सिवान: हाफ पैंट टी-शर्ट में होमगार्ड जवान का बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस पहुंची तो...
सीवान में एक होमगार्ड जवान का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। ट्रैफिक व्यवस्था संभालने वाला होमगार्ड का जवान सड़क किनारे कथित तौर पर नशे की हालत में बैठा मिला।
सीवान में एक होमगार्ड जवान का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। ट्रैफिक व्यवस्था संभालने वाला होमगार्ड का जवान सड़क किनारे कथित तौर पर नशे की हालत में बैठा मिला। होमगार्ड का जवान सिविल ड्रेस में हाफ पैंट और टी-शर्ट पहनकर पुलिस चेक पोस्ट के पास सड़क किनारे बैठा हुआ था। जहां लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
मामला नगर थाना क्षेत्र के बड़हरिया स्टैंड मोड़ के पास फतेहपुर बाईपास का है। बताया जा रहा है कि जवान सीवान ट्रैफिक पुलिस के साथ ड्यूटी करता है और उसकी तैनाती बड़हरिया स्टैंड मोड़ पर रहती है। वह आज ड्यूटी पर नहीं पहुंचा था। इसी बीच वह उसी स्थान पर हाफ पैंट और टीशर्ट में कथित तौर पर नशे की हालत में बैठा मिला।
मामले की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जवान को वहां से अपने साथ थाना लेकर चली गई। अब मेडिकल जांच के बाद पता चल सकेगा कि जवान वास्तव में नशे में था या नहीं। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर लोगों के बीच में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
सिवान, नागेन्द्र कुमार
Trending News