नालंदा: 4 दिन बाद मासूम जनसुराज सकुशल बरामद, शादी नहीं हो रही थी, फिर चाची ने..पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा

नालंदा पुलिस ने छबिलापुर थाना क्षेत्र से अपहृत 8 माह के मासूम जनसुराज मांझी को महज चार दिनों के भीतर सकुशल बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

नालंदा: 4 दिन बाद मासूम जनसुराज सकुशल बरामद, शादी नहीं हो रही थी, फिर चाची ने..पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा

नालंदा पुलिस ने छबिलापुर थाना क्षेत्र से अपहृत 8 माह के मासूम जनसुराज मांझी को महज चार दिनों के भीतर सकुशल बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, 26 जून की रात करीब एक बजे छबिलापुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी महेश मांझी अपने परिवार के साथ घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान उनका आठ माह का पुत्र जनसुराज मांझी रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया।

काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला तो महेश मांझी के लिखित आवेदन पर छबिलापुर थाना में अपहरण का मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी की। आखिरकार पुलिस ने मासूम जनसुराज को सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने कंचनपुर गांव निवासी 30 वर्षीय धर्मेन्द्र कुमार और उसकी चाची मिन्टु देवी को गिरफ्तार किया है। 

डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। धर्मेन्द्र कुमार दिव्यांग है और इसी वजह से उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। उसकी चाची मिन्टु देवी ने उसे बच्चे के अपहरण के लिए उकसाया। योजना यह थी कि अपहृत बच्चे को एक ऐसी महिला को सौंप दिया जाए, जिसे संतान नहीं थी। धर्मेंद्र कुमार की दूर के रिश्तेदार थी जिसे बच्चा नहीं हो रहा था। इसके बदले धर्मेन्द्र की शादी कराने का आश्वासन दिया गया था।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि यह पूरी वारदात पहले से रची गई साजिश का हिस्सा थी। पुलिस ने धर्मेन्द्र कुमार की निशानदेही पर मासूम को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। इधर, इस्लामपुर थाना क्षेत्र के दहौरबीघा गांव से कांग्रेस कुमार नामक युवक का शव बरामद किया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवक की मौत करंट लगने से होने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिथुन कुमार, संवाददाता नालंदा

Trending News

हुसैनाबाद में छोटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी साकेत पाठक गिरफ्तार! परिजनों को आमने-सामने बैठाने पर विवाद
हुसैनाबाद में छोटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी साकेत पाठक गिरफ्तार! परिजनों को आमने-सामने बैठाने पर विवाद
Sep 16, 2026, 12:35:00 PM
बिहार को अचानक हुआ क्या? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े नौकरशाह, अटकलों का बाजार गर्म
बिहार को अचानक हुआ क्या? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े नौकरशाह, अटकलों का बाजार गर्म
Sep 16, 2026, 12:15:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
Sep 16, 2026, 11:51:00 AM
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
Sep 16, 2026, 11:28:00 AM
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
Sep 16, 2026, 11:00:00 AM
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 10:37:00 AM
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
Sep 16, 2026, 10:25:00 AM
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM