नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, 'लालू परिवार पहले अपना घर देखें'

जेडीयू कार्यकर्ता सह समाजसेवी स्वर्गीय देवलाल प्रसाद के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार नालंदा के चंडी प्रखंड स्थित गौढ़ापर गांव पहुंचे।

नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, 'लालू परिवार पहले अपना घर देखें'

जेडीयू कार्यकर्ता सह समाजसेवी स्वर्गीय देवलाल प्रसाद के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार नालंदा के चंडी प्रखंड स्थित गौढ़ापर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने स्वर्गीय देवलाल प्रसाद के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान नीतीश कुमार ने अपने पुराने जेडीयू कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से भी मुलाकात की। 

मौके पर हिलसा विधायक प्रेम मुखिया, एमएलसी नीरज कुमार, जेडीयू नेता अनिल मुखिया, प्रेम कुमार और ई. सुनील समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, जेडीयू का नाम बदलने को लेकर आरजेडी नेता भाई वीरेंद्र के बयान पर पलटवार करते हुए जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि पार्टी का नाम जनता दल यूनाइटेड है और 'यूनाइटेड' का मतलब ही एकजुटता है। 

नीतीश कुमार और निशांत कुमार के नेतृत्व में पार्टी मजबूती से चल रही है और इसे कोई खरोंच तक नहीं पहुंचा सकता।नेताओं ने कहा कि बड़े-बड़े दिग्गज पार्टी छोड़कर चले गए, लेकिन उनके साथ एक प्रखंड अध्यक्ष तक नहीं गया। आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा गया कि आईआरसीटीसी मामले में लालू यादव और तेजस्वी यादव की कोर्ट में पेशी शुरू हो चुकी है।

नेताओं ने तंज कसते हुए कहा कि जो पार्टी आज दूसरों के टूटने की बात कर रही है, उसे पहले अपने घर की स्थिति देखनी चाहिए। जेडीयू नेताओं ने दावा किया कि तेजप्रताप यादव के राजनीतिक रुख और रोहिणी आचार्य के राजनीतिक डंक से आरजेडी पहले ही राजनीतिक तौर पर कमजोर और क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

वहीं, सांसद कौशलेंद्र कुमार ने स्वर्गीय देवलाल प्रसाद को पार्टी का समर्पित और तेज-तर्रार कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा जेडीयू के सच्चे सिपाही के रूप में काम किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार हमेशा अपने पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान करते रहे हैं और देवलाल प्रसाद के परिवार के प्रति भी उनकी यही संवेदनशीलता देखने को मिली।

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM
नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, 'लालू परिवार पहले अपना घर देखें'
नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, 'लालू परिवार पहले अपना घर देखें'
Sep 11, 2026, 6:11:00 PM
बाबा गणिनाथ की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, अश्व वाहन पर सजी आदमकद झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
बाबा गणिनाथ की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, अश्व वाहन पर सजी आदमकद झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
Sep 11, 2026, 5:55:00 PM
फरक्का जल संधि पर पुनर्विचार हो, बिहार के हितों को मिले तरजीह- जदयू
फरक्का जल संधि पर पुनर्विचार हो, बिहार के हितों को मिले तरजीह- जदयू
Sep 11, 2026, 5:39:00 PM
लोजपा रामविलास के लिए M-Y समीकरण महिला और युवा, 24 सितंबर को पटना में होगा बड़ा आयोजन: अशोक कुमार वर्मा
लोजपा रामविलास के लिए M-Y समीकरण महिला और युवा, 24 सितंबर को पटना में होगा बड़ा आयोजन: अशोक कुमार वर्मा
Sep 11, 2026, 5:28:00 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत में 50% तक रियायत, पुराने ट्रैफिक चालान के होंगे निपटारे
राष्ट्रीय लोक अदालत में 50% तक रियायत, पुराने ट्रैफिक चालान के होंगे निपटारे
Sep 11, 2026, 4:28:00 PM
 सिटी सेंटर में अतिक्रमण पर BSL की कार्रवाई, दुकानदारों ने किया विरोध
सिटी सेंटर में अतिक्रमण पर BSL की कार्रवाई, दुकानदारों ने किया विरोध
Sep 11, 2026, 4:11:00 PM
एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, गांधी-लोहिया के बाद नीतीश कुमार..लालू परिवार ने जैसा किया वैसा भोगा
एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, गांधी-लोहिया के बाद नीतीश कुमार..लालू परिवार ने जैसा किया वैसा भोगा
Sep 11, 2026, 3:54:00 PM