फरक्का जल संधि पर पुनर्विचार हो, बिहार के हितों को मिले तरजीह- जदयू

आज जिला जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जदयू जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो की अध्यक्षता में फरक्का जल संधि के विषय पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। फरक्का जल संधि से सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना करने वाले राज्यों में बिहार एक है।

फरक्का जल संधि पर पुनर्विचार हो, बिहार के हितों को मिले तरजीह- जदयू

जमुई: आज जिला जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जदयू जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो की अध्यक्षता में फरक्का जल संधि के विषय पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो ने कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा नदी के जल बंटवारे को लेकर फरक्का जल संधि वर्ष 1996 में 30 वर्षों के लिए हुई थी, जो अब 12 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रही है। इस संधि से सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना करने वाले राज्यों में बिहार एक है।

उन्होंने कहा कि जब यह संधि हुई थी, तब परिस्थितियां दूसरी थीं। आज बिहार एक सुखाड़ पीड़ित प्रदेश बन चुका है और हमें बहुत ज्यादा पानी की जरूरत है। पानी के बगैर किसानों की स्थिति दयनीय हो गई है। जब हमें ही पानी की जरूरत है, तो हम दूसरे को कैसे दे सकते हैं।जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि यह जल संधि पुनः होती है तो बिहार के हितों को ध्यान में रखते हुए इस पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। 

हमारे नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा से इस जल संधि के बारे में बोलते आए हैं कि इस संधि से बिहार के हितों का हनन हो रहा है, इसलिए इस पर पुनर्विचार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम जिला जदयू जमुई की ओर से केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि यदि पुनः संधि की जाती है तो बिहार के हितों को, बिहार के किसानों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही पुनर्विचार किया जाए।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ई. शंभूशरण एवं जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता सुनील वर्णवाल ने भी प्रेस को संबोधित करते हुए फरक्का जल संधि पर पुनर्विचार करने की मांग को दोहराया। प्रेस वार्ता में जदयू नेता हरिओम कुशवाहा, दीपक कुमार, गरीब खान, जमुई नगर अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा, खैरा प्रखंड अध्यक्ष रामानंद सिंह, बरहट प्रखंड अध्यक्ष भीष्मदेव मंडल, पिंटू मंडल, कुशु कुमार, सोहन कुशवाहा के साथ-साथ कई जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जमुई से हेमंत सक्सेना की रिपोर्ट 





Trending News

मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM
नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, 'लालू परिवार पहले अपना घर देखें'
नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, 'लालू परिवार पहले अपना घर देखें'
Sep 11, 2026, 6:11:00 PM
बाबा गणिनाथ की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, अश्व वाहन पर सजी आदमकद झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
बाबा गणिनाथ की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, अश्व वाहन पर सजी आदमकद झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
Sep 11, 2026, 5:55:00 PM
फरक्का जल संधि पर पुनर्विचार हो, बिहार के हितों को मिले तरजीह- जदयू
फरक्का जल संधि पर पुनर्विचार हो, बिहार के हितों को मिले तरजीह- जदयू
Sep 11, 2026, 5:39:00 PM
लोजपा रामविलास के लिए M-Y समीकरण महिला और युवा, 24 सितंबर को पटना में होगा बड़ा आयोजन: अशोक कुमार वर्मा
लोजपा रामविलास के लिए M-Y समीकरण महिला और युवा, 24 सितंबर को पटना में होगा बड़ा आयोजन: अशोक कुमार वर्मा
Sep 11, 2026, 5:28:00 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत में 50% तक रियायत, पुराने ट्रैफिक चालान के होंगे निपटारे
राष्ट्रीय लोक अदालत में 50% तक रियायत, पुराने ट्रैफिक चालान के होंगे निपटारे
Sep 11, 2026, 4:28:00 PM
 सिटी सेंटर में अतिक्रमण पर BSL की कार्रवाई, दुकानदारों ने किया विरोध
सिटी सेंटर में अतिक्रमण पर BSL की कार्रवाई, दुकानदारों ने किया विरोध
Sep 11, 2026, 4:11:00 PM
एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, गांधी-लोहिया के बाद नीतीश कुमार..लालू परिवार ने जैसा किया वैसा भोगा
एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, गांधी-लोहिया के बाद नीतीश कुमार..लालू परिवार ने जैसा किया वैसा भोगा
Sep 11, 2026, 3:54:00 PM