'हर घर तिरंगा-2026' अभियान के तहत सीमावर्ती क्षेत्र में साइकिल रैली का आयोजन, ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों ने लिया भाग

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा-2026’ अभियान के तहत 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर द्वारा जागरूकता कार्यक्रम एवं ‘हर घर तिरंगा’ साइकिल रैली का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।

'हर घर तिरंगा-2026' अभियान के तहत सीमावर्ती क्षेत्र में साइकिल रैली का आयोजन, ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों ने लिया भाग

जयनगर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा-2026’ अभियान के तहत 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के ‘ई’ समवाय हरने एवं इसके अधीनस्थ सीमा चौकी खौना तथा नहरनियां द्वारा दिनांक 11 अगस्त 2026 को जागरूकता कार्यक्रम एवं ‘हर घर तिरंगा’ साइकिल रैली का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान SSB जवानों द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र के स्थानीय ग्रामीणों एवं विद्यालय के बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व, उसके सम्मान तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति जागरूक किया गया। ग्रामीणों एवं बच्चों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।

इसके उपरांत स्थानीय ग्रामीणों एवं बच्चों द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर ‘हर घर तिरंगा’ साइकिल रैली निकाली गई। रैली में बच्चों ने विशेष उत्साह एवं जोश के साथ सहभागिता की। तिरंगे के साथ निकली इस रैली ने सीमावर्ती क्षेत्र में देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव एवं एकता का संदेश दिया।

कमांडेंट राजेंद्र कुमार का संदेश

इस अवसर पर राजेंद्र कुमार, कमांडेंट, 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव एवं जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अभियान है।

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों एवं बच्चों की ऐसे राष्ट्रीय अभियानों में सहभागिता राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सौहार्द को और मजबूत करती है। उन्होंने सभी सीमावर्ती नागरिकों से आह्वान किया कि वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाएं तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करें।

कमांडेंट महोदय ने कार्यक्रम में शामिल सभी ग्रामीणों, बच्चों एवं SSB कार्मिकों की सक्रिय सहभागिता की सराहना की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

मधुबनी से पांडव कुमार यादव की रिपोर्ट 

Trending News

11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क जाम, मुआवजे की मांग
11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क जाम, मुआवजे की मांग
Aug 11, 2026, 6:59:00 PM
उत्तर प्रदेश के शिक्षकों के साथ ट्रांसफर में नहीं होगा भेदभाव: शिक्षा मंत्री
उत्तर प्रदेश के शिक्षकों के साथ ट्रांसफर में नहीं होगा भेदभाव: शिक्षा मंत्री
Aug 11, 2026, 6:56:00 PM
काल बना ठनका, धान रोपने के दौरान वज्रपात से एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत
काल बना ठनका, धान रोपने के दौरान वज्रपात से एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत
Aug 11, 2026, 6:46:00 PM
तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप, गुस्साए पति-परिजनों का भारी बवाल, NH जाम...
तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप, गुस्साए पति-परिजनों का भारी बवाल, NH जाम...
Aug 11, 2026, 6:42:00 PM
खोए मोबाइल लौटाकर पुलिस ने फिर लौटाई मुस्कान, 25 को मिले उनके मोबाइल फोन
खोए मोबाइल लौटाकर पुलिस ने फिर लौटाई मुस्कान, 25 को मिले उनके मोबाइल फोन
Aug 11, 2026, 6:36:00 PM
डॉक्टरों के खिलाफ जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, वेतन पर लगाईं रोक, हड़ताल की धमकी
डॉक्टरों के खिलाफ जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, वेतन पर लगाईं रोक, हड़ताल की धमकी
Aug 11, 2026, 6:30:00 PM
31 अगस्त तक चलेगा खसरा-रूबैला टीकाकरण अभियान, सभी बच्चों को टीका देने का निर्देश
31 अगस्त तक चलेगा खसरा-रूबैला टीकाकरण अभियान, सभी बच्चों को टीका देने का निर्देश
Aug 11, 2026, 6:22:00 PM
स्कूल बस में जमकर तोड़फोड़, मौके पर पहुंची पुलिस, भारी बवाल
स्कूल बस में जमकर तोड़फोड़, मौके पर पहुंची पुलिस, भारी बवाल
Aug 11, 2026, 6:19:00 PM
निषाद समाज को अब किसी की वकालत की जरूरत नहीं, खुद बनेंगे अपना वकील: मुकेश सहनी
निषाद समाज को अब किसी की वकालत की जरूरत नहीं, खुद बनेंगे अपना वकील: मुकेश सहनी
Aug 11, 2026, 6:12:00 PM
'हर घर तिरंगा-2026' अभियान के तहत सीमावर्ती क्षेत्र में साइकिल रैली का आयोजन, ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों ने लिया भाग
'हर घर तिरंगा-2026' अभियान के तहत सीमावर्ती क्षेत्र में साइकिल रैली का आयोजन, ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों ने लिया भाग
Aug 11, 2026, 6:03:00 PM