मंदिर में चोरी के आरोप में युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, जमकर की पिटाई, किया पुलिस के हवाले

मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरंगांव वार्ड संख्या-13 स्थित सार्वजनिक जीतवाहन मंदिर में चोरी करने के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी।

मंदिर में चोरी के आरोप में युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, जमकर की पिटाई, किया पुलिस के हवाले

मधेपुरा : मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरंगांव वार्ड संख्या-13 स्थित सार्वजनिक जीतवाहन मंदिर में चोरी करने के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में लिया और भर्राही थाना ले गई। पकड़े गए युवक की पहचान मुरलीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर बलुआहा गांव के वार्ड संख्या-5 निवासी उपेंद्र मुखिया के पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है। 

युवक सार्वजनिक जीतवाहन मंदिर में चोरी करने की कोशिश कर रहा था - ग्रामीण

ग्रामीणों के अनुसार, युवक सार्वजनिक जीतवाहन मंदिर में चोरी करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि क्षेत्र में करीब तीन युवकों का एक गिरोह सक्रिय है, जो कथित तौर पर विभिन्न मंदिरों से घंटियां चोरी करता है। ग्रामीणों का दावा है कि धुरंगांव समेत आसपास के कई गांवों के मंदिरों से भी घंटियां चोरी होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पकड़े गए युवक पर भी ग्रामीणों ने इन घटनाओं में शामिल होने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने पहुंची, जहां उससे पूछताछ और मामले की जांच की जा रही है।

मधेपुरा से रविकांत कुमार की रिपोर्ट

Trending News

रांची-पटना मार्ग पर चुटूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर की चपेट में आई बोलेनो, तीन की मौत
रांची-पटना मार्ग पर चुटूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर की चपेट में आई बोलेनो, तीन की मौत
Oct 12, 2026, 11:20:00 AM
लंबित मांगों को लेकर आज से राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे डॉक्टर
लंबित मांगों को लेकर आज से राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे डॉक्टर
Oct 12, 2026, 11:03:00 AM
दर्शकों के लिए खुला प्रवीण सेवा संस्थान का दुर्गा पूजा पंडाल, उमड़ी भीड़, मंत्री श्रेयसी ने किया उद्घाटन
दर्शकों के लिए खुला प्रवीण सेवा संस्थान का दुर्गा पूजा पंडाल, उमड़ी भीड़, मंत्री श्रेयसी ने किया उद्घाटन
Oct 12, 2026, 10:55:00 AM
'कहे तोसे सजना… तोहरी सजनिया' से छठ के घाटों तक, शारदा सिन्हा की आवाज में धड़कता है आज भी पूरा पूर्वांचल
'कहे तोसे सजना… तोहरी सजनिया' से छठ के घाटों तक, शारदा सिन्हा की आवाज में धड़कता है आज भी पूरा पूर्वांचल
Oct 12, 2026, 10:21:00 AM
शेयर बाजार में तूफानी शुरुआत, सेंसेक्स व निफ्टी में उछाल के बाद गिरावट
शेयर बाजार में तूफानी शुरुआत, सेंसेक्स व निफ्टी में उछाल के बाद गिरावट
Oct 12, 2026, 9:58:00 AM
फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 2 IPS समेत 29 पुलिस अधिकारियों का फेरबदल, कई जिलों के SDPO भी बदले
फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 2 IPS समेत 29 पुलिस अधिकारियों का फेरबदल, कई जिलों के SDPO भी बदले
Oct 12, 2026, 9:38:00 AM
INDIA ब्लॉक का 'सुप्रीम' मार्च, कर्नाटक भवन में जुटेंगे कांग्रेसी, CJP का अल्टीमेटम...
INDIA ब्लॉक का 'सुप्रीम' मार्च, कर्नाटक भवन में जुटेंगे कांग्रेसी, CJP का अल्टीमेटम...
Oct 12, 2026, 9:24:00 AM
जब पटना की दुर्गा पूजा में जुटते थे देश के संगीत सम्राट, मोहम्मद रफी से बिस्मिल्लाह खान व सितारा देवी तक सजाते थे महफिल
जब पटना की दुर्गा पूजा में जुटते थे देश के संगीत सम्राट, मोहम्मद रफी से बिस्मिल्लाह खान व सितारा देवी तक सजाते थे महफिल
Oct 12, 2026, 8:55:00 AM
संदेश थाना परिसर के बैरक में चली गोली, होमगार्ड जवान की मौत
संदेश थाना परिसर के बैरक में चली गोली, होमगार्ड जवान की मौत
Oct 12, 2026, 8:52:00 AM
लोक नगर में चोरी की कोशिश, भागने के दौरान बालकनी से गिरा संदिग्ध, लोगों ने पकड़ा, कर दी पिटाई
लोक नगर में चोरी की कोशिश, भागने के दौरान बालकनी से गिरा संदिग्ध, लोगों ने पकड़ा, कर दी पिटाई
Oct 12, 2026, 8:43:00 AM