अवैध रूप से रह रहे एक महिला समेत दो बांग्लादेशी गिरफ्तार, कई सिम, बांग्लादेशी मुद्रा बरामद
राज्य के किशनगंज जिले से बड़ी खबर है। यहां जिले की पुलिस ने तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। ये सभी अवैध रूप से यहां रह रहे थे।

राज्य के किशनगंज जिले से बड़ी खबर है। यहां जिले की पुलिस ने तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। ये सभी अवैध रूप से यहां रह रहे थे। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गयी। दरअसल इस संबंध में एसपी को सूचना मिली थी। जिसके बाद एक विशेष टीम बनाकर इन सभी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार किशनगंज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बांग्लादेशी नागरिकों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार इन तीनों के बारे में गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद नगर थाना क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में प्रेमपुल के पास वाहन जांच के दौरान एक बाइक पर सवार दो शख्स पुलिस को देखकर भागने लगे। लेकिन पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में एक आरोपी की पहचान जाकीर हुसैन और दूसरे की पहचान हसन शेख उर्फ असनउल्ला मल के रूप में हुई। पुलिस का दावा है कि हसन शेख भारत में रहने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और उसकी तलाशी के दौरान आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी समेत कई कथित फर्जी दस्तावेज बरामद हुए।
किशनगंज पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार भारतीय एजेंट जाकिर हुसैन महिन गांव डीलर चौक वार्ड नंबर 9, किशनगंज का निवासी है जबकि बांग्लादेशी नागरिक हसन शेख उर्फ असनउल्लाह (32 वर्ष) का स्थायी पता बांग्लोदश के शरियतपुर जिले का है, जबकि उसकी पत्नी तैयबा इस्लाम उर्फ तंजिला अख्तर (28 वर्ष) नारायणगंज जिले की रहने वाली है। दोनों बांग्लादेशी लंबे समय से किशनगंज में छिपे हुए थे। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने तैयबा इस्लाम उर्फ तंजिला अख्तर को भी गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार वह भी बांग्लादेश की नागरिक है और बिना वैध दस्तावेज के भारत में रह रही थी। तीनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), फॉरेनर्स एक्ट, आधार एक्ट और पासपोर्ट एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन, दो आधार कार्ड, दो पैन कार्ड, एक वोटर कार्ड, आठ सिम कार्ड, एक मोटरसाइकिल, एटीएम कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, भारतीय मुद्रा और बांग्लादेशी सिक्का समेत कई सामान बरामद किए हैं। फिलहाल जिला आसूचना इकाई (डीआईयू) बरामद दस्तावेजों और मोबाइल फोन की तकनीकी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।











