100 करोड़ की प्रॉपर्टी वाला फर्जी IAS अरेस्ट, घर पर घंटों रेड, बिना ड्राइवर चलने वाली टेस्ला गाड़ी समेत ये सब बरामद

बिहार के खगड़िया से एक फर्जी IAS को गिरफ्तार किया गया है। उसके बाद से ड्राइवरलेस टेस्ला कार मिली है। उसके पास 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी बताई जा रही है। घर के अंदर से शराब की बोतलें भी मिली हैं।

 100 करोड़ की प्रॉपर्टी वाला फर्जी IAS अरेस्ट, घर पर घंटों रेड, बिना ड्राइवर चलने वाली टेस्ला गाड़ी समेत ये सब बरामद

बिहार के खगड़िया से एक फर्जी IAS को गिरफ्तार किया गया है। उसके बाद से ड्राइवरलेस टेस्ला कार मिली है। उसके पास 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी बताई जा रही है। घर के अंदर से शराब की बोतलें भी मिली हैं। एक बोतल की कीमत 1 लाख से ऊपर बताई जा रही है। अरेस्टिंग के बाद भी वो अपनी टेस्ला कार में बैठकर थाने गया। उसके ठिकाने से Tesla समेत लग्जरी गाड़ियां, विदेशी शराब, एटीएम कार्ड, इलेक्ट्रॉनिक सामान और कई संदिग्ध वस्तुएं बरामद होने की बात सामने आई है। 

मामला गोगरी थाना क्षेत्र के जमालपुर बाजार का है। पुलिस के अनुसार, जिला अपराध इकाई (DIU) और गोगरी पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को मनीष कुमार गुप्ता उर्फ चिक्कू के ठिकाने पर करीब साढ़े सात घंटे तक छापेमारी की। उसके पास से बिना ड्राइवर के चलने वाली टेस्ला कार और दूसरी गाड़ी पर ‘भारत सरकार’ लिखा गाड़ी बरामद हुआ है। 

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस पूछताछ के दौरान मनीष कुमार गुप्ता लगातार खुद को IAS अधिकारी बताता रहा। इतना ही नहीं, उसने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल समेत कई बड़े अधिकारियों से करीबी संबंध होने का भी दावा किया। छापेमारी के दौरान दो लग्जरी वाहन जब्त किए जाने की बात सामने आई है। इनमें Tesla Model Y और दूसरी SUV शामिल बताई जा रही है। खास बात यह है कि दोनों वाहनों पर ‘भारत सरकार’ लिखा होने का दावा किया गया है। 

इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि पकड़े जाने के बाद आरोपी Tesla कार में बैठकर थाने पहुंचा। छापेमारी में विदेशी शराब की बोतलें मिलने की बात भी सामने आई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कुछ बोतलों की कीमत एक लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।

पुलिस की तलाशी में लैपटॉप, कंप्यूटर, कई ATM कार्ड, विदेशी शराब के अलावा बारहसिंगा का सींग और चादर में लिपटी एक मूर्ति मिलने की बात भी कही जा रही है। दावा है कि आरोपी के पास कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। 

Trending News

बिहार के युवाओं को लेकर CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान,  पेपर लीक पर कही बड़ी बात
बिहार के युवाओं को लेकर CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पेपर लीक पर कही बड़ी बात
Aug 09, 2026, 12:09:00 PM
 पूर्व विधायक डॉ विशेश्वर खां की 12वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि,  जादुपेटिया कलाकारों की बदहाली से रूबरू हुईं सुष्मिता खां
पूर्व विधायक डॉ विशेश्वर खां की 12वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, जादुपेटिया कलाकारों की बदहाली से रूबरू हुईं सुष्मिता खां
Aug 09, 2026, 11:36:00 AM
शांति की कामना लेकर दंड देते निकले दलाबड़ के प्रसेनजीत, जगह-जगह हुआ स्वागत
शांति की कामना लेकर दंड देते निकले दलाबड़ के प्रसेनजीत, जगह-जगह हुआ स्वागत
Aug 09, 2026, 11:19:00 AM
अपहरण और POCSO एक्ट का आरोपी 5 साल बाद पंजाब से गिरफ्तार, पुलिस ने लुधियाना में मारा छापा
अपहरण और POCSO एक्ट का आरोपी 5 साल बाद पंजाब से गिरफ्तार, पुलिस ने लुधियाना में मारा छापा
Aug 09, 2026, 10:58:00 AM
 100 करोड़ की प्रॉपर्टी वाला फर्जी IAS अरेस्ट, घर पर घंटों रेड, बिना ड्राइवर चलने वाली टेस्ला गाड़ी समेत ये सब बरामद
100 करोड़ की प्रॉपर्टी वाला फर्जी IAS अरेस्ट, घर पर घंटों रेड, बिना ड्राइवर चलने वाली टेस्ला गाड़ी समेत ये सब बरामद
Aug 09, 2026, 10:38:00 AM
किराना व्यवसायी को गोली मारकर लूट की कोशिश, SSP-SP ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
किराना व्यवसायी को गोली मारकर लूट की कोशिश, SSP-SP ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
Aug 09, 2026, 10:09:00 AM
आज चतरा आयेंगे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पीड़ित परिजनों से करेंगे मुलाकात
आज चतरा आयेंगे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पीड़ित परिजनों से करेंगे मुलाकात
Aug 09, 2026, 9:00:00 AM
एनटीपीसी कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाइवा में फायरिंग का बड़कागांव पुलिस ने किया खुलासा, प्रिंस खान गिरोह का नाम
एनटीपीसी कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाइवा में फायरिंग का बड़कागांव पुलिस ने किया खुलासा, प्रिंस खान गिरोह का नाम
Aug 08, 2026, 10:00:00 PM
झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 भव्य आगाज के लिए तैयार, मोरहाबादी मैदान में सारी तैयारियां पूरी
झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 भव्य आगाज के लिए तैयार, मोरहाबादी मैदान में सारी तैयारियां पूरी
Aug 08, 2026, 7:39:00 PM
भाजयुमो करेगा छात्रों का समर्थन, पार्टी कार्यकर्ता 10 अगस्त को विधानसभा घेराव में देंगे साथ
भाजयुमो करेगा छात्रों का समर्थन, पार्टी कार्यकर्ता 10 अगस्त को विधानसभा घेराव में देंगे साथ
Aug 08, 2026, 6:57:00 PM