बस की छत पर रखी थी साइकिल, बिजली की तार से आया करंट, दंपति की हुई मौत

राज्य के नालंदा जिले से अनोखी और हैरान कर देने वाली खबर है। यहां एक दंपति की मौत तब हो गयी, जब वह बिजली के करंट की चपेट में आ गये।

बस की छत पर रखी थी साइकिल, बिजली की तार से आया करंट, दंपति की हुई मौत

राज्य के नालंदा जिले से अनोखी और हैरान कर देने वाली खबर है। यहां एक दंपति की मौत तब हो गयी, जब वह बिजली के करंट की चपेट में आ गये। हैरान करने वाली बात यह कि साइकिल बस की छत पर रखी गयी थी। इस दौरान साइकिल का संपर्क बिजली की तार से हो गया। घटना में कई अन्य के झुलसने की भी सूचना है। मामला जिले के पावापुरी थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के पावापुरी थाना क्षेत्र में बुधवार को तब हड़कंप मच गया, जब एक दर्दनाक हादसे में दंपति की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि कुछ मजदूर अपनी मजदूरी को खत्म कर के एक बस की छत पर बैठकर पावापुरी से विशुनपुर गांव की तरफ लौट रहे थे। इस दौरान मजदूरों ने अपनी साइकिल को बस की छत पर लोड किया हुआ था। वापसी के क्रम में ही साइकिल का संपर्क बस की छत के ऊपर से गुजर रहे हाइटेंशन तार से हो गया। जिससे साइकिल में करंट उतर गया। 

बताया जा रहा है कि करंट की चपेट में आने के बाद वहां बैठे एक दंपति की मौत हो गयी, जबकि पांच अन्य झुलस गये। इधर घटना की जानकारी सामने आते ही मौके पर हडकंप मच गया। घटना में रूदल मांझी और उनकी पत्नी फूलो देवी की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।





Trending News

शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
Sep 05, 2026, 7:02:00 PM
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा,  ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा, ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
Sep 05, 2026, 6:39:00 PM
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
Sep 05, 2026, 6:21:00 PM
 सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
Sep 05, 2026, 6:07:00 PM
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
Sep 05, 2026, 5:46:00 PM
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
Sep 05, 2026, 5:31:00 PM
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
Sep 05, 2026, 5:17:00 PM
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Sep 05, 2026, 4:32:00 PM
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी,  बैंक ने दी ये सलाह...
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी, बैंक ने दी ये सलाह...
Sep 05, 2026, 4:13:00 PM
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
Sep 05, 2026, 3:50:00 PM