बिहार: 24 घंटे में अपहृत युवक सकुशल बरामद, पांच अपहरणकर्ता गिरफ्तार

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक अपहरण की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए अपहृत युवक रोहित कुमार को सकुशल बरामद कर लिया है और अपहरण में संलिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बिहार: 24 घंटे में अपहृत युवक सकुशल बरामद, पांच अपहरणकर्ता गिरफ्तार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 24, 2026, 1:05:00 PM

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक अपहरण की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए अपहृत युवक रोहित कुमार को सकुशल बरामद कर लिया है और अपहरण में संलिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शिवम धाकड़ के निर्देश पर बेनीपट्टी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में तकनीकी व धर-पकड़ के लिए गठित टीमों ने बेहतर समन्वय दिखाते हुए ये सफलता पाई है। 

बरामदगी और गिरफ्तारियों के दौरान पुलिस द्वारा अपने तरफ से सतर्कता एवं काबिलियत का परिचय दिखाते हुए घटनास्थल के आसपास छापेमारी की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 22/07/2026 को बौरा बाजीतपुर निवासी लालित राम के पुत्र रोहित कुमार को सिरवारा भराठ के पास अज्ञात लोगों ने स्कॉर्पियो में जबरन बैठाकर अपहृत कर लिया गया। 

पीड़ित के द्वारा प्राथमिकी संख्या 340/26 के अंतर्गत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। त्वरित कांडों की जांच में तकनीकी अनुसंधान जुटाया गया और पुलिस द्वारा रोहित को सुरक्षित जगह से बरामद किया गया। बरामदगी के दौरान घटनास्थल पर प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन और छह मोबाइल भी कब्जे में लिए गए है। 

पूछताछ में रोहित ने बताया है कि अपहरणकर्ता उसे कन्हैया कुमार समझ कर ले गए थे। असल में गोल्ड बेचने के कारोबारी मसले को लेकर कन्हैया पर निशाना बनाया जाना था, लेकिन गलत फहमी में रोहित को पकड़ लिया गया। मामले में आरोपी आस्तिक ठाकुर, पिता आलोक ठाकुर, गांव सिंगियाही, छोटु मंडल, पिता नवल मंडल, गांव बौरा, आशीष कुमार साह, पिता सुरेंद्र साह, हरदिया, विकास कुमार चौधरी, पिता विमलेश चौधरी, गांव बररी, तथा माधव कुमार, पिता अरुण कुमार सिंह, गांव बौरा को पुपरी रेलवे स्टेशन के समीप से गिरफ्तार किया गया है। 

आगे आरोपियों के कब्जे से घटनाक्रम में प्रयुक्त वाहन और मोबाइल बरामद किया गया हैं। पुलिस पूछता मे रोहित ने बताया कि 20/07/2026 को कन्हैया और माधव के बीच झगड़ा हुआ था, दोनो के बिच के तनाव के कारण मामले की रूपरेखा तैयार किया गया। आरोपियों ने रोहित को कन्हैया समझकर गोली का भय दिखाया, आँखों पर पट्टी बांधकर और बेरहमी से मारपीट कर अज्ञात जंगलों तथा बाद में सोनवर्षा भारत-नेपाल बॉर्डर निकट होटल में रखा और वहाँ भी मारपीट किया गया, आगे आरोपियों ने पीड़ित के पिता को फोन कर धमकी भी दी। 

इस मामले के सफल उद्भेदन टीम का नेतृत्व बेनीपट्टी थाना प्रभारी अनुप कुमार के साथ के साथ तकनिकी सेल से विश्वनाथ कुमार, मनोहर कुमार, सुनील कुमार तथा अन्य सहायक सिपाही विपीन कुमार व धर्मवीर कुमार शामिल थे। जिन लोगो के प्रयास से ये गिरफ्तारी और बरामदगी को सफलता के साथ पूर्ण किया गया। आगे पूछताछ व छानबीन जारी है; पुलिस ने कहा कि कड़ी कार्रवाई और बचे अन्य आरोपियों की धर-पकड़ के लिए लगातार छापेमारी चलाई जा रही है।

मधुबनी से पांडव कुमार यादव की रिपोर्ट 

Trending News

एक-दो नहीं बल्कि 100 से भी ज्यादा गाड़ियों का काफिला, सड़क पर उतरे डीएम, एसएसपी
एक-दो नहीं बल्कि 100 से भी ज्यादा गाड़ियों का काफिला, सड़क पर उतरे डीएम, एसएसपी
Jul 24, 2026, 2:01:00 PM
लेवी वसूली की तैयारी में थे उग्रवादी, पुलिस ने हथियारों समेत दबोचा
लेवी वसूली की तैयारी में थे उग्रवादी, पुलिस ने हथियारों समेत दबोचा
Jul 24, 2026, 1:50:00 PM
JPSC की निष्पक्षता पर सवाल, बाबूलाल ने CM से की कार्रवाई की मांग
JPSC की निष्पक्षता पर सवाल, बाबूलाल ने CM से की कार्रवाई की मांग
Jul 24, 2026, 1:40:00 PM
रिनपास के विकास को 25 करोड़ की सौगात, सरकार ने जारी किया फंड
रिनपास के विकास को 25 करोड़ की सौगात, सरकार ने जारी किया फंड
Jul 24, 2026, 1:30:00 PM
मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 260 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 260 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Jul 24, 2026, 1:23:00 PM
बेतला से महुआडांड़ तक बनेगा नया टूरिज्म सर्किट, टाइगर सफारी का होगा विस्तार
बेतला से महुआडांड़ तक बनेगा नया टूरिज्म सर्किट, टाइगर सफारी का होगा विस्तार
Jul 24, 2026, 1:20:00 PM
हाथ में कुल्हाडी और जुबान पर "ये मजदूर का हाथ है कातिया", अचंभित कर देगी यह खबर
हाथ में कुल्हाडी और जुबान पर "ये मजदूर का हाथ है कातिया", अचंभित कर देगी यह खबर
Jul 24, 2026, 1:20:00 PM
स्कॉलरशिप योजना पर ACB की पैनी नजर, स्कॉलरशिप रिकॉर्ड की हुई पड़ताल
स्कॉलरशिप योजना पर ACB की पैनी नजर, स्कॉलरशिप रिकॉर्ड की हुई पड़ताल
Jul 24, 2026, 1:11:00 PM
बिहार: 24 घंटे में अपहृत युवक सकुशल बरामद, पांच अपहरणकर्ता गिरफ्तार
बिहार: 24 घंटे में अपहृत युवक सकुशल बरामद, पांच अपहरणकर्ता गिरफ्तार
Jul 24, 2026, 1:05:00 PM
CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा, मीराबाई समेत इन लोगों से मेडल की उम्मीद, पहले ही दिन एक पदक पक्का, जानें शेड्यूल
CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा, मीराबाई समेत इन लोगों से मेडल की उम्मीद, पहले ही दिन एक पदक पक्का, जानें शेड्यूल
Jul 24, 2026, 12:44:00 PM