मोतिहारी सदर अस्पताल में मचा हड़कंप, जनक सिंह की टीम ने मारा छापा, दलाली प्रथा पर जमकर भड़के

पूर्वी चंपारण के मोतिहारी सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने बिहार विधानसभा की याचिका समिति के अध्यक्ष जनक सिंह अपने समिति के सदस्यों के साथ सदर अस्पताल पहुंचे।

 मोतिहारी सदर अस्पताल में मचा हड़कंप, जनक सिंह की टीम ने मारा छापा, दलाली प्रथा पर जमकर भड़के
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 30, 2026, 6:24:00 PM

पूर्वी चंपारण के मोतिहारी सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने बिहार विधानसभा की याचिका समिति के अध्यक्ष जनक सिंह अपने समिति के सदस्यों के साथ सदर अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया और मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। 

निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में फैली अव्यवस्था, दलाली प्रथा और अवैध रूप से खड़े एंबुलेंसों को लेकर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। याचिका समिति के अध्यक्ष जनक सिंह ने सबसे पहले अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, जनरल वार्ड और अन्य विभागों का निरीक्षण किया। 

उन्होंने भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से सीधे बातचीत कर इलाज, दवा, जांच और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की साफ-सफाई, मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की कार्यप्रणाली का भी बारीकी से आकलन किया गया।

निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए जनक सिंह ने अस्पताल परिसर में सक्रिय दलाली प्रथा पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि अस्पताल में दलालों का सक्रिय होना बेहद गंभीर मामला है, जिससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों का आर्थिक शोषण हो रहा है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिया कि दलाली प्रथा पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

अस्पताल परिसर में अवैध रूप से खड़े निजी एंबुलेंसों को लेकर भी याचिका समिति ने नाराजगी जाहिर की। जनक सिंह ने कहा कि अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में निजी एंबुलेंसों का जमावड़ा किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को भ्रमित किया जाता है और कई बार उनसे मनमाना किराया भी वसूला जाता है। 

उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और इसकी विस्तृत रिपोर्ट याचिका समिति को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। निरीक्षण के दौरान समिति के सदस्यों ने अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, मरीजों के बैठने की व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। 

समिति ने अस्पताल प्रबंधन को कई आवश्यक सुझाव दिए और कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए सभी कमियों को जल्द दूर किया जाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निरीक्षण के दौरान सामने आए सभी बिंदुओं को सरकार के समक्ष रखा जाएगा ताकि मोतिहारी सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर और पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

रिपोर्टर ....सोहराब आलम ...जिला पूर्वी चम्पारण 

Trending News

महिला कर रही थी शराब का धंधा, लग्जरी कार से भारी शराब बरामद
महिला कर रही थी शराब का धंधा, लग्जरी कार से भारी शराब बरामद
Jun 30, 2026, 7:27:00 PM
व्हाट्स एप का क्रांतिकारी अपडेट, अब बिना नंबर शेयर करें चैट
व्हाट्स एप का क्रांतिकारी अपडेट, अब बिना नंबर शेयर करें चैट
Jun 30, 2026, 7:20:00 PM
लगातार तीन दिन हाउस अरेस्ट पर मुकेश सहनी यूपी प्रशासन पर भड़के, पीएम और गृहमंत्री को लिखा पत्र
लगातार तीन दिन हाउस अरेस्ट पर मुकेश सहनी यूपी प्रशासन पर भड़के, पीएम और गृहमंत्री को लिखा पत्र
Jun 30, 2026, 7:00:00 PM
मोतिहारी: सुगौली में 17 वर्षीय किशोरी की मौत, घर नहीं लौटने पर रातभर तलाश, सुबह नाले में मिला शव
मोतिहारी: सुगौली में 17 वर्षीय किशोरी की मौत, घर नहीं लौटने पर रातभर तलाश, सुबह नाले में मिला शव
Jun 30, 2026, 6:56:00 PM
केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा ड्रामा, खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, फिर 10 करोड़ का नोटिस, कोर्ट में...
केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा ड्रामा, खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, फिर 10 करोड़ का नोटिस, कोर्ट में...
Jun 30, 2026, 6:48:00 PM
 मोतिहारी सदर अस्पताल में मचा हड़कंप, जनक सिंह की टीम ने मारा छापा, दलाली प्रथा पर जमकर भड़के
मोतिहारी सदर अस्पताल में मचा हड़कंप, जनक सिंह की टीम ने मारा छापा, दलाली प्रथा पर जमकर भड़के
Jun 30, 2026, 6:24:00 PM
पुलिस उप-महानिरीक्षक ने किया थाने का निरीक्षण, देखी फाइलें, दिए निर्देश
पुलिस उप-महानिरीक्षक ने किया थाने का निरीक्षण, देखी फाइलें, दिए निर्देश
Jun 30, 2026, 6:13:00 PM
मोतिहारी पुलिस ने अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह का किया पर्दाफाश, पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा
मोतिहारी पुलिस ने अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह का किया पर्दाफाश, पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा
Jun 30, 2026, 6:12:00 PM
महाराष्ट्र टीइटी पेपर लीक, महाराष्ट्र पुलिस का बिहार में छापा, आरोपी फरार
महाराष्ट्र टीइटी पेपर लीक, महाराष्ट्र पुलिस का बिहार में छापा, आरोपी फरार
Jun 30, 2026, 6:07:00 PM
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी तेज, DM-SSP ने सुल्तानगंज घाट समेत कांवरिया पथ का लिया जायजा
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी तेज, DM-SSP ने सुल्तानगंज घाट समेत कांवरिया पथ का लिया जायजा
Jun 30, 2026, 6:00:00 PM