दीपावली-छठ से पहले पटाखा दुकानों पर SDM का छापा, 4 दुकानें और 2 गोदाम सील

दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए जमुई शहर में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। सोमवार को एसडीएम सौरभ कुमार के नेतृत्व में शहर के महाराजगंज बाजार और थाना चौक में पटाखा दुकानों पर छापेमारी की गई।

दीपावली-छठ से पहले पटाखा दुकानों पर SDM का छापा, 4 दुकानें और 2 गोदाम सील

जमुई : दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए जमुई शहर में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। सोमवार को एसडीएम सौरभ कुमार के नेतृत्व में शहर के महाराजगंज बाजार और थाना चौक में पटाखा दुकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान चार दुकानों और दो गोदामों को सील कर दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मच गया। छापेमारी अभियान में सदर एसडीपीओ अभिषेक कुमार, अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी, शिवानी कुमारी, मजिस्ट्रेट सुजीत कुमार, टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, दारोगा विक्रम सिंह व निकेश कुमार सहित दर्जनों पुलिसकर्मी शामिल थे।

महाराजगंज की 2 दुकानों में निर्धारित क्षमता से अधिक पटाखे रखे पाए गए - SDM सौरभ कुमार

एसडीएम सौरभ कुमार ने बताया कि दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर लगातार सूचना मिल रही थी कि शहर के कई स्थानों पर बिना निर्धारित नियमों का पालन किए पटाखों का भंडारण और बिक्री की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर महाराजगंज बाजार और थाना चौक में जांच अभियान चलाया गया। महाराजगंज की दो दुकानों में निर्धारित क्षमता से अधिक पटाखे रखे पाए गए। इसके बाद दोनों दुकानों के साथ उनके गोदामों को भी सील कर दिया गया। वहीं, थाना चौक की दुकानों में भी पटाखे मिले, लेकिन मात्रा कम होने के कारण उन्हें तत्काल हटवा दिया गया।

SDM ने कहा- सुरक्षा के मद्देनजर शहर में सुरक्षा उपकरणों और अग्निशमन व्यवस्था की जांच भी शुरू की गई है

एसडीएम ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर सोमवार से शहर में सुरक्षा उपकरणों और अग्निशमन व्यवस्था की जांच भी शुरू की गई है। सभी संबंधित दुकानदारों को नोटिस भेजा जाएगा। जांच में यदि निर्धारित नियमों के विरुद्ध पटाखों का भंडारण पाया जाता है तो नियमानुसार पटाखों को जब्त कर नष्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के दौरान महाराजगंज स्थित चाय-धुआं नाम से संचालित दुकान को भी सील किया गया

इसी अभियान के दौरान महाराजगंज स्थित चाय-धुआं नाम से संचालित दुकान को भी सील किया गया। एसडीएम के अनुसार, दुकान में असामाजिक तत्वों के जमावड़े और आए दिन मारपीट जैसी घटनाओं की शिकायत मिल रही थी। इस मामले में नगर परिषद को भी नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा और अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।

इन सभी के ठिकानों पर छापेमारी

1. प्रमोद केशरी

2. सन्नी कुमार

3. रवि मालाकार

4. महेश मालाकार

5. चन्दन मालाकार

जमुई से हेमंत सक्सेना का रिपोर्ट

Trending News

शिक्षा विभाग की DPO के ठिकानों पर बड़ा छापा, रूबी कुमारी के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी
शिक्षा विभाग की DPO के ठिकानों पर बड़ा छापा, रूबी कुमारी के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी
Nov 03, 2026, 11:50:00 AM
गंदा है पर धंधा है: आर्केस्ट्रा की डांसरों के सामने भुखमरी की स्थिति
गंदा है पर धंधा है: आर्केस्ट्रा की डांसरों के सामने भुखमरी की स्थिति
Nov 03, 2026, 11:39:00 AM
भोजपुरी सिनेमा की वह 'मस्तानी', जिसने अपने दम पर बनाई अलग पहचान
भोजपुरी सिनेमा की वह 'मस्तानी', जिसने अपने दम पर बनाई अलग पहचान
Nov 03, 2026, 11:34:00 AM
सीएम आवास तक पहुंचा खगड़िया एसपी का पारिवारिक विवाद, पत्नी पूजा सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा न्याय
सीएम आवास तक पहुंचा खगड़िया एसपी का पारिवारिक विवाद, पत्नी पूजा सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा न्याय
Nov 03, 2026, 11:27:00 AM
विधान परिषद चुनाव : BJP-JDU के रिश्तों में बढ़ी तल्खी, 2 निर्दलीय MLC की भाजपा से नजदीकी ने NDA के भीतर खड़े किए गठबंधन धर्म पर सवाल
विधान परिषद चुनाव : BJP-JDU के रिश्तों में बढ़ी तल्खी, 2 निर्दलीय MLC की भाजपा से नजदीकी ने NDA के भीतर खड़े किए गठबंधन धर्म पर सवाल
Nov 03, 2026, 11:26:00 AM
दीपावली-छठ से पहले पटाखा दुकानों पर SDM का छापा, 4 दुकानें और 2 गोदाम सील
दीपावली-छठ से पहले पटाखा दुकानों पर SDM का छापा, 4 दुकानें और 2 गोदाम सील
Nov 03, 2026, 10:55:00 AM
नेपाल में 2 हेलिकॉप्टर्स की भयंकर टक्कर, उड़े परखच्चे, एक की मौत, एक घायल
नेपाल में 2 हेलिकॉप्टर्स की भयंकर टक्कर, उड़े परखच्चे, एक की मौत, एक घायल
Nov 03, 2026, 10:12:00 AM
हाईकोर्ट से महिलाओं को बड़ी राहत, जाति प्रमाणपत्र में पति का नाम होने पर भी मिलेगा आरक्षण
हाईकोर्ट से महिलाओं को बड़ी राहत, जाति प्रमाणपत्र में पति का नाम होने पर भी मिलेगा आरक्षण
Nov 03, 2026, 10:05:00 AM
नकली व मानकहीन पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के विरुद्ध खाद्य संरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी
नकली व मानकहीन पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के विरुद्ध खाद्य संरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी
Nov 03, 2026, 9:58:00 AM
ASI की गोलीबारी से व्यक्ति की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल, घटना से इलाके में मचा हड़कंप, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी
ASI की गोलीबारी से व्यक्ति की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल, घटना से इलाके में मचा हड़कंप, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी
Nov 03, 2026, 9:39:00 AM