स्कूल बस में जमकर तोड़फोड़, मौके पर पहुंची पुलिस, भारी बवाल

मोतिहारी। नगर थाना क्षेत्र के मीना बाजार के पास मंगलवार को जीडी गोयनका स्कूल की बस की ठोकर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आक्रोशित लोगों ने स्कूल बस में जमकर तोड़फोड़ कर दी।

स्कूल बस में जमकर तोड़फोड़, मौके पर पहुंची पुलिस, भारी बवाल

मोतिहारी। नगर थाना क्षेत्र के मीना बाजार के पास मंगलवार को जीडी गोयनका स्कूल की बस की ठोकर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने स्कूल बस में जमकर तोड़फोड़ कर दी। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराने में जुट गई।

घायल व्यक्ति की पहचान गोपाल साहा के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जीडी गोयनका स्कूल की बस बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान मीना बाजार के पास बस की चपेट में गोपाल साहा आ गए। बस की ठोकर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायल गोपाल साहा को तत्काल इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को मिली, बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और दुर्घटना को लेकर आक्रोश जताने लगे। 

आक्रोशित लोगों ने स्कूल बस को रोक लिया और उसमें तोड़फोड़ शुरू कर दी। देखते ही देखते बस के शीशे समेत अन्य हिस्सों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना के कारण कुछ देर के लिए इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। इधर, बस में तोड़फोड़ और लोगों के आक्रोश की सूचना नगर थाना पुलिस को मिली। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। 

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच करने के साथ ही बस चालक और स्कूल प्रबंधन से भी जानकारी लेने की तैयारी में है। फिलहाल घायल युवक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवेदन मिलने और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट 

Trending News

पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप: 651 एकड़ क्षेत्र में विकसित होगा स्पोर्ट्स हब
पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप: 651 एकड़ क्षेत्र में विकसित होगा स्पोर्ट्स हब
Aug 11, 2026, 7:41:00 PM
29 साल पुराने हत्याकांड में अदालत का बड़ा फैसला, सभी आरोपी दोषी करार
29 साल पुराने हत्याकांड में अदालत का बड़ा फैसला, सभी आरोपी दोषी करार
Aug 11, 2026, 7:35:00 PM
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में जामताड़ा बंद, बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में जामताड़ा बंद, बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा
Aug 11, 2026, 7:04:00 PM
11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क जाम, मुआवजे की मांग
11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क जाम, मुआवजे की मांग
Aug 11, 2026, 6:59:00 PM
उत्तर प्रदेश के शिक्षकों के साथ ट्रांसफर में नहीं होगा भेदभाव: शिक्षा मंत्री
उत्तर प्रदेश के शिक्षकों के साथ ट्रांसफर में नहीं होगा भेदभाव: शिक्षा मंत्री
Aug 11, 2026, 6:56:00 PM
काल बना ठनका, धान रोपने के दौरान वज्रपात से एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत
काल बना ठनका, धान रोपने के दौरान वज्रपात से एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत
Aug 11, 2026, 6:46:00 PM
तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप, गुस्साए पति-परिजनों का भारी बवाल, NH जाम...
तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप, गुस्साए पति-परिजनों का भारी बवाल, NH जाम...
Aug 11, 2026, 6:42:00 PM
खोए मोबाइल लौटाकर पुलिस ने फिर लौटाई मुस्कान, 25 को मिले उनके मोबाइल फोन
खोए मोबाइल लौटाकर पुलिस ने फिर लौटाई मुस्कान, 25 को मिले उनके मोबाइल फोन
Aug 11, 2026, 6:36:00 PM
डॉक्टरों के खिलाफ जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, वेतन पर लगाईं रोक, हड़ताल की धमकी
डॉक्टरों के खिलाफ जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, वेतन पर लगाईं रोक, हड़ताल की धमकी
Aug 11, 2026, 6:30:00 PM
31 अगस्त तक चलेगा खसरा-रूबैला टीकाकरण अभियान, सभी बच्चों को टीका देने का निर्देश
31 अगस्त तक चलेगा खसरा-रूबैला टीकाकरण अभियान, सभी बच्चों को टीका देने का निर्देश
Aug 11, 2026, 6:22:00 PM