लगातार हो रही बारिश बनी आफत, नदियों में आया उफान, लोगों में दहशत

बिहार और झारखंड के कई इलाकों में हो रही लगातार तेज बारिश का असर अब नालंदा की नदियों पर भी दिखने लगा है। बिहारशरीफ से होकर गुजरने वाली पंचाने नदी, सकरी नदी में पानी का प्रवाह तेजी से बढ़ रहा है।

लगातार हो रही बारिश बनी आफत, नदियों में आया उफान, लोगों में दहशत

नालंदा: बिहार और झारखंड के कई इलाकों में हो रही लगातार तेज बारिश का असर अब नालंदा की नदियों पर भी दिखने लगा है। बिहारशरीफ से होकर गुजरने वाली पंचाने नदी, सकरी नदी में पानी का प्रवाह तेजी से बढ़ रहा है, जिससे नदी किनारे बसे निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। 

मिली खबर के अनुसार हाल के दिनों में पंचाने नदी का जलस्तर काफी कम था, लेकिन झारखंड और आसपास के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश के बाद नदी में अचानक पानी पहुंचने लगा है। पंचाने नदी बिहारशरीफ के लिए महत्वपूर्ण जलधारा है। यह नदी गिरियक, बिहारशरीफ, रहुई और हरनौत क्षेत्र के कई हिस्सों से होकर गुजरती है। ऐसे में जलस्तर में लगातार वृद्धि होने पर नदी के आसपास के निचले इलाकों में पानी फैलने की आशंका बनी रहती है। वही किसानों के लिए यह जलस्तर वरदान साबित होगा। 

बुधवार को पंचाने नदी में पानी आने के बाद आसपास के लोगों की चिंता बढ़ गई है। नदी का पानी जिस तेजी से बढ़ रहा है, उसे देखते हुए स्थानीय लोग लगातार जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। खासकर नदी के किनारे बसे मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को संभावित बाढ़ की चिंता सताने लगी है। पंचाने नदी के जलग्रहण क्षेत्र में यदि बारिश का सिलसिला जारी रहता है तो आने वाले घंटों में नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है। ऐसे में निचले इलाकों में जलजमाव और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।


नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Trending News

मॉडल स्कूल में हाईटेक चोरी, 16 कंप्यूटर के CPU खोलकर हार्ड डिस्क, प्रोसेसर व RAM ले उड़े चोर
मॉडल स्कूल में हाईटेक चोरी, 16 कंप्यूटर के CPU खोलकर हार्ड डिस्क, प्रोसेसर व RAM ले उड़े चोर
Oct 27, 2026, 12:40:00 PM
100 करोड़ से मिलेगी रफ्तार, CM सम्राट चौधरी करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ और राजगीर में खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन
100 करोड़ से मिलेगी रफ्तार, CM सम्राट चौधरी करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ और राजगीर में खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन
Oct 27, 2026, 12:09:00 PM
शिक्षा विभाग का बड़ा फर्जीवाड़ा : बिना नियुक्ति और योगदान के शिक्षिका के खाते में पहुंचे 17.49 लाख
शिक्षा विभाग का बड़ा फर्जीवाड़ा : बिना नियुक्ति और योगदान के शिक्षिका के खाते में पहुंचे 17.49 लाख
Oct 27, 2026, 12:09:00 PM
Swaraj Post की खबर का असर: गया में मिला जहानाबाद का लापता आदित्य, पिता ने जताया आभार
Swaraj Post की खबर का असर: गया में मिला जहानाबाद का लापता आदित्य, पिता ने जताया आभार
Oct 27, 2026, 11:38:00 AM
राजगीर इतिहास रचने को तैयार, अंतरराष्ट्रीय अंडर-20 रग्बी सीरीज का आयोजन, CM सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
राजगीर इतिहास रचने को तैयार, अंतरराष्ट्रीय अंडर-20 रग्बी सीरीज का आयोजन, CM सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
Oct 27, 2026, 11:16:00 AM
BJP नेता रिंकू पाठक के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, घर से लेकर गैस एजेंसी तक पहुंची टीम
BJP नेता रिंकू पाठक के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, घर से लेकर गैस एजेंसी तक पहुंची टीम
Oct 27, 2026, 10:42:00 AM
400 योजनाओं पर ब्रेक, कार्यपालक पदाधिकारी ने फंड की कमी का दिया हवाला, सभापति-विधायक की खींचतान में क्यों पिसेगी आम जनता ?
400 योजनाओं पर ब्रेक, कार्यपालक पदाधिकारी ने फंड की कमी का दिया हवाला, सभापति-विधायक की खींचतान में क्यों पिसेगी आम जनता ?
Oct 27, 2026, 10:25:00 AM
पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जाली नोटों की बड़ी खेप बरामद, हिरासत में एक तस्कर
पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जाली नोटों की बड़ी खेप बरामद, हिरासत में एक तस्कर
Oct 27, 2026, 10:01:00 AM
मंगल को भी 'अमंगल', शेयर बाजार में बड़ी गिरावट
मंगल को भी 'अमंगल', शेयर बाजार में बड़ी गिरावट
Oct 27, 2026, 9:47:00 AM
ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम, पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम, पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Oct 27, 2026, 9:38:00 AM