इंटरनेट सर्विस बंद, सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 26 जुलाई तक यहां नहीं चलेगा नेट

छात्र आंदोलन और उपद्रव की आशंका को देखते हुए सम्राट सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुजफ्फरपुर में अफवाह रोकने को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है। गृह विभाग ने डीएम-एसएसपी की सिफारिश पर इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया है।

इंटरनेट सर्विस बंद, सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 26 जुलाई तक यहां नहीं चलेगा नेट
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 24, 2026, 3:46:00 PM

NEET पेपर लीक विरोध पर मुख्य सचिव की हाई लेवल बैठक हुई है। सभी डीएम-एसपी को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है। इस बीच छात्र आंदोलन और उपद्रव की आशंका को देखते हुए सम्राट सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।  बिहार में जगह-जगह हो रहे उपद्रव के बाद पुलिस महकमा सर्तक है। इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर में अफवाह रोकने को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है। गृह विभाग ने डीएम-एसएसपी की सिफारिश पर इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया है।

दरअसल मुजफ्फरपुर के कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक यह प्रतिबंध 24 जुलाई दोपहर 12:30 बजे से 26 जुलाई सुबह 10 बजे तक प्रभावी रहेगा। यह रोक मुजफ्फरपुर के पुलिस सब-डिवीजन टाउन-1 और टाउन-2 क्षेत्रों में लागू की गई है। अफवाह और भड़काऊ पोस्ट रोकने के लिए फैसला लिया गया है। सरकार का कहना है कि अफवाहों और भ्रामक संदेशों के प्रसार को रोकने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। हालांकि गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि सरकारी इंटरनेट और इंटरनेट बेस्ट सर्विस, बैंकिंग, रेलवे सर्विस पर रोक नहीं रहेगा।

गृह विभाग की ओर से मुजफ्फरपुर के डीएम एसपी को इसकी जानकारी दी गई है। गृह विभाग ने टेलीकम्युनिकेशन एक्ट-2023 के तहत यह आदेश जारी किया है। अब मुजफ्फरपुर के पुलिस सब डिवीजन-1 और टाउन-2 में 26 तारीख की सुबह तक इंटरनेट बंद रहेगा। आदेश के तहत फेसबुक, एक्स (पूर्व में ट्विटर), WhatsApp, Instagram, Telegram समेत करीब 24 प्रकार की सोशल नेटवर्किंग और मैसेजिंग सेवाओं पर रोक रहेगी। इसके अलावा कुछ ब्रॉडबैंड कम्युनिकेशन सेवाएं भी प्रभावित होंगी। इस अवधि के दौरान प्रतिबंधित सेवाओं के जरिए संदेशों और सूचनाओं के प्रसार पर रोक रहेगी।

Trending News

भाजपा ने खोला समरसता अभियान का खाका, काशी से झारखंड आएगी संत रविदास की पवित्र मिट्टी
भाजपा ने खोला समरसता अभियान का खाका, काशी से झारखंड आएगी संत रविदास की पवित्र मिट्टी
Jul 24, 2026, 5:03:00 PM
मेडल लाओ, नौकरी पाओ योजना, डीएसपी बने क्रिकेटर आकाशदीप व मुकेश
मेडल लाओ, नौकरी पाओ योजना, डीएसपी बने क्रिकेटर आकाशदीप व मुकेश
Jul 24, 2026, 5:02:00 PM
बीसैप जवान ने की आत्महत्या, खुद को सिर में मारी गोली
बीसैप जवान ने की आत्महत्या, खुद को सिर में मारी गोली
Jul 24, 2026, 4:54:00 PM
सिस्टम की लापरवाही ने ली दो मासूम बहनों की जान? कोहराम...कार्रवाई की मांग
सिस्टम की लापरवाही ने ली दो मासूम बहनों की जान? कोहराम...कार्रवाई की मांग
Jul 24, 2026, 4:39:00 PM
आरजेडी दलदल, मुझे किया गया अपमानित, बीजेपी में शामिल होते ही राजद पर बरसे मृत्युंजय तिवारी
आरजेडी दलदल, मुझे किया गया अपमानित, बीजेपी में शामिल होते ही राजद पर बरसे मृत्युंजय तिवारी
Jul 24, 2026, 4:38:00 PM
पिता का निधन, संघर्ष भरा बचपन... अब इंफोसिस के CEO बनेंगे झारखंड के आशीष दास!
पिता का निधन, संघर्ष भरा बचपन... अब इंफोसिस के CEO बनेंगे झारखंड के आशीष दास!
Jul 24, 2026, 4:27:00 PM
DM आवास पर तोड़फोड़-पथराव के बाद IG विकास वैभव पहुंचे जांच करने, कहा-किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा
DM आवास पर तोड़फोड़-पथराव के बाद IG विकास वैभव पहुंचे जांच करने, कहा-किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा
Jul 24, 2026, 4:22:00 PM
स्वास्थ्य मंत्री निशांत के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल जारी, इन्हीं पर जारी सूचना होगी मान्य
स्वास्थ्य मंत्री निशांत के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल जारी, इन्हीं पर जारी सूचना होगी मान्य
Jul 24, 2026, 4:16:00 PM
CID DIG चंदन झा ने छोड़ा पद, अब CISF में देंगे सेवाएं
CID DIG चंदन झा ने छोड़ा पद, अब CISF में देंगे सेवाएं
Jul 24, 2026, 4:12:00 PM
बारिश से लबालब तेनुघाट डैम, तीन रेडियल और एक स्लूइस गेट खोले गए
बारिश से लबालब तेनुघाट डैम, तीन रेडियल और एक स्लूइस गेट खोले गए
Jul 24, 2026, 3:48:00 PM