CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के कितने पदक, गोल्ड मेडल..ये हैं पदकवीर, जानें अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है।भारत ने अब तक 2 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 10 पदक जीत लिए हैं। पैरा एथलेटिक्स में शर्मिला धनखड़ ने ऐतिहासिक स्वर्ण जीता, जबकि मीराबाई चानू दूसरे स्वर्ण पदक विजेता रहीं।

CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के कितने पदक, गोल्ड मेडल..ये हैं पदकवीर, जानें अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। पांचवें दिन छह पदक जीतकर भारतीय दल ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय टीम पदक तालिका में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत ने अब तक 2 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 10 पदक जीत लिए हैं।  पैरा एथलेटिक्स में शर्मिला धनखड़ ने ऐतिहासिक स्वर्ण जीता, जबकि मीराबाई चानू दूसरे स्वर्ण पदक विजेता रहीं। 

पैरा एथलेटिक्स में शर्मिला धनखड़ ने महिला शॉट पुट F57 स्पर्धा में 9.81 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता और कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पैरा एथलेटिक्स में भारत की पहली स्वर्ण पदक विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इससे पहले भारतीय स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने महिला 48 किग्रा वर्ग में लगातार तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था। उन्होंने कुल 190 किलोग्राम (85 किग्रा स्नैच + 105 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाया। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (राष्ट्रमंडल खेल) में अब तक भारत का सबसे सफल खेल वेटलिफ्टिंग रहा है। इस खेल में भारत ने छह पदक जीते हैं। मीराबाई चानू ने स्वर्ण, ऋषिकांत सिंह, मुथुपांडी राजा, ज्ञानेश्वरी यादव और वल्लुरी अजय बाबू ने रजत, जबकि बिंदियारानी देवी ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

वहीं पुरुष हाई जंप में सर्वेश कुशारे ने रजत पदक यानि सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचा। वह कॉमनवेल्थ गेम्स में इस स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने। वहीं पैरा एथलेटिक्स में शिल्पा के. शायला को महिला शॉट पुट F57 में नाइजीरियाई खिलाड़ी के अयोग्य घोषित होने के बाद कांस्य पदक मिला। जबकि पैरा पावरलिफ्टिंग में झंडू कुमार ने पुरुष हैवीवेट वर्ग में कांस्य पदक जीतकर ग्लासगो खेलों में भारत का पहला पदक दिलाया था।

बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (राष्ट्रमंडल खेल) स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 23 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित हो रहे हैं, जिनमें भारत ने अब तक 2 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 10 पदक जीत लिए हैं और पदक तालिका में 8वें स्थान पर बना हुआ है। पांचवें दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक ही दिन में छह पदक अपने नाम किए। भारत के खाते में फिलहाल दो स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य पदक हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया 26 स्वर्ण, 13 रजत और 20 कांस्य सहित कुल 59 पदक के साथ पदक तालिका में पहले स्थान पर है।

बतातें चलें कि भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स में सबसे अधिक पदक जीतने का रिकॉर्ड पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा के नाम है। उन्होंने कुल 15 पदक जीते हैं, जिनमें 9 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए निशानेबाजी सबसे सफल खेल रहा है और इसी खेल से देश को सबसे अधिक पदक मिले हैं। हालांकि, गोल्ड कोस्ट 2018 के बाद से निशानेबाजी को कॉमनवेल्थ गेम्स के प्रोग्राम में शामिल नहीं किया गया है।

वहीं कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नई दिल्ली 2010 में रहा, जब मेजबान टीम ने 39 स्वर्ण, 26 रजत और 36 कांस्य सहित कुल 101 पदक जीतकर पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया था। यह अब तक का एकमात्र अवसर है जब भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 100 से अधिक पदक जीते। वहीं, बर्मिंघम 2022 में भारत ने 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य सहित कुल 61 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया था। हालांकि, ग्लासगो 2026 में प्रतियोगिताओं की संख्या कम कर दी गई है। इस बार कुश्ती, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और हॉकी समेत नौ खेलों को कार्यक्रम से बाहर रखा गया है। 

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के 10 पदक

स्वर्ण पदक (2)

1.मीराबाई चानू, वेटलिफ्टिंग (महिला 48 किग्रा): कुल 190 किग्रा (85 किग्रा स्नैच + 105 किग्रा क्लीन एंड जर्क) 

2.शर्मिला धनखड़, पैरा एथलेटिक्स (महिला शॉट पुट F57): 9.81 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो 

रजत पदक (5)

1.ऋषिकांत सिंह, वेटलिफ्टिंग (पुरुष 60 किग्रा): 121 किग्रा स्नैच 

2.मुथुपांडी राजा, वेटलिफ्टिंग (पुरुष 65 किग्रा): कुल 286 किग्रा 

3.ज्ञानेश्वरी यादव, वेटलिफ्टिंग (महिला 53 किग्रा): कुल 199 किग्रा 

4.वल्लुरी अजय बाबू, वेटलिफ्टिंग (पुरुष 79 किग्रा): कुल 330 किग्रा 

5.सर्वेश कुशारे, एथलेटिक्स (पुरुष हाई जंप): 2.25 मीटर

कांस्य पदक (3)

1.झंडू कुमार, पैरा पावरलिफ्टिंग (पुरुष हैवीवेट): 190 किग्रा 

2.बिंदियारानी देवी, वेटलिफ्टिंग (महिला 58 किग्रा): कुल 199 किग्रा (87 किग्रा स्नैच + 112 किग्रा क्लीन एंड जर्क) 

3.शिल्पा के. शायला, पैरा एथलेटिक्स (महिला शॉट पुट F57)

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारतीय पदक विजेता

1.ऋषिकांत सिंह

मेंस 60किग्रा

वेटलिफ्टिंग

सिल्वर

2.झंडू कुमार

मेंस हेविवेट

पैरा पावरलिफ्टिंग

ब्रॉन्ज

3.मीराबाई चानू

वूमेंस 48किग्रा

वेटलिफ्टिंग

गोल्ड

4.मुथुपांडी राजा

मेंस 65किग्रा

वेटलिफ्टिंग

सिल्वर

5.ज्ञानेश्वरी यादव

वूमेंस 53किग्रा

वेटलिफ्टिंग

सिल्वर

6.बिंदियारानी देवी

वूमेंस 58किग्रा

वेटलिफ्टिंग

ब्रॉन्ज

7.शर्मिला

वूमेंस शॉट पुट F57

पैरा-एथलेटिक्स

गोल्ड

8.सर्वेश कुशारे

मेंस हाई जंप

एथलेटिक्स

सिल्वर

9.शिल्पा के. शायला

वूमेंस शॉट पुट F57

पैरा-एथलेटिक्स

ब्रॉन्ज

10.वल्लुरी अजय बाबू

मेंस 79किग्रा

वेटलिफ्टिंग

सिल्वर

Trending News

'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
Oct 18, 2026, 2:17:00 PM
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
Oct 18, 2026, 1:22:00 PM
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM