अपहरण और POCSO एक्ट का आरोपी 5 साल बाद पंजाब से गिरफ्तार, पुलिस ने लुधियाना में मारा छापा

बिहार क़े गोपालगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कुचायकोट थाना क्षेत्र के बहुचर्चित नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म मामले में पिछले 5 वर्षों से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने पंजाब के लुधियाना से धर दबोचा है।

अपहरण और POCSO एक्ट का आरोपी 5 साल बाद पंजाब से गिरफ्तार, पुलिस ने लुधियाना में मारा छापा

बिहार क़े गोपालगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।  कुचायकोट थाना क्षेत्र के बहुचर्चित नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म मामले में पिछले 5 वर्षों से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने पंजाब के लुधियाना से धर दबोचा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के नया टोला श्यामपुर गांव निवासी मकसूद अंसारी क़े पुत्र कयामुद्दीन अंसारी क़े रूप में की गई है।  

एसपी विनय तिवारी क़े अनुसार, मामला 14 दिसंबर 2020 का है। पीड़िता (नाबालिग लड़की) अपने घर से स्कूल में पढ़ाई करने के लिए निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, परंतु उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर कुचायकोट थाने में मामला दर्ज किया गया।

नशीला पदार्थ खिलाकर किया था अगवा

मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। पीड़िता ने पुलिस और अदालत के समक्ष दिए अपने बयान में खुलासा किया था कि मुख्य आरोपी कयामुद्दीन अंसारी ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और अपने साथ ले गया। पुलिस जांच और तकनीकी साक्ष्यों में भी आरोपी की संलिप्तता की पुष्टि हुई थी।

लुधियाना में पुलिस टीम की छापेमारी

घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। गोपालगंज पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक विशेष टीम का गठन किया गया।

तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पंजाब के लुधियाना में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने लुधियाना में तुरंत छापेमारी कर आरोपी कयामुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया जिसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट 

Trending News

बिहार के युवाओं को लेकर CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान,  पेपर लीक पर कही बड़ी बात
बिहार के युवाओं को लेकर CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पेपर लीक पर कही बड़ी बात
Aug 09, 2026, 12:09:00 PM
 पूर्व विधायक डॉ विशेश्वर खां की 12वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि,  जादुपेटिया कलाकारों की बदहाली से रूबरू हुईं सुष्मिता खां
पूर्व विधायक डॉ विशेश्वर खां की 12वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, जादुपेटिया कलाकारों की बदहाली से रूबरू हुईं सुष्मिता खां
Aug 09, 2026, 11:36:00 AM
शांति की कामना लेकर दंड देते निकले दलाबड़ के प्रसेनजीत, जगह-जगह हुआ स्वागत
शांति की कामना लेकर दंड देते निकले दलाबड़ के प्रसेनजीत, जगह-जगह हुआ स्वागत
Aug 09, 2026, 11:19:00 AM
अपहरण और POCSO एक्ट का आरोपी 5 साल बाद पंजाब से गिरफ्तार, पुलिस ने लुधियाना में मारा छापा
अपहरण और POCSO एक्ट का आरोपी 5 साल बाद पंजाब से गिरफ्तार, पुलिस ने लुधियाना में मारा छापा
Aug 09, 2026, 10:58:00 AM
 100 करोड़ की प्रॉपर्टी वाला फर्जी IAS अरेस्ट, घर पर घंटों रेड, बिना ड्राइवर चलने वाली टेस्ला गाड़ी समेत ये सब बरामद
100 करोड़ की प्रॉपर्टी वाला फर्जी IAS अरेस्ट, घर पर घंटों रेड, बिना ड्राइवर चलने वाली टेस्ला गाड़ी समेत ये सब बरामद
Aug 09, 2026, 10:38:00 AM
किराना व्यवसायी को गोली मारकर लूट की कोशिश, SSP-SP ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
किराना व्यवसायी को गोली मारकर लूट की कोशिश, SSP-SP ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
Aug 09, 2026, 10:09:00 AM
आज चतरा आयेंगे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पीड़ित परिजनों से करेंगे मुलाकात
आज चतरा आयेंगे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पीड़ित परिजनों से करेंगे मुलाकात
Aug 09, 2026, 9:00:00 AM
एनटीपीसी कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाइवा में फायरिंग का बड़कागांव पुलिस ने किया खुलासा, प्रिंस खान गिरोह का नाम
एनटीपीसी कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाइवा में फायरिंग का बड़कागांव पुलिस ने किया खुलासा, प्रिंस खान गिरोह का नाम
Aug 08, 2026, 10:00:00 PM
झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 भव्य आगाज के लिए तैयार, मोरहाबादी मैदान में सारी तैयारियां पूरी
झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 भव्य आगाज के लिए तैयार, मोरहाबादी मैदान में सारी तैयारियां पूरी
Aug 08, 2026, 7:39:00 PM
भाजयुमो करेगा छात्रों का समर्थन, पार्टी कार्यकर्ता 10 अगस्त को विधानसभा घेराव में देंगे साथ
भाजयुमो करेगा छात्रों का समर्थन, पार्टी कार्यकर्ता 10 अगस्त को विधानसभा घेराव में देंगे साथ
Aug 08, 2026, 6:57:00 PM