नेशनल लेवल के कुश्ती कोच चयनित हुए कुंदन कुमार, फैली खुशी की लहर

नेशनल लेवल के कुश्ती कोच चयनित हुए कुंदन कुमार, फैली खुशी की लहर

राज्य के भागलपुर जिले से अहम खबर है। यहां एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाले कुंदन कुमार ने बडी सफलता हासिल की है। कुंदन का चयन नेशनल लेवल के कोच के रूप में किया गया है। इस खबर के बाद से पूरे इलाके में खुशी की लहर है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के सुल्तानगंज अंतर्गत आने वाले छोटे से गांव कोलगामा के निवासी कुंदन कुमार ने अपनी लगन और कडी मेहनत के दम पर बडी सफलता हासिल की है। कुंदन को कजाक क्रॉस कुश्ती में नेशनल लेवल के कोच के रूप में चयनित किया गया है। कुंदन ने इसके अलावा नेशनल लेवल के रेफरी के लिए भी ए प्लस रैंक प्राप्त किया है। कुंदन ने अपनी मेहनत के दम पर जिले के नाम को रौशन किया है। 

मिली खबर के अनुसार कुंदन पिछले बीस सालों से बच्चों को कराते एवं कुश्ती का प्रशिक्षण दे रहे हैं। इनके कई छात्रों ने शानदार सफलता हासिल की है। इनके छात्रों ने एक तरफ जहां नेशनल लेवल पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए मेडल प्राप्त किया है बल्कि इंटरनेशनल पर भी कई मेडल प्राप्त कर चुके हैं। राज्य सरकार की तरफ से इनके शिष्यों को खेल सम्मान भी दिया जा चुका है। इनके नेतृत्व में एक वैसे बच्चे को खेल सम्मान मिला है, जिसे रहने के लिए अपना आशियाना नहीं था। 

कुंदन ने बताया कि वह शुरू से ही कराते और कुश्ती के प्रति अपना रूझान रखते थे। आज उनको उनकी मेहनत का फल मिला है। कुंदन को इंडियन कजाक क्रॉस (कुश्ती) में जॉइंट सेक्रेटरी का भी पोस्ट दिया गया है। कुंदन की इस सफलता पर घर परिवार के साथ इलाके में खुशी का माहौल है।

भागलपुर से सुमित की रिपोर्ट

Trending News

मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
Oct 18, 2026, 1:22:00 PM
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM