किराना व्यवसायी को गोली मारकर लूट की कोशिश, SSP-SP ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने किराना व्यवसायी को गोली मारकर लूट की कोशिश की। गोली लगने से व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज फिलहाल DMCH में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, जयनगर निवासी किराना दुकानदार गुड्डू महतो (50), पिता प्रमोद महतो, शनिवार रात करीब 11 बजे बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उनका पीछा किया और झोला छीनने का प्रयास किया।

बताया जा रहा है कि विरोध करने पर बदमाशों ने गुड्डू महतो के पेट में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल को तत्काल अनुमंडल अस्पताल जयनगर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए DMCH रेफर किया गया।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही जयनगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर FSL की टीम पहुंची और वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए। घटना की गंभीरता को देखते हुए मधुबनी के SSP योगेंद्र कुमार एवं SP ग्रामीण शिवम धाकड़ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे मामले की जानकारी ली।

वहीं, जयनगर SDPO सदानंद कुमार के नेतृत्व में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है।

CCTV फुटेज से मिली अहम सुराग

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद एक संदिग्ध की पहचान कर ली गई है। संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से विभिन्न ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

 पुलिस का दावा है कि मामले में शामिल अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है और जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन किया जाएगा। जयनगर में बढ़ते अपराध को लेकर आम लोगों में चिंता है। 

मधुबनी से पांडव कुमार यादव की रिपोर्ट 

Trending News

शांति की कामना लेकर दंड देते निकले दलाबड़ के प्रसेनजीत, जगह-जगह हुआ स्वागत

Aug 09, 2026, 11:19:00 AM
अपहरण और POCSO एक्ट का आरोपी 5 साल बाद पंजाब से गिरफ्तार, पुलिस ने लुधियाना में मारा छापा

Aug 09, 2026, 10:58:00 AM
 100 करोड़ की प्रॉपर्टी वाला फर्जी IAS अरेस्ट, घर पर घंटों रेड, बिना ड्राइवर चलने वाली टेस्ला गाड़ी समेत ये सब बरामद

Aug 09, 2026, 10:38:00 AM
किराना व्यवसायी को गोली मारकर लूट की कोशिश, SSP-SP ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
किराना व्यवसायी को गोली मारकर लूट की कोशिश, SSP-SP ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
Aug 09, 2026, 10:09:00 AM
आज चतरा आयेंगे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पीड़ित परिजनों से करेंगे मुलाकात

Aug 09, 2026, 9:00:00 AM
एनटीपीसी कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाइवा में फायरिंग का बड़कागांव पुलिस ने किया खुलासा, प्रिंस खान गिरोह का नाम

Aug 08, 2026, 10:00:00 PM
झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 भव्य आगाज के लिए तैयार, मोरहाबादी मैदान में सारी तैयारियां पूरी

Aug 08, 2026, 7:39:00 PM
भाजयुमो करेगा छात्रों का समर्थन, पार्टी कार्यकर्ता 10 अगस्त को विधानसभा घेराव में देंगे साथ

Aug 08, 2026, 6:57:00 PM
पेड़ से टकराया बिहार पुलिस का गश्ती वाहन, ड्राइवर की मौत, दारोगा समेत 3 जख्मी

Aug 08, 2026, 6:46:00 PM
भाजपा सरकार में सामंती शक्तियां जागृत, रोहतास पहुंचे तेजस्वी का सरकार पर हमला

Aug 08, 2026, 6:35:00 PM