ओपी राजभर का फिर वार, अखिलेश से पूछा, झारखंड जा रहे हैं क्या

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर फिर निशाना साधा है।

ओपी राजभर का फिर वार, अखिलेश से पूछा, झारखंड जा रहे हैं क्या

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर फिर निशाना साधा है। राजभर ने अखिलेश यादव से पूछा है कि वह झारखंड कब जा रहे हैं? 

अपने बेबाक बोलने की शैली को लेकर चर्चित रहने वाले राजभर ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से मंगलवार को एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने अखिलेश यादव से पूछा है कि वह झारखंड कब जा रहे हैं। राजभर ने लिखा है कि अगर वहां बीजेपी की सरकार होती तो घड़ियाली आंसू बहाने अब तक कम से कम एक दो चक्कर मार चुके होते। राजभर ने लिखा है, 

मित्र अखिलेश जी, 

झारखंड जा रहे हैं क्या? नहीं जायेंगे ना? हो आइये महाराज, आप चार्टर से चलने वाले इंसान हैं। लखनऊ से लगभग डेढ़ घंटा और दिल्ली से करीब दो घंटे ही लगेंगे। आप मित्र हैं इसलिए कह रहा हूं कि हो आइये, थोड़े झूठे आंसू बहा आइये ताकि लगे कि आप सच में छात्रों के हितैषी हैं। 

लेकिन जायेंगे क्यों, वहां कोई बीजेपी की सरकार थोड़ी ना है। बीजेपी सरकार होती तो ज़रूर घड़ियाली आंसू बहाने अब तक कम से कम एक दो चक्कर मार चुके होते। आपके मित्र राहुल गांधी जी भी जाकर छात्रों को बताते कि वो उनके साथ हैं लेकिन झारखंड के छात्र कोई छात्र थोड़ी ना हैं। झारखंड में बीजेपी की सरकार होती तो आपके सांसद लोग भी छात्रों के बीच जाकर रील बनवाते नज़र ज़रूर आते। 

कैसे लोग हैं आप लोग? छात्रों के साथ भी भेदभाव? हमने तो छात्रों के सामने झुकना ख़ुशी ख़ुशी स्वीकार किया लेकिन सोचिए आप लोग कैसे जगह देखकर तय करते हैं कि किसके साथ खड़े रहना है और किसको उसके हाल पर छोड़ देना है। जैसे झारखंड के बच्चों को आपने छोड़ दिया। 

कहां गया आपका पीडीए? झारखंड में जो लाठी खा रहे हैं वो सब उसी पीडीए समाज वाले हैं, जिसके नाम पर आप दो साल से झूठ गढ़ रहे हैं। आप आये पूरा विपक्ष उन छात्रों के बारे में वैसे ही ख़ामोश बैठा है जैसे ममता बनर्जी के राज में हिंदुओं की पिटाई पर चुप थे। 

ख़ैर, चुप रहिए। जनता न्याय करेगी। झारखंड पर आपके और प्रयागराज आकर छात्रों की गूंज सुनाने की फ़र्ज़ी कोशिश करने वाले राहुल जी के स्टैंड को देखकर लोग आपके चरित्र’ को समझ गए हैं। न्याय होगा, होकर रहेगा। 

जय भारत, जय श्रीराम, जय श्रीकृष्ण, जय महाराजा सुहेलदेव, जय बिरसा मुंडा


ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की राजनीति पूरी तरह से गर्म है। तमाम दलों के नेता एक दूसरे पर राजनीतिक रूप से निशाना साध रहे हैं। 

Trending News

मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
Oct 24, 2026, 6:27:00 PM
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:14:00 PM
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:07:00 PM
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Oct 24, 2026, 6:03:00 PM
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
Oct 24, 2026, 5:48:00 PM
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
Oct 24, 2026, 5:35:00 PM
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 5:27:00 PM
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
Oct 24, 2026, 5:12:00 PM
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
Oct 24, 2026, 4:50:00 PM
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 4:38:00 PM