92 लड़के, 27 लड़कियां और 250 करोड़ की ठगी, हिल गया पूरा देश

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। 92 लड़के, 27 लड़कियां और 250 करोड़ की ठगी का खुलासा हुआ है। लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड कॉल सेंटर का पर्दाफाश हुआ है।

92 लड़के, 27 लड़कियां और 250 करोड़ की ठगी, हिल गया पूरा देश

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। 92 लड़के, 27 लड़कियां और 250 करोड़ की ठगी का खुलासा हुआ है। लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड कॉल सेंटर का पर्दाफाश हुआ है। जहां 250 करोड़ से अधिक की ठगी में 119 साइबर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है, जिसमें 27 लड़कियां भी शामिल हैं। साइबर अपराध में प्रयुक्त 103 लैपटॉप, 177 कॉलिंग मोबाइल फोन व अन्य डिजिटल उपकरण बरामद किया गया है। 

लखनऊ पुलिस ने लंबी पड़ताल के बाद समिट बिल्डिंग के 11 फ्लोर पर छापा मारा तो खलबली मच गई। साइबर अपराधियों के संगठित गिरोह का लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने पर्दाफाश किया है। पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ अमरेंद्र कुमार सेंगर के निर्देशन पर टीम को बड़ी सफलता मिली है। एक संगठित अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड कॉल सेंटर का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है। यह संगठित साइबर गिरोह तकनीकी संसाधनों एवं इंटरनेट आधारित कॉलिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग कर विदेशी नागरिकों, विशेष रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के नागरिकों को निशाना बनाकर साइबर धोखाधड़ी कर रहा था।

गिरोह का नेटवर्क लखनऊ के अलावा पांच से अधिक राज्यों तक फैला हुआ है। इस कंपनी की नेट वर्थ पांच सौ करोड़ रुपये से ज्यादा की है। काल सेंटर का मालिक विनीत शर्मा ठगी की रकम तीन देशों से होते हुए हवाला के जरिए मंगाता था। फर्जी कॉल सेंटर के माध्यम से अमेरिका व अन्य देशो के लोगों को यह गिरोह अब तक 250 करोड़ ₹ का चूना लगा चुका था। यह गैंग डॉलर एप ARQ (पूर्व नाम: DolarApp) के माध्यम से साइबर ठगी कर रहा था। गिरोह का संचालन कर रहे अहमदाबाद निवासी ऑपरेशन मैनेजर ललित खैराजानी और विक्रम सिंह परमार से पुलिस टीम पूछताछ कर रही है।

करीब 15 दिन पहले इस नेटवर्क के संबंध में इनपुट मिला था। इनपुट के आधार पर साइबर सेल और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने निगरानी शुरू की। यहां बिना किसी नाम और बोर्ड के जनवरी 2025 से काल सेंटर संचालित किया जा रहा था। कॉल सेंटर सिर्फ रात में ही संचालित होता था। यह लोग  खुद को एफबीआई का अधिकारी बताकर विदेशी नागरिकों को झांसे में लेते थे। पूरा गिरोह यूएसए से संचालित हो रहा था। आरोपी ठगी की रकम अमेरिका के बैंक खातों में मंगाते थे और उसे क्रिप्टो करेंसी में बदलकर आपस में बांट लेते थे। करीब 24 घंटे तक चली पड़ताल के बाद पुलिस ने 27 युवतियों और 92 युवकों को हिरासत में लिया है। 

जांच में पता चला कि काल सेंटर में काम करने वाले कर्मचारी विदेशी नागरिकों, विशेषकर बुजुर्गों को फोन करते थे। उन्हें बैंक खाते से रुपये डेबिट होने, तकनीकी समस्या, पार्नोग्राफी या अन्य वित्तीय जोखिम का झांसा देकर मदद के नाम पर अपने जाल में फंसाता  था। बदनामी का डर दिखाकर गिफ्ट कार्ड, डिजिटल कूपन और क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से रकम हासिल की जाती थी, ताकि लेन-देन सरकारी निगरानी से बचा सके। काल सेंटर का संचालन सोलारिस साल्यूशन के नाम से होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने अहमदाबाद निवासी ललित खैराजानी और विक्रम सिंह परमार को हिरासत में लिया है। दोनों यहां आपरेशन मैनेजर के रूप में काम कर रहे थे। 

Trending News

महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM