मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण

बिहार सरकार ने राज्य में मछली उत्पादन बढ़ाने और मत्स्य किसानों की आय में वृद्धि के लिए बड़ी पहल की है। डेयरी,मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में 9,685 (लगभग 10 हजार) किसानों को मछली पालन का निःशुल्क प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया

मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण

पटना: बिहार सरकार ने राज्य में मछली उत्पादन बढ़ाने और मत्स्य किसानों की आय में वृद्धि के लिए बड़ी पहल की है। डेयरी,मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में 9,685 (लगभग 10 हजार) किसानों को मछली पालन का निःशुल्क प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है। इसके लिए 'मत्स्य प्रशिक्षण एवं प्रसार योजना' के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक किसान विभागीय वेबसाइट https://fisheries.bihar.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

योजना का उद्देश्य राज्य के मत्स्य किसानों को नवीनतम मात्स्यिकी तकनीकों एवं मत्स्य पालन की आधुनिक विधियों में प्रशिक्षित करना है, जिससे मछली उत्पादन के साथ-साथ उनकी वार्षिक आय में वृद्धि हो सके। यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क है। निबंधन शुल्क के अलावा लाभार्थियों से कोई अन्य राशि नहीं ली जाएगी।

इस कार्यक्रम के तहत राज्य के अंदर और बाहर स्थित प्रतिष्ठित मात्स्यिकी संस्थानों में कुल 332 बैचों में 9,685 मत्स्य कृषकों/मछुआरों को प्रशिक्षित किया जाएगा। योजना के अंतर्गत केवल राज्य के बाहर स्थित प्रशिक्षण संस्थानों में जाने के लिए प्रशिक्षणार्थियों को यात्रा भत्ता दिया जाएगा। राज्य के अंदर स्थित प्रशिक्षण केंद्रों पर मार्ग व्यय की सुविधा देय नहीं होगी। केंद्रीय मात्स्यिकी शिक्षा संस्थान, काकीनाडा में प्रशिक्षण के लिए निबंधन शुल्क 250 रुपये तथा अन्य सभी संस्थानों/केंद्रों के लिए 100 रुपये निर्धारित है, जिसे संबंधित जिले के जिला मत्स्य कार्यालय में जमा करना होगा। पूर्व में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके मत्स्य पालकों का चयन तीन वर्ष बाद ही पुनः किया जा सकेगा। पहली बार प्रशिक्षण लेने वाले इच्छुक किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी।

ऐसे मत्स्य पालक जो निजी, पट्टे पर अथवा सरकारी तालाब/जलकर में मत्स्य पालन कर रहे हों, प्रखंड स्तरीय मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सक्रिय सदस्य हों अथवा बैंक ऋण/स्व-लागत से मत्स्य पालन करना चाहते हों और इसके लिए जिला मत्स्य कार्यालय में आवेदन किया हो/चयनित हुए हों, वे पात्र होंगे। योजना की विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Trending News

शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार, धनबाद से दबोचा गया
शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार, धनबाद से दबोचा गया
Oct 27, 2026, 2:17:00 PM
मुख्यमंत्री ने की 'बिहार गति' के तहत 100 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं व केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा
मुख्यमंत्री ने की 'बिहार गति' के तहत 100 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं व केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा
Oct 27, 2026, 2:16:00 PM
प्रतापी राजा मेदीनीराय जी का प्रतिमा का हुआ भव्य शिलान्यास, जनप्रतिनिधि सहित सैकड़ों लोग शामिल
प्रतापी राजा मेदीनीराय जी का प्रतिमा का हुआ भव्य शिलान्यास, जनप्रतिनिधि सहित सैकड़ों लोग शामिल
Oct 27, 2026, 1:55:00 PM
अस्पताल में नवजात का शव लेकर घूमता दिखा कुत्ता, मचा हड़कंप
अस्पताल में नवजात का शव लेकर घूमता दिखा कुत्ता, मचा हड़कंप
Oct 27, 2026, 1:26:00 PM
नशा मुक्त बिहार अभियान का समर्थन, पंचायत प्रतिनिधियों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
नशा मुक्त बिहार अभियान का समर्थन, पंचायत प्रतिनिधियों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
Oct 27, 2026, 1:19:00 PM
खड़गे के बयान पर BJP का जोरदार प्रदर्शन, माफी की मांग पर अड़े कार्यकर्ता
खड़गे के बयान पर BJP का जोरदार प्रदर्शन, माफी की मांग पर अड़े कार्यकर्ता
Oct 27, 2026, 1:18:00 PM
Bihar MLC Election Results: पटना में मतगणना केंद्र के बाहर फाइल पर भारी बवाल, नीरज-अनंत के घर जश्न
Bihar MLC Election Results: पटना में मतगणना केंद्र के बाहर फाइल पर भारी बवाल, नीरज-अनंत के घर जश्न
Oct 27, 2026, 12:48:00 PM
मॉडल स्कूल में हाईटेक चोरी, 16 कंप्यूटर के CPU खोलकर हार्ड डिस्क, प्रोसेसर व RAM ले उड़े चोर
मॉडल स्कूल में हाईटेक चोरी, 16 कंप्यूटर के CPU खोलकर हार्ड डिस्क, प्रोसेसर व RAM ले उड़े चोर
Oct 27, 2026, 12:40:00 PM
100 करोड़ से मिलेगी रफ्तार, CM सम्राट चौधरी करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ और राजगीर में खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन
100 करोड़ से मिलेगी रफ्तार, CM सम्राट चौधरी करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ और राजगीर में खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन
Oct 27, 2026, 12:09:00 PM
शिक्षा विभाग का बड़ा फर्जीवाड़ा : बिना नियुक्ति और योगदान के शिक्षिका के खाते में पहुंचे 17.49 लाख
शिक्षा विभाग का बड़ा फर्जीवाड़ा : बिना नियुक्ति और योगदान के शिक्षिका के खाते में पहुंचे 17.49 लाख
Oct 27, 2026, 12:09:00 PM