बिहार के 10 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, 9 जिलों के DM बने अपर सचिव

बिहार के 10 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों को प्रमोशन हुआ है। साथ ही नौ जिलों के जिलाधिकारी अपर सचिव बने। बिहार सरकार ने 10 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

बिहार के 10 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, 9 जिलों के DM बने अपर सचिव

पटना : बिहार के 10 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों को प्रमोशन हुआ है। साथ ही नौ जिलों के जिलाधिकारी अपर सचिव बने। बिहार सरकार ने 10 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। कटिहार डीएम आशुतोष द्विवेदी, शिवहर डीएम प्रतिभा रानी, सारण डीएम वैभव श्रीवास्तव, अररिया डीएम विनोद दूहन, मधेपुरा डीएम अभिषेक रंजन, शेखपुरा डीएम शेखर आनंद, अरवल डीएम अमृता बैंस, बक्सर डीएम साहिला, मुंगेर डीएम निखिल धनराज निप्पणीकर और माध्यमिक शिक्षा निदेशक नितिन सिंह सहित सभी को अपर सचिव स्तर के ग्रेड में पदोन्नति मिली है।

यह प्रोन्नति 1 जनवरी 2027 से प्रभावी होगी

बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा यानी आईएएस के 10 अधिकारियों को प्रमोशन देने का फैसला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, वर्ष 2018 बैच के 10 आईएएस अधिकारियों को अपर सचिव स्तर के कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड में प्रोन्नति दी गई है। यह प्रोन्नति एक जनवरी 2027 से प्रभावी होगी। इसके तहत अधिकारियों को वेतनमान लेवल-12 में 78 हजार 800 रुपए से लेकर दो लाख नौ हजार दो सौ रुपए तक का वेतनमान मिलेगा।

सामान्य प्रशासन विभाग की यह अधिसूचना 12 नवंबर 2026 को जारी की गई है

हालांकि, सरकार ने स्पष्ट किया है कि इन अधिकारियों का अनिवार्य मध्य सेवाकालीन प्रशिक्षण का तीसरा चरण अभी पूरा नहीं हुआ है। इसलिए उन्हें इस शर्त पर प्रोन्नति दी गई है कि आगामी सत्र में स्थान और अनुमति मिलने पर वे निर्धारित प्रशिक्षण पूरा करेंगे। अधिसूचना के अनुसार, विभिन्न विभागों में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत अधिकारी अब अपर सचिव के रूप में पदनामित होंगे। इसके साथ ही वेतन निर्धारण को लेकर भी सरकार ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की यह अधिसूचना 12 नवंबर 2026 को जारी की गई है।

Trending News

मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
Nov 13, 2026, 9:53:00 PM
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
Nov 13, 2026, 6:45:00 PM
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
Nov 13, 2026, 6:30:00 PM
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
Nov 13, 2026, 6:15:00 PM
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
Nov 13, 2026, 6:00:00 PM
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
Nov 13, 2026, 5:50:00 PM
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
Nov 13, 2026, 5:45:00 PM
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
Nov 13, 2026, 5:30:00 PM
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
Nov 13, 2026, 5:15:00 PM
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
Nov 13, 2026, 5:00:00 PM