मधुबनी में दबोचा गया संदिग्ध आतंकी, बिहार-MP ATS का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान इंटेलिजेंस के संपर्क में था मदरसे का मौलाना

बिहार पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) और मध्यप्रदेश एटीएस ने संयुक्त कार्रवाई में मधुबनी से संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है।

मधुबनी में दबोचा गया संदिग्ध आतंकी, बिहार-MP ATS का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान इंटेलिजेंस के संपर्क में था मदरसे का मौलाना

बिहार पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) और मध्यप्रदेश एटीएस ने संयुक्त कार्रवाई में मधुबनी से संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। मधुबनी के पडौल थाना क्षेत्र से इज़हारुल हक नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है ई गिरफ्तार आरोपी इज़हारुल हक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के संपर्क में था। गिरफ्तार व्यक्ति मधुबनी जिले के पंडौल थाना क्षेत्र के नौ टोला सरिसबपाही निवासी इजहारुल हक (56) है। 

बीती देर रात बिहार ATS और मध्यप्रदेश एटीएस की एक संयुक्त टीम ने पंडौल के भौआड़ा गोवा पोखर मोहल्ले में स्थित एक मदरसा में छापा मारा और वहां से मौलाना इजहारुल हक को गिरफ्तार किया है। बाद में टीम ने पंडौल के ही सरिसव पाही गांव स्थित इजहारुल हक के घर में भी छापा मारा और आपत्तिजनक चीजे बरामद की। मौलाना इजहारुल हक वर्तमान में मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के राघोनगर स्थित मदरसा नूरे मोहम्मदिया में रह रहा था। यह कार्रवाई मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पहले से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर की गई है।

जांच एजेंसियों का दावा है कि वह व्हाट्सएप समेत विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पाकिस्तान इंटेलिजेंस से लगातार संपर्क बनाए हुए था। इसी इनपुट के आधार पर मध्य प्रदेश पुलिस और बिहार एटीएस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे  गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद संदिग्ध आतंकी इजहारुल को मधुबनी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर मध्य प्रदेश पुलिस के हवाले कर दिया गया है। 

बिहार पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) और मध्यप्रदेश एटीएस की संयुक्त छापेमारी के दौरान आरोपित के कब्जे से दो एंड्रायड मोबाइल फोन, रेडमी नोट-5 और ओप्पो कंपनी के हैंडसेट बरामद किए गए हैं। एटीएस के अनुसार मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि अब भोपाल पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी और उसके पाकिस्तान स्थित संपर्कों, गतिविधियों तथा संभावित नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाएगी। सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहन जांच में जुटी हुई हैं। फिलहाल पूरे मामले में जांच एजेंसियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही है और पाकिस्तान इंटेलिजेंस से उनके कनेक्शन का पता लगा रही है। 

Trending News

शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
Sep 05, 2026, 7:02:00 PM
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा,  ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा, ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
Sep 05, 2026, 6:39:00 PM
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
Sep 05, 2026, 6:21:00 PM
 सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
Sep 05, 2026, 6:07:00 PM
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
Sep 05, 2026, 5:46:00 PM
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
Sep 05, 2026, 5:31:00 PM
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
Sep 05, 2026, 5:17:00 PM
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Sep 05, 2026, 4:32:00 PM
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी,  बैंक ने दी ये सलाह...
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी, बैंक ने दी ये सलाह...
Sep 05, 2026, 4:13:00 PM
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
Sep 05, 2026, 3:50:00 PM