नवजात शिशु की खरीद-बिक्री मामले में पांच गिरफ्तार, बच्चा बरामद

मोतिहारी में नवजात शिशु की कथित खरीद-बिक्री के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नवजात के माता-पिता, खरीदने वाली महिला, कथित बिचौलिया और एक आशा कार्यकर्ता शामिल हैं।

नवजात शिशु की खरीद-बिक्री मामले में पांच गिरफ्तार, बच्चा बरामद

मोतिहारी में नवजात शिशु की कथित खरीद-बिक्री के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नवजात के माता-पिता, खरीदने वाली महिला, कथित बिचौलिया और एक आशा कार्यकर्ता शामिल हैं। पुलिस ने नवजात शिशु को सकुशल बरामद करने के साथ कथित खरीद-बिक्री में इस्तेमाल किए गए 1.50 लाख रुपये भी जब्त किए हैं।

थानाध्यक्ष राजीव रंजन के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में प्रमोद साहनी, उनकी पत्नी हिंदू देवी, तान्या खातून उर्फ कुरैशा खातून, आशा कार्यकर्ता शोभा सिंह और चिंता देवी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, प्रमोद और हिंदू देवी हरसिद्धि थाना क्षेत्र के कोबरा पकड़िया टोला के रहने वाले हैं, जबकि तान्या नगर थाना क्षेत्र के बलुआ गोपालपुर की निवासी है। 

वहीं, शोभा सिंह घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बगहा और चिंता देवी लाइन बसवरिया की रहने वाली बताई गई हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में खरीद-बिक्री से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। बरामद नवजात को आवश्यक प्रक्रिया के तहत सुरक्षित रखा गया है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट 

Trending News

रिटायर होमगार्ड जवान के बेटे से मांगी रिश्वत, घूसखोर एसआई निलंबित, एसपी की बड़ी कार्रवाई
रिटायर होमगार्ड जवान के बेटे से मांगी रिश्वत, घूसखोर एसआई निलंबित, एसपी की बड़ी कार्रवाई
Aug 24, 2026, 7:12:00 PM
'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' BPSC ने मांगी माफी, CM ने दिए सस्पेंड के आदेश, छात्र-तेजस्वी खूब गरजे
'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' BPSC ने मांगी माफी, CM ने दिए सस्पेंड के आदेश, छात्र-तेजस्वी खूब गरजे
Aug 24, 2026, 7:11:00 PM
25 अगस्त से 16 सितंबर तक भरे जाएंगे इंटरमीडिएट व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 के परीक्षा फॉर्म
25 अगस्त से 16 सितंबर तक भरे जाएंगे इंटरमीडिएट व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 के परीक्षा फॉर्म
Aug 24, 2026, 7:04:00 PM
अंतिम सोमवारी पर आस्था का महासैलाब, एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
अंतिम सोमवारी पर आस्था का महासैलाब, एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
Aug 24, 2026, 6:48:00 PM
राज्य के छह जिलों में लगेगा नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला
राज्य के छह जिलों में लगेगा नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला
Aug 24, 2026, 6:48:00 PM
राखी के धागे से सड़क सुरक्षा का संदेश, नियम तोड़ने वालों से छात्राओं ने लिया वचन
राखी के धागे से सड़क सुरक्षा का संदेश, नियम तोड़ने वालों से छात्राओं ने लिया वचन
Aug 24, 2026, 6:39:00 PM
डीएम की अध्यक्षता में जनता से संवाद कार्यक्रम, 13 मामलों की हुई सुनवाई
डीएम की अध्यक्षता में जनता से संवाद कार्यक्रम, 13 मामलों की हुई सुनवाई
Aug 24, 2026, 6:31:00 PM
टीआरई 4 के तहत 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए भेजी गई है अधियाचना
टीआरई 4 के तहत 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए भेजी गई है अधियाचना
Aug 24, 2026, 6:24:00 PM
बिहार के इस जिले में 1989 लीटर मिलावटी पेट्रोल बरामद, तस्कर गिरफ्तार
बिहार के इस जिले में 1989 लीटर मिलावटी पेट्रोल बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Aug 24, 2026, 6:15:00 PM
तेल मिल लगाने पर 10 लाख रुपये तक का अनुदान, 15 सितंबर तक करें आवेदन
तेल मिल लगाने पर 10 लाख रुपये तक का अनुदान, 15 सितंबर तक करें आवेदन
Aug 24, 2026, 6:12:00 PM