बिहार के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद पर हमले के बाद एक्शन में पुलिस, 7 गिरफ्तार, चार SDPO और 10 थानों की पुलिस जुटी

बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री एवं खजौली से भाजपा विधायक अरुण शंकर प्रसाद पर जानलेवा हमला हुआ है। मंत्री पर हमला के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है और अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

बिहार के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद पर हमले के बाद एक्शन में पुलिस, 7 गिरफ्तार, चार SDPO और 10 थानों की पुलिस जुटी

बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री एवं खजौली से भाजपा विधायक अरुण शंकर प्रसाद पर जानलेवा हमला हुआ है। घटना में मंत्री की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है हालांकि मंत्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। मंत्री पर हमला के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है और अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।   

बताया जा रहा है कि बिहार सरकार के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवक के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे, जहां विरोध प्रदर्शन के बीच वे घिर गए। इस दौरान उनकी गाड़ी पर हमला होने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि मंत्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार खजौली थाना क्षेत्र के ठाहर गांव निवासी कृष्ण कुमार ठाकुर की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मृत युवक कृष्ण कुमार ठाकुर के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देने का कार्यक्रम था। मृतक के परिजनों से मिलने खजौली विधायक सह बिहार सरकार के श्रम  मंत्री अरुण शंकर प्रसाद गांव पहुंचे थे। 

मंत्री के गांव पहुंचने के दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुरुष वहां एकत्र हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी। अचानक 300 से 400 की संख्या में महिला-पुरुष जमा हो गए। लोगों के हाथों में लाठी सहित अन्य सामान थे। इसी दौरान भीड़ ने मंत्री पर हमला कर दिया।  घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि मंत्री को किसी प्रकार की शारीरिक चोट नहीं आई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि मंत्री मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे थे लेकिन वहां मौजूद कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया।

इस बीच बिहार सरकार के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चार पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

घटना के संबंध में एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि देर रात प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए चार एसडीपीओ और दस थानों के थानाध्यक्षों को गिरफ्तारी अभियान में लगाया गया है। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। एसपी ने बताया कि अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष नामजद लोगों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

Trending News

शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
Sep 05, 2026, 7:02:00 PM
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा,  ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा, ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
Sep 05, 2026, 6:39:00 PM
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
Sep 05, 2026, 6:21:00 PM
 सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
Sep 05, 2026, 6:07:00 PM
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
Sep 05, 2026, 5:46:00 PM
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
Sep 05, 2026, 5:31:00 PM
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
Sep 05, 2026, 5:17:00 PM
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Sep 05, 2026, 4:32:00 PM
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी,  बैंक ने दी ये सलाह...
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी, बैंक ने दी ये सलाह...
Sep 05, 2026, 4:13:00 PM
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
Sep 05, 2026, 3:50:00 PM