बाबा बागेश्वर के खिलाफ FIR कराने पहुंचे पप्पू यादव,अखिलेश-तेजस्वी भी गुस्से में, कानूनी कार्रवाई, बहिष्कार....

कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गई टिप्पणी के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे हैं।

बाबा बागेश्वर के खिलाफ FIR कराने पहुंचे पप्पू यादव,अखिलेश-तेजस्वी भी गुस्से में, कानूनी कार्रवाई, बहिष्कार....

कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गई टिप्पणी के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है। संत समाज से लेकर नेताओं तक ने उनके बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। बयान पर विवाद बढ़ने पर धीरेंद्र शास्त्री ने माफी भी मांगी, हालांकि ये मामला यहीं शांत होता नहीं दिख रहा है। अब सांसद पप्पू यादव ने भी विरोध जताया है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे हैं। उन्होंने बाबा बागेश्वर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। 

वहीं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के इस बयान से आम लोगों में भी आक्रोश है. देश में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ जगह-जगह विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन किया गया है। यादव समाज भी सड़कों पर उतर आया है।  दरअसल मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के करैरा में श्रीराम कथा के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण की तुलना करते हुए विवादित टिप्पणी की। 

वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री भगवान कृष्ण की मुद्रा और बांसुरी बजाने का जिक्र करते दिखाई देते हैं।  उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण तीन जगह से टेढ़े होकर खड़े होते हैं।  उनका पैर, कमर और गर्दन मुड़ी रहती है।  उन्होंने कहा कि भगवान राम सीधे खड़े होते हैं और अयोध्या भी सीधी है, जबकि कृष्ण की मुद्रा और वृंदावन का नाम टेढ़ा है।  

इस टिप्पणी पर संत समाज की आपत्ति के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने सफाई देते हुए कहा था कि उनका राम और कृष्ण के बीच भेद पैदा करने का कोई इरादा नहीं था। भगवान कृष्ण को लेकर अपने बड़बोले बयान पर बवाल मचने के बाद बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वो बयान विनोद में दिया गया था, वो कृष्ण विरोधी नहीं हैं।

इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भी इस बयान पर नाराजगी जता चुके हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने धीरेन्द्र शास्त्री को मूर्ख बताया है। वहीं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि लोक एकता की कनिष्ठ अंगुली से इंद्रासन को हिला देने वाले लोकनायक, धार्मिक सीमाओं से परे जन जन के पूज्य, हमारे कुलदेवता भगवान श्री कृष्ण पर एक मानसिक विक्षिप्त द्वारा की गई टिप्पणी अशोभनीय, अक्षम्य एवं अमर्यादित है। 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे 'ईशनिंदा' करार दिया है। उन्होंने कहा, "मानवीय भूलों के लिए तो क्षमा किया जा सकता है, ‘ईशनिंदा' के लिए कभी नहीं। ऐसे दुष्मुखी लोगों पर आजीवन प्रतिबंध लगाना ही समाज के लिए श्रेयस्कर है। अखिलेश ने धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रमों पर रोक लगाने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की. उन्होंने लोगों से उनके कार्यक्रमों के बहिष्कार की अपील भी की।  


Trending News

 कुएं में मिले दो नाग-नागिन, देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, वन विभाग को सूचना
कुएं में मिले दो नाग-नागिन, देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, वन विभाग को सूचना
Nov 03, 2026, 1:32:00 PM
12 करोड़ से अधिक की लागत से बन रही पानी टंकी का 90 फीसदी काम पूरा होने का दावा, पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त
12 करोड़ से अधिक की लागत से बन रही पानी टंकी का 90 फीसदी काम पूरा होने का दावा, पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त
Nov 03, 2026, 1:28:00 PM
एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में गड़बड़ी का मामला उजागर, भाजपा ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में गड़बड़ी का मामला उजागर, भाजपा ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
Nov 03, 2026, 1:18:00 PM
बाबा बागेश्वर के खिलाफ FIR कराने पहुंचे पप्पू यादव,अखिलेश-तेजस्वी भी गुस्से में, कानूनी कार्रवाई, बहिष्कार....
बाबा बागेश्वर के खिलाफ FIR कराने पहुंचे पप्पू यादव,अखिलेश-तेजस्वी भी गुस्से में, कानूनी कार्रवाई, बहिष्कार....
Nov 03, 2026, 12:54:00 PM
फिल्मी स्टाइल में रिपोर्टर की हत्या की कोशिश, बाल-बाल बचे, 2 कारों से किया पीछा, टक्कर मारकर पलटाई गाड़ी
फिल्मी स्टाइल में रिपोर्टर की हत्या की कोशिश, बाल-बाल बचे, 2 कारों से किया पीछा, टक्कर मारकर पलटाई गाड़ी
Nov 03, 2026, 12:52:00 PM
अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर रूट डायवर्जन, इन रास्तों पर नहीं चलेगी भारी वाहन
अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर रूट डायवर्जन, इन रास्तों पर नहीं चलेगी भारी वाहन
Nov 03, 2026, 12:25:00 PM
खराब ट्रांसफार्मर बदलने से ग्रामीणों में खुशी की लहर
खराब ट्रांसफार्मर बदलने से ग्रामीणों में खुशी की लहर
Nov 03, 2026, 12:19:00 PM
शिक्षा विभाग की DPO के ठिकानों पर बड़ा छापा, रूबी कुमारी के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी
शिक्षा विभाग की DPO के ठिकानों पर बड़ा छापा, रूबी कुमारी के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी
Nov 03, 2026, 11:50:00 AM
गंदा है पर धंधा है: आर्केस्ट्रा की डांसरों के सामने भुखमरी की स्थिति
गंदा है पर धंधा है: आर्केस्ट्रा की डांसरों के सामने भुखमरी की स्थिति
Nov 03, 2026, 11:39:00 AM
भोजपुरी सिनेमा की वह 'मस्तानी', जिसने अपने दम पर बनाई अलग पहचान
भोजपुरी सिनेमा की वह 'मस्तानी', जिसने अपने दम पर बनाई अलग पहचान
Nov 03, 2026, 11:34:00 AM