तख्त पटना साहिब में नतमस्तक हुए मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा
दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मनजिंदर सिंह सिरसा गुरूवार को तख्त पटना साहिब में नतमस्तक हुए और गुरु महाराज का शुक्राना किया। इस मौके पर तख्त पटना साहिब के जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह द्वारा उन्हें सिरोपा भेंट किया गया तथा तख्त पटना साहिब कमेटी के प्रधान जगजोत सिंह सोही, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह, सुप्रीटेंडेंट दलजीत सिंह के द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह एवं कृपाण भेंट की गई।
इस मौके पर सरदार जगजोत सिंह सोही ने बताया कि मंत्री बनने के बाद मनजिंदर सिंह सिरसा पहली बार तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए और उन्होंने गुरु महाराज का शुक्राना किया। इस मौके पर प्रबंधन कमेटी के द्वारा उन्हें गुरु गोबिंद सिंह जी और माता साहिब कौर जी के जोड़ा साहिब के दर्शन भी करवाए गए।
बता दें कि मनजिंदर सिंह सिरसा की गिनती दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ और सीनियर नेताओं में होती है। दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने के बाद सिरसा को रेखा गुप्ता मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था।
Trending News