महाराष्ट्र टीइटी पेपर लीक, महाराष्ट्र पुलिस का बिहार में छापा, आरोपी फरार

महाराष्ट्र टीइटी पेपर लीक, महाराष्ट्र पुलिस का बिहार में छापा, आरोपी फरार

महाराष्ट्री शिक्षक पात्रता परीक्षा से जुडी बडी खबर है। महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने मंगलवार को राजधानी में छापा मारा। इस दौरान ठाणे पुलिस ने इस मामले में वांछित चल रहे विजेंद्र गुप्ता की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पेपरलीक के बाद महाराष्ट्र पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही थी। इसी दौरान इस अहम मामले में बिहार कनेक्शन सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को राजधानी के सिटी क्षेत्र के अगमकुआं थाना अंतर्गत गांधी नगर कांटी फैक्ट्री में आरएन सिंह पार्क के पास एक मकान में ठाणे पुलिस ने छापा मारा। बताया जा रहा है कि छापा उस वक्त मारा गया, जब आरोपी विजेंद्र कुमार गुप्ता की बेटी की शादी की तैयारी चल रही थी। पुलिस ने आरोपी की पत्नी सुमन कुमारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार इस पेपर लीक नेटवर्क का मास्टरमाइंड विजेंद्र कुमार गुप्ता है। विजेंद्र समस्तीपुर जिले का मूल निवासी है। इस मामले का एक और अहम आरोपी है, जो हरियाणा का बताया जा रहा है।जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। हालांकि विजेंद्र अभी पुलिस की पहुंच से बाहर है और फरार चल रहा है। जांच एजेंसियों का दावा है कि पेपर लीक की साजिश में उसकी अहम भूमिका रही है। 

प्राप्त खबर के अनुसार पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर भिवंडी में छापेमारी की थी। जहां से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया था। उनके पास से प्रश्नपत्रों के कई सेट बरामद हुए थे। जिनकी जांच करने पर पेपर लीक होने की पुष्टि हुई। इसके बाद 28 जून को होने वाली टीइटी परीक्षा को स्थगित कर दिया गया। अब आरोपी की पत्नी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश में है कि पेपर लीक नेटवर्क में उसकी क्या भूमिा थी और फरार आरोपियों के बारे में उसे क्या जानकारी है?

Trending News

खाद्य सुरक्षा मानकों की बड़ी अनदेखी, टोमैटो व चिली सॉस फैक्ट्री सील
खाद्य सुरक्षा मानकों की बड़ी अनदेखी, टोमैटो व चिली सॉस फैक्ट्री सील
Sep 22, 2026, 6:17:00 PM
निषाद आरक्षण लागू नहीं हुआ तो समाज लेगा राजनीतिक फैसला : मुकेश सहनी
निषाद आरक्षण लागू नहीं हुआ तो समाज लेगा राजनीतिक फैसला : मुकेश सहनी
Sep 22, 2026, 6:06:00 PM
TRE-4.0: शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
TRE-4.0: शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
Sep 22, 2026, 6:01:00 PM
अनंत दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित, कार्तिक, ममूटी व यामी बेस्ट अभिनेता-अभिनेत्री
अनंत दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित, कार्तिक, ममूटी व यामी बेस्ट अभिनेता-अभिनेत्री
Sep 22, 2026, 5:57:00 PM
जमुई की घटना के विरोध में युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन, इस्तीफे की मांग
जमुई की घटना के विरोध में युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन, इस्तीफे की मांग
Sep 22, 2026, 5:34:00 PM
जमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने का प्रयास, परीक्षा देने जा रही छात्रा को अपहरण कर बाइक पर बैठाने का प्रयास
जमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने का प्रयास, परीक्षा देने जा रही छात्रा को अपहरण कर बाइक पर बैठाने का प्रयास
Sep 22, 2026, 5:26:00 PM
जमुई की शर्मनाक घटना के विरोध में अभाविप का प्रतिरोध मार्च, दोषियों को कठोरतम सजा की मांग
जमुई की शर्मनाक घटना के विरोध में अभाविप का प्रतिरोध मार्च, दोषियों को कठोरतम सजा की मांग
Sep 22, 2026, 5:06:00 PM
TRAI का बड़ा फैसला : सिर्फ कॉल-SMS इस्तेमाल करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प
TRAI का बड़ा फैसला : सिर्फ कॉल-SMS इस्तेमाल करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प
Sep 22, 2026, 4:52:00 PM
जमुई की घटना शर्मनाक, दोषियों को ऐसी सजा मिले कि कोई दुस्साहस न करे : मुकेश सहनी
जमुई की घटना शर्मनाक, दोषियों को ऐसी सजा मिले कि कोई दुस्साहस न करे : मुकेश सहनी
Sep 22, 2026, 4:47:00 PM
निशानदेही पर जंगल से बरामद हुआ चोरी का ट्रैक्टर, एक गिरफ्तार
निशानदेही पर जंगल से बरामद हुआ चोरी का ट्रैक्टर, एक गिरफ्तार
Sep 22, 2026, 4:22:00 PM