पुलिस उप-महानिरीक्षक ने किया थाने का निरीक्षण, देखी फाइलें, दिए निर्देश

पुलिस उप-महानिरीक्षक ने किया थाने का निरीक्षण, देखी फाइलें, दिए निर्देश

पुलिस उप-महानिरीक्षक किशोर कौशल ने गढ़वा जिले के मेराल थाना का निरीक्षण कर थाना की कार्यप्रणाली, विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थाना के अभिलेखों, अपराध नियंत्रण, अनुसंधान की प्रगति, वारंट एवं कुर्की-जब्ती की कार्रवाई, थाना परिसर की साफ-सफाई तथा अभिलेख संधारण का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने तथा अनुसंधान की गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया।

मंगलवार को निरीक्षण करने पहुंचे किशोर कौशल ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि थाना आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए उसका निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए। उन्होंने अपराध नियंत्रण, नियमित गश्ती, विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

डीआईजी ने कहा कि पुलिस की कार्यशैली पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनोन्मुखी होनी चाहिए। उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश भी दिए तथा पुलिस कर्मियों को अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। निरीक्षण के दौरान गढ़वा जिले के एसडीपीओ दिलु लोहरा, पुलिस निरीक्षक गढ़वा, पुनि संतोष कुमार, थाना प्रभारी मेराल, पुअनि विष्णुकांत कुमार एवं अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

केरेडारी में सांसद खेल महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
केरेडारी में सांसद खेल महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
Sep 02, 2026, 10:45:00 PM
गोपालगंज में होटल अंकिता पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अनैतिक गतिविधियों के आरोप में कई युवक-युवतियां हिरासत में
गोपालगंज में होटल अंकिता पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अनैतिक गतिविधियों के आरोप में कई युवक-युवतियां हिरासत में
Sep 02, 2026, 7:48:00 PM
700 एकड़ में इंडस्ट्रियल एरिया, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर बड़ा फैसला, सम्राट कैबिनेट में 27 एजेंडों पर मुहर
700 एकड़ में इंडस्ट्रियल एरिया, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर बड़ा फैसला, सम्राट कैबिनेट में 27 एजेंडों पर मुहर
Sep 02, 2026, 7:36:00 PM
हजारीबाग एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
हजारीबाग एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
Sep 02, 2026, 7:06:00 PM
कृषि ड्रोन को मिलेगा बढ़ावा, 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे स्थापित: कृषि मंत्री
कृषि ड्रोन को मिलेगा बढ़ावा, 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे स्थापित: कृषि मंत्री
Sep 02, 2026, 5:52:00 PM
मंगल पांडे पर हमला पड़ा भारी ! पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस
मंगल पांडे पर हमला पड़ा भारी ! पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस
Sep 02, 2026, 5:49:00 PM
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
Sep 02, 2026, 5:09:00 PM
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Sep 02, 2026, 5:04:00 PM
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
Sep 02, 2026, 4:59:00 PM
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
Sep 02, 2026, 4:54:00 PM