बिहार पुलिस का अजीब कारनामा, वारंट किसी और के नाम पर..जबरन जेल भेज दिया निर्दोष को, कोर्ट ने लगाई फटकार

मोतीहारी में पुलिस का गजब कारनामा सामने आया है। मलाही थाना पुलिस ने वारंट किसी और के नाम पर और जेल किसी और को भेज दिया।

बिहार पुलिस का अजीब कारनामा, वारंट किसी और के नाम पर..जबरन जेल भेज दिया निर्दोष को, कोर्ट ने लगाई फटकार

मोतीहारी में पुलिस का गजब कारनामा सामने आया है। मलाही थाना पुलिस ने वारंट किसी और के नाम पर और जेल किसी और को भेज दिया। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। परिजन पुलिस के समक्ष वारंटी नहीं होने का सबूत देते रह गए। लेकिन थानेदार ने किसी की नहीं सुनते हुए निर्दोष को दूसरे वारंटी के बदले जेल भेज दिया। दोनों के पिता का अलग नाम और अलग पंचायत में घर होने के बाद भी इतनी बड़ी लापरवाही पर पुलिस के कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो रहा है।

मामला मलाही थाना पुलिस का बताया जा रहा है। मलाही थाना पुलिस के कार्यशैली पर कड़ा नाराजगी जताते हुए जेल भेजे गए व्यक्ति को कोर्ट ने पर्सनल बॉन्ड पर छोड़ने का निर्देश दिया। तबतक पुलिस की लापरवाही के कारण दो दिन तक निर्दोष व्यक्ति को जेल में रहना पड़ा। परिजनों ने बताया कि उत्पाद थाना मोतीहारी के टीआर नम्बर 2127/22 से रमेश महतो पिता  रतन महतो ग्राम ममरखा मलाही के नाम से वारंट आया था।

मलाही पुलिस ने शनिवार को ममरखा भैया टोला पंचायत के वार्ड 01 रमेश कुमार पिता रामबच्चन महतो को गिरफ्तार कर लिया। परिजन और जनप्रतिनिधि सुबह से ही थाना पहुंचकर थानेदार से गिरफ्तार रमेश के वारंटी नही होने को लेकर कई साक्ष्य दिखाते रहे। लेकिन पुलिस ने परिजन की कोई दलील सुनने को तैयार नहीं होते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।  

परिजन द्वारा सोमवार को कोर्ट में निर्दोष को पकड़कर पुलिस द्वारा दूसरे के नाम पर जेल भेजने का साक्ष्य के साथ गुहार लगाई गई। उसके बाद कोर्ट ने थाना की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए जेल गए व्यक्ति को पर्सनल बॉन्ड पर छोड़ा गया। पुलिस की लापरवाही के कारण निर्दोष व्यक्ति को दो दिन जेल में रहना पड़ा। मलाही थाना पुलिस की कार्यशैली पर आमलोगों में गजब का चर्चा है। 

जानकारी के अनुसार 2022 में उत्पाद थाना पुलिस द्वारा बाइक से लगभग 68 लीटर शराब बरामद किया गया था। जिसको लेकर उत्पाद थाना पुलिस द्वारा बाइक के मालिक रमेश महतो पिता रत्न महतो ममरखा मलाही पर प्राथमिकी दर्ज किया गया था। फरार रहने पर रमेश महतो के विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत हुआ था। मलाही थाना पुलिस ने बिना सत्यापन के ही रमेश महतो ममरखा मलाही  के बदले ममरखा भैया टोला के रमेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

अगर पुलिस परिजन की बात सुनकर वाहन  के कागज़ात का भी सत्यापन कर लेती तो निर्दोष को जेल नही जाना पड़ता। मलाही पुलिस के इस कारनामा की चर्चा जोरों पर है। मलाही थाना अध्यक्ष से इस संबंध में पूछने पर बताया गया कि चौकीदार के सत्यापन पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

रिपोर्टर, सोहराब आलम, पूर्वी चम्पारण

Trending News

हुसैनाबाद में छोटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी साकेत पाठक गिरफ्तार! परिजनों को आमने-सामने बैठाने पर विवाद
हुसैनाबाद में छोटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी साकेत पाठक गिरफ्तार! परिजनों को आमने-सामने बैठाने पर विवाद
Sep 16, 2026, 12:35:00 PM
बिहार को अचानक हुआ क्या? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े नौकरशाह, अटकलों का बाजार गर्म
बिहार को अचानक हुआ क्या? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े नौकरशाह, अटकलों का बाजार गर्म
Sep 16, 2026, 12:15:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
Sep 16, 2026, 11:51:00 AM
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
Sep 16, 2026, 11:28:00 AM
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
Sep 16, 2026, 11:00:00 AM
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 10:37:00 AM
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
Sep 16, 2026, 10:25:00 AM
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM