देशभक्ति का उत्साह चरम पर, हजारों बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे नगर का किया भ्रमण

स्वतंत्रता दिवस को लेकर नालंदा के परवलपुर नगर पंचायत क्षेत्र में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। यह तिरंगा यात्रा प्रखंड कार्यालय परवलपुर की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चों, प्रखंड कर्मियों और नगर पंचायत कर्मियों ने हिस्सा लिया।

देशभक्ति का उत्साह चरम पर, हजारों बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे नगर का किया भ्रमण

स्वतंत्रता दिवस को लेकर नालंदा के परवलपुर नगर पंचायत क्षेत्र में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। यह तिरंगा यात्रा प्रखंड कार्यालय परवलपुर की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चों, प्रखंड कर्मियों और नगर पंचायत कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हजारों बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे नगर पंचायत क्षेत्र का भ्रमण किया और देशभक्ति के नारों से माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। 

परवलपुर नगर पंचायत क्षेत्र में आयोजित तिरंगा यात्रा में कन्या उच्च विद्यालय, कन्या मध्य विद्यालय और कन्या प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ प्रखंड एवं नगर पंचायत कर्मी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लिए बच्चों ने पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर भारत माता की जय और देशभक्ति के नारे लगाए। 

इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नागरिकों और युवाओं में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है। साथ ही स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों और 'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों को जागरूक करना है। 

उन्होंने कहा कि स्कूलों, कॉलेजों और स्थानीय समुदायों की भागीदारी से रैलियां और मानव श्रृंखला जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों के जरिए देश के वीर जवानों और शहीदों के बलिदान को याद करते हुए नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है।

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट 


Trending News

किशोरी अपहरण मामले में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त
किशोरी अपहरण मामले में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त
Oct 25, 2026, 4:05:00 PM
अनंत सिंह के निष्कासन के बाद CM सम्राट और नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह, सियासी हलचल तेज
अनंत सिंह के निष्कासन के बाद CM सम्राट और नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह, सियासी हलचल तेज
Oct 25, 2026, 3:42:00 PM
ज्वेलरी शॉप की दीवार काटकर 20 लाख के आभूषण व नकदी चोरी
ज्वेलरी शॉप की दीवार काटकर 20 लाख के आभूषण व नकदी चोरी
Oct 25, 2026, 3:11:00 PM
बिजली तार चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार; 25 से अधिक सदस्यों के नेटवर्क का खुलासा!
बिजली तार चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार; 25 से अधिक सदस्यों के नेटवर्क का खुलासा!
Oct 25, 2026, 3:03:00 PM
'मन की बात' सुनने के बाद BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महिलाओं से किया संवाद, बूथ अध्यक्ष बुलाकर कहा-आप हमारे मालिक
'मन की बात' सुनने के बाद BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महिलाओं से किया संवाद, बूथ अध्यक्ष बुलाकर कहा-आप हमारे मालिक
Oct 25, 2026, 2:50:00 PM
साइकिल यात्रा-एक विचार, बालाडीह ग्राम पहुंचकर 564वीं यात्रा पूरी
साइकिल यात्रा-एक विचार, बालाडीह ग्राम पहुंचकर 564वीं यात्रा पूरी
Oct 25, 2026, 2:39:00 PM
सुआ कौड़िया गोदाम चौक पर महाराजा मेदिनीराय की भव्य प्रतिमा का  शिलान्यास
सुआ कौड़िया गोदाम चौक पर महाराजा मेदिनीराय की भव्य प्रतिमा का शिलान्यास
Oct 25, 2026, 2:27:00 PM
विजयीपुर में 7 मवेशियों से भरी पिकअप जब्त, तस्कर फरार
विजयीपुर में 7 मवेशियों से भरी पिकअप जब्त, तस्कर फरार
Oct 25, 2026, 2:12:00 PM
सड़क की बदहाली पर भड़के ग्रामीण, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
सड़क की बदहाली पर भड़के ग्रामीण, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
Oct 25, 2026, 1:28:00 PM
मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Oct 25, 2026, 1:17:00 PM