बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: प्रशांत किशोर लडेंगे चुनाव !

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: प्रशांत किशोर लडेंगे चुनाव !

राजधानी के हाइ प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए तारीख की घोषणा चुनाव आयोग द्वारा कर दी गयी है। इसी कडी में बडी खबर जन सुराज की तरफ से आ रही है। दरअसल जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा है कि उनकी पार्टी के नेता और कार्यकताओं की चाहत है कि प्रशांत किशोर इस सीट से चुनाव लडें। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि आगामी पांच जुलाई को इस बारे में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

राजधानी में गुरूवार को जन सुराज पार्टी की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें यह जानकारी दी गयी कि जन सुराज पार्टी ने बांकीपुर विधानसभा उप-चुनाव में अपना उम्मीदवार खड़ा करने का निर्णय लिया है। बांकीपुर से जन सुराज के उमीदवार की घोषणा पार्टी की कोर कमेटी की बैठक के बाद पांच जुलाई को की जाएगी। बांकीपुर की जनता भाजपा के कुशासन के त्रस्त हो कर यह मांग कर रही है कि जन सुराज की तरफ से प्रशांत किशोर जी को यहां से चुनाव लड़ना चाहिए। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की भी यह मांग है कि जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर जी बांकीपुर विधानसभा उप-चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ें। जन सुराज की तरफ से बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप-चुनाव के लिए उम्मीदवार की औपचारिक घोषणा पांच जुलाई को की जाएगी।

बता दें कि इस सीट से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन लगातार जीत हासिल करते रहे हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था और राज्यसभा सांसद चुने गये थे। उनके इस्तीफा देने के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा बनी इस सीट पर जीत दर्ज करने के लिए बीजेपी की तरफ से भी उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया जारी है। हालांकि उम्मीदवार के नाम की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गयी है। जन सुराज की प्रेस कॉन्फ्रेंस को पार्टी के बांकीपुर प्रभारी रामबली चंद्रवंशी ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता किशोर कुमार, ललन यादव, जितेंद्र मिश्रा एवं मीडिया प्रभारी ओबेदुर रहमान भी उपस्थित रहें।

Trending News

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का  तबादला, SDPO-ASP भी...
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का तबादला, SDPO-ASP भी...
Sep 06, 2026, 10:49:00 PM
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
Sep 06, 2026, 7:10:00 PM
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Sep 06, 2026, 7:05:00 PM
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
Sep 06, 2026, 6:55:00 PM
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM