यज्ञ में शामिल महिलाओं का गैंग करता था यह काम, अब हुआ खुलासा

यज्ञ में शामिल महिलाओं का गैंग करता था यह काम, अब हुआ खुलासा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 02, 2026, 7:37:00 PM

जिले की पुलिस ने महिलाओं के एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है, जो यज्ञ और भीड भाड वाली जगहों पर अपने काम को अंजाम देती थी। महिलाओं का यह गैंग स्नेचिंग की घटना को अंजाम देता था। गैंग में नौ महिलाएं शामिल थी। पुलिस ने गैंग की महिलाओं को गिरफ्तार किया है। अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस बारे में जानकारी देते हुए चकिया के डीएसपी संतोष कुमार ने बताया कि पिपरा थाना क्षेत्र के सागर गांव में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बडी संख्या में श्रद्धलुओं की भीड़ उमड रही है। कई गांव के महिला, पुरूष और बच्चे इसमें शामिल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस आयोजन में शामिल होने के लिए एक महिला आयी थी। जिसके गले में लटके चेन की एक अन्य महिला ने स्नेचिंग की। स्नेचिंग के बाद भीड ने उसे दबोच लिया। सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब अपनी पूछताछ की तब मामला खुलता चला गया।

डीएसपी ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में यह सामने आया कि इस मेले में उत्तर प्रदेश से आयी महिलाओं का एक गैंग शामिल हुआ है। इस गैंग में शामिल नौ महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से मंगलसूत्र जैसा तीन आभूषण भी बरामद कर लिया है। इस पूरे मामले में पुलिस जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Trending News

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: प्रशांत किशोर लडेंगे चुनाव !
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: प्रशांत किशोर लडेंगे चुनाव !
Jul 02, 2026, 8:14:00 PM
छात्रों के दो गुटों की लडाई, पुलिस कर रही पूरी घटना की जांच
छात्रों के दो गुटों की लडाई, पुलिस कर रही पूरी घटना की जांच
Jul 02, 2026, 7:59:00 PM
सीएम के आदेश पर लगा कैंप, आवेदकों ने खामी पर जतायी नाराजगी
सीएम के आदेश पर लगा कैंप, आवेदकों ने खामी पर जतायी नाराजगी
Jul 02, 2026, 7:46:00 PM
यज्ञ में शामिल महिलाओं का गैंग करता था यह काम, अब हुआ खुलासा
यज्ञ में शामिल महिलाओं का गैंग करता था यह काम, अब हुआ खुलासा
Jul 02, 2026, 7:37:00 PM
प्रेमी युगल की अनोखी करतूत फेसबुक पर बनाते थे पेज, करते थे ऑनलाइन ठगी, गिरफ्त में आए
प्रेमी युगल की अनोखी करतूत फेसबुक पर बनाते थे पेज, करते थे ऑनलाइन ठगी, गिरफ्त में आए
Jul 02, 2026, 7:20:00 PM
सिवान: हाफ पैंट टी-शर्ट में होमगार्ड जवान का बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस पहुंची तो...
सिवान: हाफ पैंट टी-शर्ट में होमगार्ड जवान का बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस पहुंची तो...
Jul 02, 2026, 6:42:00 PM
तख्त पटना साहिब में नतमस्तक हुए मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा
तख्त पटना साहिब में नतमस्तक हुए मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा
Jul 02, 2026, 6:42:00 PM
92 लड़के, 27 लड़कियां और 250 करोड़ की ठगी, हिल गया पूरा देश
92 लड़के, 27 लड़कियां और 250 करोड़ की ठगी, हिल गया पूरा देश
Jul 02, 2026, 6:17:00 PM
नेशनल लेवल के कुश्ती कोच चयनित हुए कुंदन कुमार, फैली खुशी की लहर
नेशनल लेवल के कुश्ती कोच चयनित हुए कुंदन कुमार, फैली खुशी की लहर
Jul 02, 2026, 6:09:00 PM
यूपीआइ काम नहीं कर रहा, डॉक्टर को लगा दिया हजारों का चूना
यूपीआइ काम नहीं कर रहा, डॉक्टर को लगा दिया हजारों का चूना
Jul 02, 2026, 6:07:00 PM