एनटीपीसी कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाइवा में फायरिंग का बड़कागांव पुलिस ने किया खुलासा, प्रिंस खान गिरोह का नाम

एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल माइंस के कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाइवा में 25 जुलाई 2026 को बड़कागांव - हजारीबाग पथ के 13 माइल स्थित बुढ़ना घाटी में प्रिंस खान गिरोह द्वारा फायरिंग करने एवं पर्चा छोड़ने की घटना में बड़कागांव पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली।

एनटीपीसी कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाइवा में फायरिंग का बड़कागांव पुलिस ने किया खुलासा, प्रिंस खान गिरोह का नाम

*बड़कागांव*। एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल माइंस  के कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाइवा में 25 जुलाई 2026 को बड़कागांव - हजारीबाग पथ के 13 माइल स्थित बुढ़ना घाटी में  प्रिंस खान गिरोह द्वारा फायरिंग करने एवं पर्चा छोड़ने की घटना में बड़कागांव पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने मामला को खुलासा करते हुए फायरिंग में शामिल तीनों आरोपी अपराधियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। गिरफ्तार अपराधी बड़कागांव थाना क्षेत्र के पिपराडीह गांव निवासी अंकित पांडे पिता अरुण पांडे, ओम प्रकाश पांडे उर्फ कौशल पिता अवध किशोर पांडे ग्राम शिवाडीह दोनों थाना बड़कागांव जिला हजारीबाग एवं कुणाल कुमार पांडे पिता स्वर्गीय रामप्रवेश ग्राम पतरातू जिला रामगढ़ शामिल है। 

गिरफ्तार आरोपी अंकित के निशानदेही पर विस्फोटक बम एवं हथियार बरामद के दौरान पुलिस पर अंकित द्वारा फायरिंग करने का आरोप है। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की फायरिंग से अंकित पांडे के पैर में गोली लगी। बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल हजारीबाग में भर्ती कराया गया है। इस दौरान घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त एक देसी पिस्तौल, 7.62 एमएम का एक खोखा, 7.62 एमएम का एक मिस फायर गोली , 7.62 एमएम का एक जिंदा गोली, एक देशी बंब तथा चार हस्तलिखित धमकी भरा पर्चा बरामद किया गया।

इस संबंध में बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि ट्रांसपोर्ट रोड में दो हाईवा गाड़ी पर गैंगस्टर प्रिंस ख़ान के गुर्गों द्वारा गोली कांड किया गया था। इस संबंध में बड़कागांव थाना कांड संख्या 133/26 दर्ज की गई। कांड में संदिग्ध अंकित कुमार पांडेय, पिता अरुण कुमार पांडेय, ग्राम पिपराडीह, थाना बड़कागांव, जिला हजारीबाग को  आवश्यक पूछताछ के लिए बड़कागांव थाना लाया गया। पूछताछ के क्रम में उसके मोबाइल फोन का जांच किया गया तो, पाया गया कि उसके द्वारा अपने मोबाइल फोन के  टेलीग्राम एप  के माध्यम से गैंगस्टर प्रिंस खान एवं प्रिंस खान गिरोह  के सदस्यों के साथ चैट किया गया है।

 अग्रतर पूछताछ के क्रम में उसके द्वारा अपना अपराध स्वीकार करते हुए अंकित ने बताया  कि गैंगस्टर प्रिंस खान के निर्देशानुसार बड़कागांव थाना क्षेत्र के 13 माइल स्थित ट्रांसपोर्ट रोड में दिनांक 25.07.26 को रात्रि में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गोली बारी की घटना को अंजाम दिया था एवं प्रिंस खान (K.S.S.) संगठन के नाम से पर्चा छोड़ने का काम किया गया है। साथ ही  अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि पिपराडीह गांव के नजदीक स्थित बन्द पड़े गैस प्लांट में घटना कारित हथियार एवं बम को छुपाकर रखे हैं साथ चलने पर बरामद करा सकते है। 

इसी क्रम में उक्त अभियुक्त के निशानदेही पर शुक्रवार रात्रि ग्राम पिपराडीह के नजदीक स्थित बन्द पड़े गैस प्लांट के पास पहुंचा। हथियार एवं बम के बरामदगी के दौरान अभियुक्त अंकित पाण्डेय द्वारा पुलिस बल के जवान को अचानक धक्का देते बरामद पिस्तौल से पुलिस बल की ओर लक्षित करते हुए फायर कर दिया गया और भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस द्वारा अपना बचाव करते हुए आत्मरक्षार्थ फायर किया गया, जिसमें अभियुक्त अंकित कुमार पांडेय के पैर में गोली लग गई।तत्पश्चात वो वहीं गिर गया, जिसे पुलिस बल के द्वारा पकड़ लिया गया और ईलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बड़कागांव भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद  बेहतर ईलाज हेतु सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर किया गया।थाना प्रभारी श्री सिंह ने आगे बताया कि घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त एक देसी पिस्तौल, 7.62 एम एम का एक खोखा, 7.62 एमएन का एक मिस फायर गोली , 7.62 एम का एक जिंदा गोली, एक देशी बंब तथा चार हस्तलिखित धमकी भरा पर्चा बरामद किया गया है। इस घटना में पुलिस की ओर से एक राउंड एवं अंकित की ओर से भी एक राउंड गोली चलाई गई। 

ज्ञात हो कि इसी गिरोह के एक सदस्य हजारीबाग पेलावल निवासी सैय्यद मोहम्मद जाशिन 2 दिन बाद किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इसी घाटी में पहुंचने की सूचना पुलिस को मिली थी। बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त घाटी पहुंचकर घेराबंदी की एवं मुठभेड़ के दौरान  मोहम्मद जाशिन घायल हो गया था।

हजारीबाग से सुनील कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

एनटीपीसी कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाइवा में फायरिंग का बड़कागांव पुलिस ने किया खुलासा, प्रिंस खान गिरोह का नाम
एनटीपीसी कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाइवा में फायरिंग का बड़कागांव पुलिस ने किया खुलासा, प्रिंस खान गिरोह का नाम
Aug 08, 2026, 10:00:00 PM
झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 भव्य आगाज के लिए तैयार, मोरहाबादी मैदान में सारी तैयारियां पूरी
झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 भव्य आगाज के लिए तैयार, मोरहाबादी मैदान में सारी तैयारियां पूरी
Aug 08, 2026, 7:39:00 PM
भाजयुमो करेगा छात्रों का समर्थन, पार्टी कार्यकर्ता 10 अगस्त को विधानसभा घेराव में देंगे साथ
भाजयुमो करेगा छात्रों का समर्थन, पार्टी कार्यकर्ता 10 अगस्त को विधानसभा घेराव में देंगे साथ
Aug 08, 2026, 6:57:00 PM
पेड़ से टकराया बिहार पुलिस का गश्ती वाहन, ड्राइवर की मौत, दारोगा समेत 3 जख्मी
पेड़ से टकराया बिहार पुलिस का गश्ती वाहन, ड्राइवर की मौत, दारोगा समेत 3 जख्मी
Aug 08, 2026, 6:46:00 PM
भाजपा सरकार में सामंती शक्तियां जागृत, रोहतास पहुंचे तेजस्वी का सरकार पर हमला
भाजपा सरकार में सामंती शक्तियां जागृत, रोहतास पहुंचे तेजस्वी का सरकार पर हमला
Aug 08, 2026, 6:35:00 PM
10 अगस्त को नई दिल्ली में होगी LJP (R) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अहम मीटिंग
10 अगस्त को नई दिल्ली में होगी LJP (R) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अहम मीटिंग
Aug 08, 2026, 6:28:00 PM
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण: उपायुक्त ने किया विशेष कैंप का किया निरीक्षण
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण: उपायुक्त ने किया विशेष कैंप का किया निरीक्षण
Aug 08, 2026, 6:11:00 PM
विकसित हो रहे खेल अवसंरचना से बदली बिहार की पहचान, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों का बना नया केंद्र
विकसित हो रहे खेल अवसंरचना से बदली बिहार की पहचान, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों का बना नया केंद्र
Aug 08, 2026, 6:05:00 PM
निषाद समाज का वोट अब नहीं होगा गुमराह, बच्चों के भविष्य के लिए होगा : मुकेश सहनी
निषाद समाज का वोट अब नहीं होगा गुमराह, बच्चों के भविष्य के लिए होगा : मुकेश सहनी
Aug 08, 2026, 5:48:00 PM
अमित शाह से मिले सांसद अरूण भारती, कई मुद्दों पर चर्चा
अमित शाह से मिले सांसद अरूण भारती, कई मुद्दों पर चर्चा
Aug 08, 2026, 5:40:00 PM