PM को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD नेता गिरफ्तार

मुंगेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट करना राजद के महानगर अध्यक्ष जुनैद मकबूर को भारी पड़ गया।

PM को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD नेता गिरफ्तार

मुंगेर : मुंगेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट करना राजद के महानगर अध्यक्ष जुनैद मकबूर को भारी पड़ गया। कासिम बाजार थाना पुलिस ने शिकायत और प्रारंभिक डिजिटल जांच के बाद जुनैद मकबूर को बेलन बाजार स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पोस्ट के लिए इस्तेमाल मोबाइल फोन भी जब्त किया है। अब आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

मामला प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के दौरान किए गए फेसबुक पोस्ट से जुड़ा है

मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के दौरान किए गए फेसबुक पोस्ट से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी वाला पोस्ट साझा किया गया था। पोस्ट सामने आने के बाद मामले की शिकायत पुलिस तक पहुंची, जिसके बाद कासिम बाजार थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस के मुताबिक, मामले में डिजिटल साक्ष्यों की प्रारंभिक जांच की गई और इसके बाद राजद महानगर अध्यक्ष जुनैद मकबूर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने संबंधित मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कथित आपत्तिजनक सामग्री का मूल स्रोत क्या है और इसे आगे किस तरह प्रसारित किया गया। 

भाजपा अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य राजेश जैन ने कहा- कुछ लोगों ने फेसबुक के पोस्ट उन्हें भेजे थे

वहीं, भाजपा अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य राजेश जैन ने बताया कि कुछ लोगों ने फेसबुक के पोस्ट उन्हें भेजे थे। इसके बाद उन्होंने पोस्ट को एसपी सैयद इमरान मसूद के संज्ञान में दिया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की और गिरफ्तारी की। राजेश जैन ने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है और इस मामले में पुलिस की कार्रवाई उचित प्रक्रिया के तहत हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है। गिरफ्तारी के बाद मुंगेर में राजनीतिक बयानबाजी तेज होने की संभावना है। 

Trending News

मुख्यमंत्री ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम' का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम' का किया शुभारंभ
Sep 19, 2026, 4:32:00 PM
सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह के वेतन का चेक सौंपा
सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह के वेतन का चेक सौंपा
Sep 19, 2026, 4:16:00 PM
एमएमडीआर संशोधन बिल के खिलाफ जेएमएम का हल्ला-बोल, नाला प्रखंड में जोरदार प्रदर्शन
एमएमडीआर संशोधन बिल के खिलाफ जेएमएम का हल्ला-बोल, नाला प्रखंड में जोरदार प्रदर्शन
Sep 19, 2026, 4:14:00 PM
यूरिया की कालाबाजारी व अवैध भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी
यूरिया की कालाबाजारी व अवैध भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी
Sep 19, 2026, 4:07:00 PM
साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 गिरफ्तार, 13 मोबाइल और 2.20 लाख कैश बरामद
साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 गिरफ्तार, 13 मोबाइल और 2.20 लाख कैश बरामद
Sep 19, 2026, 3:43:00 PM
Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses
Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses
Sep 19, 2026, 3:38:00 PM
रालोमो युवा प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय कमिटी का विस्तार, कई को मिली नयी जिम्मेदारी
रालोमो युवा प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय कमिटी का विस्तार, कई को मिली नयी जिम्मेदारी
Sep 19, 2026, 3:29:00 PM
मोदी सरकार ने बदल डाले इस स्कीम के नियम, सुनकर झूम उठेंगे केंद्रीय कर्मचारी
मोदी सरकार ने बदल डाले इस स्कीम के नियम, सुनकर झूम उठेंगे केंद्रीय कर्मचारी
Sep 19, 2026, 3:10:00 PM
792 ड्रेसर, 644 एक्स-रे टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
792 ड्रेसर, 644 एक्स-रे टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
Sep 19, 2026, 3:01:00 PM
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बढ़ाई भारतीयों की टेंशन, साल भर के लिए बढ़ाई H-1B वीजा की फीस
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बढ़ाई भारतीयों की टेंशन, साल भर के लिए बढ़ाई H-1B वीजा की फीस
Sep 19, 2026, 3:00:00 PM