प्रसाद खाने से सौ से ज्यादा हुए बीमार ! बच्चे, महिलाएं भी शामिल, अस्पताल में एडमिट

प्रसाद खाने से सौ से ज्यादा हुए बीमार ! बच्चे, महिलाएं भी शामिल, अस्पताल में एडमिट

राज्य के खगड़िया जिले से बडी खबर है। यहां पूजा का प्रसाद खाने के बाद सौ से भी ज्यादा लोगों की तबियत खराब हो गयी। बताया जा रहा है कि इलाके में ही एक घर में पूजा का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में वितरित किए गए प्रसाद के खाने के बाद लोगों की तबियत बिगडनी शुरू हो गयी। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया। इनमें कुछ की हालत चिंताजनक बनी हुई है। बीमार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट किया गया है।

मिली खबर के अनुसार जिले के मानसी थाना इलाके के नदी के पार स्थित हियादतपुर गांव में विषाक्त प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार हो गए हैं। बीमार होने वालों में बच्चे और महिलाओं की संख्या अधिक है। पेट दर्द, उल्टी और सिर दर्द की शिकायत पर बीमार लोगों को नाव पर सवार करके अमनी लाया गया। फिर एंबुलेंस से सदर अस्पताल लाया गया। जहां सभी की इलाज जारी है। 

बताया जा रहा है कि सोमवार की देर शाम सुबोध चौधरी के घर पूजा आयोजित हुआ था। जिसमें सौ से अधिक लोग गीला प्रसाद खाया। प्रसाद खाने के बाद सबसे पहले सुबोध चौधरी के परिवार के लोग बीमार पड़े। फिर धीरे धीरे गांव के लोग बीमार पड़ने लगे। बीती देर रात तक आनन फानन में सभी को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। इस पूरी घटना में सुबोध चौधरी के घर के कुछ लोगों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। वहीं इलाज कर रहे डॉक्टरों ने इसे फूड प्वाइजनिंग का मामला बताया है। 

मिली जानकारी के अनुसार हिदायतपुर गांव नदी के पार स्थित है। बीमार पडने के बाद लोगों को पहले नाव से अमनी लाया गया। फिर अमनी से एंबुलेंस के जरिए सदर अस्पताल लाया गया। फिलहाल सभी बीमार लोगों का खगड़िया सदर अस्पताल में इलाज जारी है।

ब्यूरो रिपोर्ट

Trending News

दिल्ली में छात्रों के साथ खड़े विपक्ष का झारखंड में रुख अलग क्यों? मंत्री नीतीश मिश्रा ने पूछे सवाल
दिल्ली में छात्रों के साथ खड़े विपक्ष का झारखंड में रुख अलग क्यों? मंत्री नीतीश मिश्रा ने पूछे सवाल
Aug 11, 2026, 4:13:00 PM
केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, ट्रायल के लिए पहले छपेंगे दस और बीस रूपये के पॉलीमर नोट
केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, ट्रायल के लिए पहले छपेंगे दस और बीस रूपये के पॉलीमर नोट
Aug 11, 2026, 4:05:00 PM
ओपी राजभर का फिर वार, अखिलेश से पूछा, झारखंड जा रहे हैं क्या
ओपी राजभर का फिर वार, अखिलेश से पूछा, झारखंड जा रहे हैं क्या
Aug 11, 2026, 3:49:00 PM
300 रुपये में बनाता था फर्जी आधार कार्ड, पुलिस ने साइबर कैफे में मारा छापा
300 रुपये में बनाता था फर्जी आधार कार्ड, पुलिस ने साइबर कैफे में मारा छापा
Aug 11, 2026, 3:46:00 PM
कोल्हान में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार, 10 लाख के इनामी समेत 4 ने डाले हथियार
कोल्हान में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार, 10 लाख के इनामी समेत 4 ने डाले हथियार
Aug 11, 2026, 3:44:00 PM
सीरिया के अदालत ने इस अपदस्थ राष्ट्रपति को सुनाई मौत की सजा
सीरिया के अदालत ने इस अपदस्थ राष्ट्रपति को सुनाई मौत की सजा
Aug 11, 2026, 3:34:00 PM
देशभक्ति का उत्साह चरम पर, हजारों बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे नगर का किया भ्रमण
देशभक्ति का उत्साह चरम पर, हजारों बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे नगर का किया भ्रमण
Aug 11, 2026, 3:29:00 PM
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आजसू का प्रदर्शन, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आजसू का प्रदर्शन, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता
Aug 11, 2026, 3:17:00 PM
चंदा चोर आरोप को लेकर कांग्रेस का हवन, पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह ने PM मोदी पर साधा निशाना
चंदा चोर आरोप को लेकर कांग्रेस का हवन, पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह ने PM मोदी पर साधा निशाना
Aug 11, 2026, 3:14:00 PM
चार इंजीनियरों को मिला प्रमोशन का तोहफा, विभागीय परीक्षा से मिली राहत
चार इंजीनियरों को मिला प्रमोशन का तोहफा, विभागीय परीक्षा से मिली राहत
Aug 11, 2026, 2:58:00 PM