पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों का विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार

बिहार के सिवान जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दरौंदा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये मूल्य की विदेशी शराब बरामद की है।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों का विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार

बिहार के सिवान जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दरौंदा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये मूल्य की विदेशी शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले शराब तस्कर मौके से फरार हो गया, लेकिन उसकी पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

मामला सिवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के डिब्बी गांव के समीप का है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखी गई है और उसे अलग-अलग स्थानों पर भेजने की तैयारी चल रही है।

सूचना मिलते ही दरौंदा थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। थाना अध्यक्ष के साथ अपर थाना अध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और छापेमारी शुरू की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने लगभग 250 लीटर विदेशी शराब बरामद की। बरामद शराब की बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। हालांकि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार फरार तस्कर की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

गौरतलब है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। इसके बावजूद शराब तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर अवैध शराब की तस्करी करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे मामलों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर रही है।

इस संबंध में दरौंदा थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये मूल्य की विदेशी शराब बरामद की है। मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। फरार शराब तस्कर की पहचान हो चुकी है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सिवान से नागेन्द्र कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

14वीं JPSC विवाद परीक्षा मामले में पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते से पूछताछ जारी
14वीं JPSC विवाद परीक्षा मामले में पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते से पूछताछ जारी
Jul 28, 2026, 3:38:00 PM
सुगौली पहुंचे चंपारण रेंज के DIG, पुलिस निरीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण की समीक्षा
सुगौली पहुंचे चंपारण रेंज के DIG, पुलिस निरीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण की समीक्षा
Jul 28, 2026, 3:33:00 PM
बोकारो से उड़ान भरने का सपना होगा साकार? निरीक्षण के बाद आई बड़ी अपडेट
बोकारो से उड़ान भरने का सपना होगा साकार? निरीक्षण के बाद आई बड़ी अपडेट
Jul 28, 2026, 3:17:00 PM
पहले IIT में मारी बाजी अब दो सगे भाई एकसाथ बने SDM, गांववालों का जश्न देख...
पहले IIT में मारी बाजी अब दो सगे भाई एकसाथ बने SDM, गांववालों का जश्न देख...
Jul 28, 2026, 3:12:00 PM
ASDD सूची में 40 लाख नामों पर घमासान, कांग्रेस ने मांगा 15 दिन का अतिरिक्त समय
ASDD सूची में 40 लाख नामों पर घमासान, कांग्रेस ने मांगा 15 दिन का अतिरिक्त समय
Jul 28, 2026, 2:55:00 PM
तिहाड जेल से आज रिहा होंगे विधायक राजू सिंह, हाइकोर्ट से मिला है बेल
तिहाड जेल से आज रिहा होंगे विधायक राजू सिंह, हाइकोर्ट से मिला है बेल
Jul 28, 2026, 2:50:00 PM
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों का विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों का विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार
Jul 28, 2026, 2:40:00 PM
छात्र प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कार्रवाई पर रोक, नाबालिगों को तुरंत रिहा करो, राज्यों को नोटिस
छात्र प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कार्रवाई पर रोक, नाबालिगों को तुरंत रिहा करो, राज्यों को नोटिस
Jul 28, 2026, 2:24:00 PM
भूकंप से हिला जापान, 7.1 तीव्रता से आये झटके
भूकंप से हिला जापान, 7.1 तीव्रता से आये झटके
Jul 28, 2026, 2:20:00 PM
Good, Average या Very Poor! अब ग्रेडिंग सिस्टम से होगी रांची के सड़कों की रैंकिंग
Good, Average या Very Poor! अब ग्रेडिंग सिस्टम से होगी रांची के सड़कों की रैंकिंग
Jul 28, 2026, 1:50:00 PM