तक पहुंचा खगड़िया एसपी का पारिवारिक विवाद, पत्नी पूजा सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा न्याय
सीएम आवास तक पहुंचा खगड़िया एसपी का पारिवारिक विवाद, पत्नी पूजा सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा न्याय
Nov 03, 2026, 11:27:00 AM
विधान परिषद चुनाव : BJP-JDU के रिश्तों में बढ़ी तल्खी, 2 निर्दलीय MLC की भाजपा से नजदीकी ने NDA के भीतर खड़े किए गठबंधन धर्म पर सवाल
विधान परिषद चुनाव : BJP-JDU के रिश्तों में बढ़ी तल्खी, 2 निर्दलीय MLC की भाजपा से नजदीकी ने NDA के भीतर खड़े किए गठबंधन धर्म पर सवाल
Nov 03, 2026, 11:26:00 AM
दीपावली-छठ से पहले पटाखा दुकानों पर SDM का छापा, 4 दुकानें और 2 गोदाम सील
दीपावली-छठ से पहले पटाखा दुकानों पर SDM का छापा, 4 दुकानें और 2 गोदाम सील
Nov 03, 2026, 10:55:00 AM