केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा ड्रामा, खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, फिर 10 करोड़ का नोटिस, कोर्ट में...

केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल और सह-आरोपी चेतन चौधरी को कोर्ट ने दूसरी बार 3 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा है। इसी दौरान वडगांव मावल कोर्ट में आरोपी सिया गोयल के बयान पर घमासान मचा है।

केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा ड्रामा, खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, फिर 10 करोड़ का नोटिस, कोर्ट में...

पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं। केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल और  सह-आरोपी चेतन चौधरी को कोर्ट ने दूसरी बार 3 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा है।  इसी दौरान वडगांव मावल कोर्ट में आरोपी सिया गोयल ने सीधे-सीधे कह दिया कि 'आशुतोष श्रीवास्तव मेरे वकील नहीं हैं, बल्कि विपुल दुशिंग मेरी पैरवी कर रहे हैं। इसके बाद कोर्ट में हड़कंप मच गया और वकील ने 10 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग कर दी। 

केतन अग्रवाल हत्याकांड में वडगांव मावल कोर्ट में सुनवाई के दौरान जब मुख्य आरोपी सिया गोयल को जज के सामने पेश किया गया, तो उन्होंने ने भरी अदालत में साफ कह दिया कि आशुतोष श्रीवास्तव मेरे वकील नहीं हैं। कोर्ट में मेरा प्रतिनिधित्व विपुल दुशिंग कर रहे हैं। एडवोकेट आशुतोष श्रीवास्तव का दावा है कि आरोपी सिया गोयल ने पहले खुद उनके वकालतनामे पर दस्तखत किए थे, जिसके बाद ही वह इस केस में उनकी तरफ से पैरवी कर रहे थे।

एडवोकेट आशुतोष श्रीवास्तव ने सिया के भाई साहिल गोयल पर पेशेवर प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने और झूठे आरोप लगाने का दावा करते हुए 10 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है। वकील श्रीवास्तव का कहना है कि पहले सिया ने उन्हीं के वकालतनामे पर हस्ताक्षर किया था। श्रीवास्तव के मुताबिक इसके पीछे असली स्क्रिप्ट राइटर आरोपी के भाई साहिल गोयल है। 

इस कदम से उनकी साख को चोट पहुंची है।  इसके बाद एडवोकेट आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को 10 करोड़ रुपये के हर्जाने का कानूनी नोटिस भेजा है।  नोटिस में आरोप लगाया गया है कि साहिल गोयल ने उनके खिलाफ झूठे, बेबुनियाद, मानहानिकारक और भ्रामक आरोप लगाए, जिससे उनकी पेशेवर प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया। 

बता दें कि मृतक केतन अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल (20) और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी (22) को केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश रचने और उन्हें पुणे जिले के लोहागढ़ किले की मुंडेर से धक्का देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।  इस दौरान पूछताछ में रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं। जांच में सामने आया है कि केतन की हत्या की आरोपी उसकी मंगेतर सिया ने हत्या से पहले केतन से 1 करोड़ रुपए लेकर अपने प्रेमी चेतन को दिए थे। 

पुलिस जांच में यह सामने आया है कि आरोपियों ने हत्या के लिए उपयुक्त स्थान चुनने के लिए किले का दौरा किया था और पुलिस उन स्थानों की पहचान करना चाहती है जहां कथित तौर पर पूर्वाभ्यास किया गया था। पुलिस के मुताबिक, सिया गोयल और चेतन चौधरी से अभी गहरी पूछताछ चल रही है।  इस प्रक्रिया का उद्देश्य हत्या के पीछे की सटीक साजिश, प्रत्येक आरोपी की भूमिका, अपराध से पहले और बाद में उनकी गतिविधियों, मोबाइल फोन से डेटा, डिजिटल साक्ष्य और अन्य संबंधित पहलुओं को उजागर करना है। 

Trending News

पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
Sep 20, 2026, 8:27:00 PM
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
Sep 20, 2026, 7:06:00 PM
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
Sep 20, 2026, 7:02:00 PM
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
Sep 20, 2026, 6:58:00 PM
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
Sep 20, 2026, 6:39:00 PM
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
Sep 20, 2026, 6:30:00 PM
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
Sep 20, 2026, 6:02:00 PM
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
Sep 20, 2026, 5:45:00 PM
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
Sep 20, 2026, 5:33:00 PM
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
Sep 20, 2026, 5:26:00 PM